Wednesday, 7 March 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 मार्च 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 मार्च 2018

1. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में इंदिरा नूई को नियुक्त किया गया है| इंदिरा नूई इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में इंदिरा पेप्सिकों की चेयरमैन पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में “स्वच्छ भारत स्वच्छता पार्क” किस शहर में विकसित किया गया है?

“स्वच्छ भारत स्वच्छता पार्क” नई दिल्ली में विकसित किया गया है| यह पार्क विभिन्न सुरक्षित तकनीकी विकल्पों के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है|

3. राज शाह कौन है?

राज शाह व्हाइट हाउस के प्रमुख उप सचिव है| हाल ही में इन्होनें व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया है| राज शाह व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करने वाले पहले भारतवंशी है| शाह ने पिछले वर्ष नवम्बर में अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयर फ़ोर्स वन में भी प्रेस कांफ्रेस की थी|

4. नैंसी पेलोसी कौन है?

नैंसी पेलोसी कैलोफोर्निया के डेमोक्रेटिक सांसद है| हाल ही में इन्होनें अमेरिकी सदन में आठ घंटे से भी ज्यादा लम्बा भाषण देकर 108 पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है| इन्होनें गैर-दस्तावेजी युवा प्रवासियों को स्वदेश भेजने के बचाव में यह भाषण दिया था|

5. हाल ही में वाइतांगी डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?

वाइतांगी डे न्यूजीलैंड में मनाया जा रहा है| यह दिवस प्रतिवर्ष 6 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वाइतांगी संधि के जश्न के रूप में मनाया जाता है|

6. चीन के शैन्सी प्रांत में विनाशकारी भूकंप कब आया था?

चीन के शैन्सी प्रांत में विनाशकारी भूकंप 2 फरवरी 1556 में आया था| इस भूकंप में करीब 8 लाख 30 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी|

7. भारत का पहला टॉकी कार्यक्रम कब शुरू किया गया था?

भारत का पहला टॉकी कार्यक्रम 5 फरवरी 1931 में शुरू किया गया था| इस कार्यक्रम को कृष्णा फिल्म कंपनी ने शुरू किया था| इस कार्यक्रम का नाम कृष्णा टॉकी प्रोग्राम नंबर 1 रखा गया था। इससे पूर्व देश की पहली बोलती फिल्म आलम आरा प्रदर्शित की जा चुकी थी|

8. रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण कब किया गया था?

रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण 5 फरवरी 1924 में रायल ग्रीनविच में किया गया था|

9. श्रीलंका में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

श्रीलंका में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है| श्रीलंका को 4 फरवरी 1948 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी| वर्तमान में श्रीलंका अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है|

10. मल्टनोमाह झरना कहाँ पर स्थित है?

मल्टनोमाह झरना अमेरिका के पोर्टलैंड में स्थित है| यह झरना 15 हजार वर्ष पहले घाटी में आई भयानक बाढ़ से बना था। बर्फीले पहाड़ों से रिसकर बहने वाले पानी ने अपना रास्ता बनाया और इस तरह यह झरना तैयार हुआ था| इस झरने के पास खड़ा होना बहुत मुश्किल होता है, क्योकि इसका पानी बहुत ठंडा होता है| सर्दियों में अगर तापमान अधिक गिर जाये तो झरने का पानी जम भी जाता है|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Gary Oldman, for essaying former British Prime Minister Winston Churchill in “Darkest Hour”, and Frances Mc Dormand for her role as a grieving mother in “Three Billboards outside Ebbing, Missouri”, won the best actor and best actress in a leading role categories at the 90th Academy Awards.

ब्रिटिश अभिनेता गैरी ओल्डमैन ने फिल्म ‘डार्केस्ट आवर’ में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी’ में एक दुखी मां का किरदार निभाने के लिए अमेरिकी अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।

2. James Ivory has won the Oscar for best adapted screenplay at the 90th Academy awards for his work on the film “Call Me By Your Name”. At 89, Ivory is the oldest ever winner of an Academy award.

दिवंगत भारतीय अभिनेता शशि कपूर के साथ काम कर चुके फिल्मकार जेम्स आइवरी फिल्म ‘कॉल मी बाई योर नेम’ के लिए अपनी रुपांतरित पटकथा का ऑस्कर जीतकर 89 साल की उम्र में यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज शख्स बन गए हैं।

3. The Indian media and entertainment sector revenues reached $22.7 billion in 2017, and are expected to cross $31 billion by 2020, at a compound annual growth rate (CAGR) of 11.6 per cent

भारतीय मीडिया व मनोरंजन उद्योग 2020 तक 31 अरब डॉलर का होगा। वर्ष 2017 में यह 22.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया और इसमें 11.6 फीसदी की वृद्धि दर जारी रहती है तो यह 2020 तक 31 अरब डॉलर का हो जाएगा।

4. National People’s Party (NPP) President Conrad Sangma will be the new chief minister of Meghalaya.

राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कॉनराड संगमा मेघालय के नए मुख्यमंत्री होंगे।

5. China announced an 8.1 per cent increase of its defence expenditure in 2018 amounting to USD 175 billion, which is over three times higher than India’s defence budget. China last year increased the defence budget to USD 150.5 billion. China is the second largest spender on defence after the US.

चीन ने 2018 में अपने रक्षा व्यय को 8.1 प्रतिशत बढ़ाकर 175 अरब डालर की राशि की घोषणा की, जो कि भारत के रक्षा बजट से तीन गुना अधिक है। चीन ने पिछले साल रक्षा बजट में 150.5 अरब डॉलर की वृद्धि की थी। चीन अमेरिका के बाद रक्षा के लिए दूसरा सबसे अधिक व्यय करने वाला देश है।

6. Italy’s tennis player Fabio Fognini won the Brazil Open title by defeating Nicholas Jerry by 1-6, 6-1, 6-4.

इटली के फैबियो फोगनिनी ने निकोलस जैरी को 1-6, 6-1, 6-4 से हराकर ब्राजील ओपन खिताब जीत लिया है।

7. Manu Bhaker clinched a gold medal in the women’s 10m Air Pistol event while Ravi Kumar bagged a bronze at the ISSF World Cup in Guadalajara, Mexico.

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता तथा रवि कुमार 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता

8. Switzerland’s Roger Federer remained at the number one spot with 10,060 points, exactly 600 points ahead of World No.2 Rafael Nadal of Spain, in the men’s Association of Tennis Professionals world singles rankings.

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी वल्र्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। फेडरर के 10105 अंक हैं और वह दूसरे पायदान पर मौजूद स्पेन के राफेल नडाल से 600 अंक आगे हैं।

9. Simona Halep of Romania leads the Women’s Tennis Association rankings ahead of Denmark’s Caroline Wozniacki.

रोमानिया की सिमोना हालेप महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में टॉप पर कायम हैं। डेनमार्क की केरोलिन वोजनियाकी दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

 

 

द शेप ऑफ वॉटर' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में ऑस्कर पुरस्कार जीता

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (एएमपीएएस) द्वारा प्रस्तुत 90 वें अकादमी पुरस्कार समारोह कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर हॉलीवुड में हुआ।

'द शेप ऑफ वॉटर' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, गिलर्मो डेल टोरो के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार अग्रणी पुरस्कार जीते।

विजेताओं की पूरी सूची  

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: “द शेप ऑफ़ वाटर”

निदेशक: गिलर्मो डेल टोरो, “द शेप ऑफ़ वाटर”

अभिनेता: गैरी ओल्डमैन, “डार्कस्ट ऑवर”

अभिनेत्री: फ्रांसेन्स मैकडोमांड, “थ्री बिलबोर्ड आउट एबिंग, मिसौरी”

सहायक अभिनेता: सैम रॉकवेल, “थ्री बिलबोर्ड आउट एबिंग, मिसौरी”

सहायक अभिनेत्री: एलीसन जैनी,”आई, टोनिया”

मूल स्क्रीनप्ले: “गेट आउट”

अनुकूलित पटकथा: “कॉल में बाई योर नेम”

विदेशी भाषा फिल्म: “ऐ फैनटेस्टिक वोमन”

एनिमेटेड फ़ीचर: “कोको”

दृश्य प्रभाव: “ब्लेड रनर 2049”

फिल्म एडिटिंग: “डंकर्क”

एनिमेटेड लघु: “डिअर बास्केटबॉल”

लाइव एक्शन शॉर्ट: “साइलेंट चाइल्ड”

वृत्तचित्र लघु: “हेवन इज ऐ ट्रैफिक जाम ऑन द 405”

स्कोर: “द शेप ऑफ़ वाटर”

गीत: “कोको” से “रेमेम्बेर मी”

प्रोडक्शन डिजाइन: “द शेप ऑफ़ वाटर”

छायांकन: “ब्लेड रनर 2049”

कॉस्टयूम डिजाइन: “फैंटम थ्रेड”

मेकअप और हेयर स्टाइलिंग: “डार्कस्ट ऑवर”

वृत्तचित्र फ़ीचर: “इकारुस”

ध्वनि संपादन: “डंकर्क”

 

 

Tuesday, 6 March 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 मार्च 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 मार्च 2018

1. हाल ही में “आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान किस देश में चलाया गया है?

“आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान मिस्र में चलाया गया है| यह अभियान सिनाई प्रायद्वीप, नाइल डेल्टा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी रेगिस्तान में गतिविधियाँ कर रहे सशस्त्र समूहों को बाहर करने के लिए एक योजना का क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से चलाया गया है|

2. हाल ही में किस देश में “पैडमेन” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है?

पाकिस्तान में “पैडमेन” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है| पाकिस्तान के केंद्रीय सेंसर बोर्ड ने इसके प्रदर्शन को मंजूरी देने से मना कर दिया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि यह फिल्म पाकिस्तानी परंपराओं और संस्कृति के विरुद्ध है।

3. हाल ही में किस अभिनेता ने बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?

अभिनेता मुकेश खन्ना ने बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें बच्चों की फिल्मों को सिनेमाघर तक पहुँचाने में समर्थन की कमी और संस्था को पार्यप्त कोष नही होने का आरोप लगाया है|

4. चंद्रशेखर रथ कौन थे?

चंद्रशेखर रथ ओडिशा भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे| इनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में की गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ह्वांग प्योंग कौन है?

ह्वांग प्योंग उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख है| हाल ही में इन्हें सेना प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया है| ह्वांग को भ्रष्टाचार के चलते पद से बर्खास्त किया गया है|

6. पॉलिटिकल ब्यूरो किस देश की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था है?

पॉलिटिकल ब्यूरो उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था है| इस सैन्य संस्था में करीब 13 लाख सैनिक है| उत्तर कोरिया के अधिकारीयों की तैनाती यही संस्था करती है|

7. माइकल मधुसुदन दत्ता ने ईसाई धर्म कब अपनाया था?

माइकल मधुसुदन दत्ता ने ईसाई धर्म 9 फरवरी 1824 में अपनाया था| दत्ता उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार थे|

8. मार्टिन रॉबिसन डेलने को अमेरिकी सेना का मेजर कब बनाया गया था?

मार्टिन रॉबिसन डेलने को अमेरिकी सेना का मेजर 8 फरवरी 1865 में बनाया गया था| मार्टिन अमेरिकी सेना के मेजर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति थे|

9. अमेरिकी सांसद मैकार्थी ने कम्युनिस्टों के खिलाफ मुहीम कब शुरू की थी?

अमेरिकी सांसद मैकार्थी ने कम्युनिस्टों के खिलाफ मुहीम 9 फरवरी 1950 में शुरू की थी| मैकार्थी ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय में 200 लोग कम्युनिस्ट हैं। ये लोग नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं। इन्होनें संसद में लगभग छह घंटों तक भाषण दिया और 81 लोगों के बारे में बिना उनके नाम लिए जिक्र किया। अमेरिका के 25 राज्यों ने कानून बनाकर कम्युनिस्ट संगठनों को गैर कानूनी घोषित किया था|

10. ‘सेन्सो-जी टे’ मंदिर कहाँ पर स्थित है?

‘सेन्सो-जी टे’ मंदिर टोक्यो में स्थित है| यह टोक्यो का सबसे पुराना बौद्ध मंदिर है| यह बौद्ध मंदिर जापानियों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहले इस मंदिर में सभी को आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह सभी के लिए खोल दिया गया है|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. The famous Chameli Devi Jain Award, given to women journalists for special contribution, will be given to the TV journalist Uma Sudhir this year.

महिला पत्रकारों को विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला प्रसिद्ध चमेली देवी जैन पुरस्कार इस साल टीवी पत्रकार उमा सुधीर को प्रदान किया जाएगा ।

2. India’s exposure to US government securities rose sharply to a high of USD 144.7 billion at the end of 2017, according to latest official data. The country remained the 12th largest overseas holder of such securities.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश 2017 के आखिर में बढ़कर 144.7 अरब डालर की उंचाई को छू गया। इसके अनुसार इन प्रतिभूतियों मे भारत 12वां सबसे बड़ा विदेशी धारक रहा।

3. Roger Bannister, the first man to run a mile in under four minutes, died. He was 88.

एक मील की दूरी चार मिनट से कम समय में पूरी करने वाले दुनिया के पहले धावक रोजर बैनिस्टर का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे।

4. Union Minister of Food Processing Industries, Harsimrat Kaur Badal, inaugurated the first Mega Food Park of Maharashtra ‘Satara Mega Food Park Pvt. Ltd.’ at Degaon, Satara.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिम्रत कौर बादल ने देगांव, सातारा में महाराष्ट्र के पहले मेगा फूड पार्क ‘सातारा मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड ‘का उद्घाटन किया।

5. The Union Cabinet has approved the signing of a Memorandum of Understanding (MoU) between India and Jordan on Cooperation in the Field of Manpower.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रमशक्ति के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और जॉर्डन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है।

6. India, Bangladesh and Russia have signed tripartite memorandum of understanding (MoU) for cooperation in construction of Rooppur nuclear power plant near Dhaka, Bangladesh.

भारत, बांग्लादेश और रूस ने ढाका, बांग्लादेश के निकट रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में सहयोग के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

7. Sri Lankan Golfer, Mithun Perera won the Chennai Open 2018 Golf Championship.

श्रीलंकाई गोल्फर मिथुन परेरा ने चेन्नई ओपन 2018 गोल्फ चैम्पियपशिप का खिताब जीता।

8. Indian shooter Shahzar Rizvi clinched the gold medal with a world record score in a memorable maiden ISSF World Cup appearance, while Jitu Rai and Mehuli Ghosh bagged a bronze each.

भारतीय निशानेबाज शहजार रिजवी ने अपने पहले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि जीतू राय और मेहुली घोष ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाले।

 

 

 

 

अनुभवी साहित्‍यकार, इतिहासकार प्रफुल्‍ल दास का निधन

अनुभवी साहित्यकार, इतिहासकार और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्ल दास का उनके मूल गांव राजकणिका, ओडिशा में निधन हो गया।

उन्हें अपनी पुस्तक "बहनीमन" के लिए प्रतिष्‍ठित सरला सम्‍मान से सम्मानित किया गया था।

पुस्तक "बहनीमन" प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती मालती चौधरी के जीवन पर लिखी गई थी।

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और ओडिशा की भूमिका पर भी कईं पुस्‍तकें लिखीं।

 

 

Monday, 5 March 2018

वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

ियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

आर्थिक और व्यापार सहयोग पर समझौता ज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और वियतनाम के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के बीच वर्ष 2018-2022 के लिए कार्य योजना।

वैश्विक परमाणु ऊर्जा भागीदारी, भारत (जीसीएनईपी) और वियतनाम परमाणु ऊर्जा संस्थान (वीनाटॉम) के बीच सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

स्मरणीय बिंदु

वियतनाम, आधिकारिक तौर पर समाजवादी वियतनाम गणराज्य दक्षिणपूर्व एशिया में इंडोचाइना प्रायद्वीप पर सबसे पूर्वी देश है।

ट्रॅन दाई क्वांग वियतनाम के राष्ट्रपति हैं। गुयेन जुआन फुक वियतनाम के प्रधान मंत्री हैं।

हनोई वियतनाम की राजधानी है जबकि डोंग मुद्रा है।

 

 

अर्मेन सरकिशियन अगले अर्मेनियाई राष्ट्रपति निर्वाचित

आर्मेनिया की संसद ने 2 मार्च को देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में अर्मेन सरकिशियन का चुनाव किया।

नब्बे सांसदों ने 64 वर्षीय पूर्व प्रधान मंत्री और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में देश के राजदूत सरकिशियन के पक्ष में मतदान किया।

सरकिशियन सर्ज सरकिसियन की जगह लेंगे, जो अब प्रधान मंत्री बन सकते हैं और सत्ता का संचालन जारी रख सकते हैं।

स्मरणीय बिंदु

अर्मेनिया यूरेशिया के दक्षिण काकेशस क्षेत्र में एक देश है।

येरेवन वियतनाम की राजधानी है जबकि ड्राम मुद्रा है।

 

 

भारत में दुनिया के अरबपतियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या

हुरून की वैश्विक रिच लिस्ट 2018 में 31 नए भारतीयों के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है।

हालांकि, 819 नामों के साथ चीन और 571 के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका अरबपतियों की संख्या में बेहद आगे है।

इस सूची में भारतीयों की कुल संख्या 131 है, लेकिन यदि भारतीय मूल को भी शामिल किया जाये तो यह संख्या 170 तक बढ़ जाएगी।

हूरून रिच लिस्ट 2018 में 68 देशों और 2,157 कंपनियों से 2,69 अरबपतियों को शामिल किया गया है।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम में लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार जीता

भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्नूकर टीम विश्व कप जीता

पंकज आडवाणी और मनन चंद्रा की भारतीय जोडी ने पहले आईबीएसएफ स्नूकर टीम विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एक उल्लेखनीय जीत दर्ज की।

फाइनल में 0-2 से पिछडने के बाद, भारत तीसरे फ्रेम में 0-30 से पीछे था, लेकिन मैच को जीतने के लिए भारत ने अगले तीन सेट जीते।

 

 

प्रसिद्ध ओडीया भजन गायक अरबिंद मुदुली का निधन

प्रसिद्ध ओडीया भजन गायक अरबिंद मुदुली का हृदय रोग का निधन हो गया। वह 56 साल के थे

एक संगीतकार, गायक और गीतकार, मुदुली ने भक्ति गीतों के साथ दर्शकों को आनंदित किया और ओडिशा और अन्य जगहों पर लाखों लोगों के दिलों को जीता।

1 सितंबर, 1961 को खोरदा जिले के खानती में जन्मे मुदुली भगवान जगन्नाथ के भक्त थे और केवल भजन ही गाते थे।

वह पौराणिक भजन गायक भिकारी लाल के शिष्य थे।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम में लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार जीता

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लंदन में ब्रिटेन के संसद परिसर में एक समारोह में कला और राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

'राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के पुरस्कार' का 12वां संस्करण उन लोगों की पहचान करता हैं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है या उनके स्थानीय समुदायों में बदलाव लाया है।

1960 के दशक के अंत में अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सिन्हा ने 225 हिंदी फीचर फिल्मों के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में कई फिल्में की हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा के एक सदस्य, वह संसद के निचले सदन में लोकसभा में बिहार राज्य के पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

 

Sunday, 4 March 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 मार्च 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 मार्च 2018

1. हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में भारत के किस राज्य को पहला स्थान दिया गया है?

नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में केरल को पहला स्थान दिया गया है| इस सूची में तमिलनाडु को दूसरा तथा पंजाब को तीसरा स्थान दिया गया है|

2. हाल ही में “सौर शहरों का विकास” योजना में कितने शहरों को चुना गया है?

“सौर शहरों का विकास” योजना में 60 शहरों को चुना गया है| इस योजना का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठानों और ऊर्जा दक्षता उपायों के माध्यम से शहर की परंपरागत ऊर्जा की अनुमानित मांग कम करना है|

3. “क्यू प्रीए विदस मैटाली डुरेंस” क्या है?

“क्यू प्रीए विदस मैटाली डुरेंस” एक जीवाणु है| जो विषाक्त धातु के यौगिकों को निगलकर/खाकर साइड इन्फेक्ट के रूप में सोने के छोटे अंशो का निर्माण करता है|

4. “बहुभाषी पघावली अमरावती पोयटिक प्रिज्म” क्या है?

“बहुभाषी पघावली अमरावती पोयटिक प्रिज्म” 948 कविताओं का 85 भाषाओँ में अनुवाद सहित एक अनूठा बहुभाषी संकलन है| इसे हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में लांच किया गया है|

5. राचेल मॉरिसन कौन है?

राचेल मॉरिसन अमेरिका की सिनेटोग्राफर है| राचेल मॉरिसन ऑस्कर में मनोनीत होने वाली दुनिया की एकमात्र महिला सिनेमेटोग्राफर हैं। 90 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी महिला का इस श्रेणी में मनोनयन हुआ है। इन्हें अपने टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री के लिए एमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है|

6. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है?

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है| अमिताभ बच्चन को यह उपाधि इनके द्वारा दिए गये कला और फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दी गई है|

7. हाल ही में टफगाई मैराथन कहाँ पर शुरू की गई है?

टफगाई मैराथन पेटर्न में शुरू की गई है| इस मैराथन में प्रतिभागी आग, अंधरे भरी सुरंगों और कटीली तारों से गुजरते है| इसमे 20 तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है| इस मैराथन में जीती हुई इनामी राशि चैरिटी में दी जाती है|

8. हाल ही में काला घोडा कला महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?

काला घोडा महोत्सव महाराष्ट्र में आयोजित किया गया है| इस महोत्सव को आयोजन करने का उद्देश्य देश की प्राचीन विरासत और कला को बनाए रखना है| इस वर्ष काला घोडा कला महोत्सव का विषय “हरा घोडा पर्यावरण मित्रता और स्थिरता पर केन्द्रित” रखा गया है|

9. हाल ही मे भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक उत्सव कर्नाटक में मनाया जा रहा है| भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक 12 वर्षों में एक बार किया जाता है| यहां पर एक ही पत्थर से निर्मित भगवान बाहुबली की 57 फुट की प्रतिमा स्थापित है| यह स्थान जैन समुदाय का प्रमुख तीर्थस्थल है|

10. यूरोपीय देशों ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कब किये थे?

यूरोपीय देशों ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर 7 फरवरी 1992 में किये थे| मैत्री संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ था|

 

 

 

27 वां सुल्‍तान अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट इपोह में शुरु हुआ

आज, 27 वां सुल्‍तान अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट मलेशिया के इपोह शहर में शुरु हुआ।

छह देश (भारत, मेजबान मलेशिया, पूर्व विजेता इंग्‍लैण्‍ड, ऑस्‍ट्रेलिया, अर्जेंटीना और आयरलैण्‍ड) इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

भारत अपने शुरुआती राउंड-रॉबिन मैच में विश्‍व नंबर 2 अर्जेंटीना से भिड़ेगा।

नोट:

सुल्‍तान अज़लान शाह कप मलेशिया में आयोजित होने वाला एक वार्षिक अंतर्राष्‍ट्रीय पुरुष फील्‍ड हॉकी टूर्नामेंट है।

इसकी प्रगति और लोकप्रियता को देखते हुए वर्ष 1998 के बाद से यह टूर्नामेंट वार्षिक आयोजित किया जाने लगा।

इस टूर्नामेंट को मलेशिया के नौवें यांग डि पेरटुआन अगोंग (राजा) सुल्‍तान अज़लान शाह के नाम पर रखा गया है, जो फील्‍ड हॉकी के लोकप्रिय प्रशंसक थे।

 

 

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...