Sunday, 10 September 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स

हॉकी कोच की नियुक्ति

भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया की संयुक्त समिति की बैठक में उच्च कार्य निष्पादन करने वाले विशेषज्ञ हॉकी कोच के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता श्री हरेंद्र सिंह को भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के लिए कोच नियुक्त किया गया।

इनकी  कोचिंग के अंतर्गत 2016 में लखनऊ में आयोजित जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप में भारतीय जूनियर पुरुष टीम विजेता थी।

भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के वर्तमान मुख्य कोच श्री वार्ल्थरन नॉर्बर्स मारिया मैरिजन अपने वर्तमान यूरोप दौरे से लौटने के बाद भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालेंगे।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दिल्ली छोड़, गुजरात यात्रा

दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे के 13-15 सितंबर की भारत यात्रा के लिए उन्हें केवल अपने समकक्ष गृह राज्य में ले जाने की संभावना है।

गुजरात में आबे के लिए एक विस्तृत यात्रा कार्यक्रम रखा जा रहा है, जिसमें अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए नींव का पत्थर और राज्य में एक दूसरे जापानी-रन औद्योगिक क्लस्टर की नींव लगाना शामिल है। यह एक दुर्लभ अवसर होगा जब आबे या किसी अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय नेता ने देश की राजधानी नई दिल्ली को छोड़, अकेले राज्य की द्विपक्षीय यात्रा की हो।

विवेक गोयनका पीटीआई के नए अध्यक्ष निर्वाचित

एक्सप्रेस समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका को सर्वसम्मति से देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

श्री गोयनका (60) रियाद मैथ्यू,जो वरिष्ठ सहायक संपादक और मनोरमा प्रबंधन के सदस्य हैं,की जगह लेगे। श्री गोयनका,योग्यता से  एक इंजीनियर और पेशे से एक प्रकाशक, भारतीय अख़बार सोसाइटी (आईएनएस) के एक निदेशक भी हैं।

हॉकी कोच की नियुक्ति

भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया की संयुक्त समिति की बैठक में उच्च कार्य निष्पादन करने वाले विशेषज्ञ हॉकी कोच के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता श्री हरेंद्र सिंह को भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के लिए कोच नियुक्त किया गया।

इनकी  कोचिंग के अंतर्गत 2016 में लखनऊ में आयोजित जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप में भारतीय जूनियर पुरुष टीम विजेता थी।

भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के वर्तमान मुख्य कोच श्री वार्ल्थरन नॉर्बर्स मारिया मैरिजन अपने वर्तमान यूरोप दौरे से लौटने के बाद भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालेंगे।

संधू की जीत; जोशना ने शीर्ष वरीय एनी एयू को हराया

हरिंदर पाल संधू ने अपने पांचवें पीएसए खिताब और कुल मिलाकर 10 वें, मलेशियाई स्क्वॉश टूर X -2017 में मलेशिया के मोहम्मद शफीक कमल को 11-8, 10-12, 11-3, 9-11, 11-6 से पराजित किया।

हांगकांग में, जोशना चिनप्पा ने हांगकांग की शीर्ष वरीय एनी एयू को 11-9, 10-12, 11-7, 8-11, 11-9 से हराकर  25,000 डॉलर के एचएफएफसी इंटरनेशनल के फाइनल में प्रवेश किया।

केंद्रीय आम बजट 2017-18: सभी महत्वपूर्ण जानकारी

केंद्रीय आम बजट 2017-18: सभी महत्वपूर्ण जानकारी

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी को संसद में वर्ष 2017-18 का आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के इस चौथे आम बजट में बदलाव लाने की कोशिश दिखाई देती है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए गाँव, गरीब, किसान पर फोकस किया गया है और कर चोरी करने वालों और राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर शिकंजा कसने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। संसद में वर्ष 2017-18 का आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बजट 10 स्तंभों ‘‘किसान, गाँव, युवा, गरीब, इन्फ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय क्षेत्र, डिजिटल इंडिया, सरकारी सेवा, मितव्ययता और सरल कर पर आधारित है।

मीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 लाख करोड़ रपए

सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में गांव, गरीब, किसान और कृषि के लिए रिकार्ड 10 लाख करोड़ रपए के कृषि ऋण का लक्ष्य रखा है और सिंचाई के लिए 40 हजार करोड़ रपए का प्रबन्ध किया है। ग्रामीण, कृषि और सहायक क्षेत्रों के लिए कुल 1,87,223 करोड़ रपए के आवंटन का प्रावधान है, जो पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री ने ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए गरीबी को दूर करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के मौके पर एक करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का वादा किया है।

मनरेगा को 48 हजार करोड़ रपए का आवंटन

बजट में मनरेगा को 48 हजार करोड़ रपए का आवंटन किया गया है, जो अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। पिछले साल मनरेगा का बजट Rs 38500 करोड़ था।

एक करोड़ परिवारों को गरीबी से निजात

वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक करोड़ परिवारों को गरीबी से निजात दिलाने के लिए 50 हजार ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त करने का काम अंत्योदय कार्यक्रम के तहत करने का ऐलान बजट में किया गया।

अगले साल 1 मई तक हर घर में बिजली

सरकार अगले वर्ष 01 मई तक शत-प्रतिशत ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। आगामी वित्त वर्ष में दीनदयाल उपाध्याय योजना के लिए 4,814 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।

किसानों को समय पर पर्याप्त ऋण

सरकार ने कृषि क्षेत्र की विकास दर चार प्रतिशत से अधिक करने के उद्देश्य से कृषि ऋण 10 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर निर्धारित करने, सिंचाई के लिए 40 हजार करोड़ रपए की व्यवस्था करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए 8 हजार करोड़ रपए की संचित निधि से दूध प्रसंस्करण एवं आधारभूत संरचना निधि की स्थापना की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार को मानसून की स्थिति बेहतर रहने से चालू वर्ष 2016-17 के दौरान कृषि क्षेत्र की विकास दर 4.1 प्रतिशत होने की उम्मीद है। जेटली ने कहा कि लगभग 40 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान सहकारी ढांचे से ऋण प्राप्त करते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि नाबार्ड में एक दीर्घकालीन सिंचाई कोष स्थापित किया जा चुका है और प्रधानमंत्री ने इसकी स्थायी निधि में 20 हजार करोड़ रपए की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है। पहले इस कोष में कुल 20 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 40 हजार करोड़ रपए हो गया।

रक्षा क्षेत्र को पौने तीन लाख करोड़

केंद्र सरकार ने बजट में इस बार रक्षा क्षेत्र के लिए 274114 करोड़ रपए का प्रावधान किया है। यह पिछले साल के बजट के मुकाबले दस फीसद अधिक है। आवंटित राशि में 86 हजार 448 करोड़ रपए योजनागत व्यय के लिए रखे गए हैं। इस राशि का उपयोग हथियारों की खरीद-फरोख्त और रक्षा साजोसामान के निर्माण और क्रय पर किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित राशि पेश कुल बजट आवंटन (21.47 लाख करोड़ रपए) का 12.78 फीसद है। उन्होंने कहा कि 274114 करोड़ रपए की राशि में पेंशन संबंधी खर्च शामिल नहीं है। वर्ष 2016-17 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,58,000 करोड़ रपए का आवंटन किया गया था। इसके अलावा 60 हजार करोड़ रपए का प्रावधान ‘एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी)’ के लिए अलग किया गया था। वर्ष 2015-16 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,46,000 करोड़ रपए का आवंटन किया गया था।

छोटी कंपनियों की आयकर की दर घटाकर 25 प्रतिशत की गई

सरकार ने 50 करोड़ रपए तक का कारोबार करने वाली छोटी कंपनियों राहत देते हुए इनका आयकर घटाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर सृर्जित करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2015-16 के आंकड़ों के अनुसार 6.94 लाख कंपनियां रिटर्न दाखिल कर रही हैं, जिसमें से 6.67 लाख कंपनियां इस श्रेणी में आती हैं। इसलिये इस प्रावधान से 96 प्रतिशत कंपनियां कम कराधान का लाभ उठाएंगी।

5 लाख तक की आय पर 5 फीसद कर

आम बजट में आयकर छूट की सीमा नहीं बढ़ाई गई है बल्कि ढाई लाख से पांच लाख रपए तक की आय पर कर कटौती की दर दस से घटाकर पांच फीसद कर दी गई है। गौरतलब है कि पिछले बजट में ढाई लाख से पांच लाख रपए तक की आय पर बनी कुल कर की राशि पर धारा 87ए के तहत पांच हजार रपए की छूट दी गई थी। अब कर कटौती की दर पांच फीसद कर दी गई है इसलिये यह छूट पांच हजार की जगह 2500 रपए हो जाएगी।

कर छूट से 20 हजार करोड़ का घाटा

आम बजट में आयकर में दी गई छूट के कारण सरकारी खजाने को 22,700 करोड़ रपए का नुकसान होगा, लेकिन 2,700 करोड़ रपए के राजस्व प्राप्ति को ध्यान में रखते हुए शुद्ध नुकसान 20,000 करोड़ रपए का रहेगा।

वित्त मंत्री ने दिए देश में आयकर देने वालों के आंकडे

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में देश में आयकर देने वालों की संख्या बताते हुए कहा कि देश में 3.7 करोड़ लोग आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। इनमें 99 लाख आयकरदाता अपनी आमदनी ढाई लाख से कम दिखाते हैं यानी वे आयकर के दायरे से बाहर हैं। डेढ़ करोड़ लोग अपनी आमदनी ढाई लाख से पांच लाख रपए के बीच, 52 लाख लोग पांच लाख से 10 लाख रपए के बीच तथा सिर्फ 24 लाख अपनी आमदनी 10 लाख रपए से अधिक दिखाते हैं। पचास लाख रपए से अधिक की आमदनी दिखाने वालों की संख्या सिर्फ 1.72 लाख है जबकि पिछले पांच साल में देश में 1.25 करोड़ कारें बिकी हैं और वर्ष 2015 में दो करोड़ लोगों ने विदेश यात्रा की है।

अगले पांच साल में देश के हर नागरिक के पास अपना घर

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में वर्ष 2022 तक देश के हर नागरिक को घर देने का वादा किया है। सभी को घर देने के लिए आम बजट में सस्ती आवास योजना चलाने वाली कंपनियों के लिए मुनाफे से जुड़ी छूट को आकर्षक बनाया गया है। साथ ही अब 30 और 60 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र की बजाय 30 और 60 वर्ग मीटर कार्पेट क्षेत्र की गणना की जाएगी। 30 वर्ग मीटर की सीमा भी केवल चार मेट्रो शहरों की नगरपालिका सीमाओं के मामले में लागू होगी जबकि मेट्रो के बाहरी क्षेत्रों सहित देश के शेष भागों के लिए 60 वर्ग मीटर की सीमा ही लागू होगी। राष्ट्रीय आवास बैंक वर्ष 2017-18 में 20 हजार करोड़ रपए के होम लोन का पुनर्वित्त करेगा।

उच्च शिक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी

बजट में सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के लिए 43,896.04 करोड रपए और उच्च शिक्षा के लिए 33,329.70 करोड खर्च का प्रावधान किया है। बजट में सरकार ने पांच महत्वपूर्ण योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इनमें विविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को स्वायत्तता, उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए नेशनल टेस्ंिटग एजेंसी का गठन, माध्यमिक शिक्षा के लिए इन्नोवेटिव फंड का निर्माण, एनुवल लर्निग आउटकम की रूपरेखा तैयार करना और स्वयं योजना के अंर्तगत डीटीएच के माध्यम से लोगों को उच्य शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है। वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट में प्राथमिक शिक्षा के लिए पिछले साल की तुलना मे 2460.21 करोड़ अधिक का प्रावधान है, जबकि उच्य शिक्षा के लिए 3626.50 करोड़ रपए ज्यादा दिए गए हैं। नेशनल टेस्ंिटग एजेंसी का गठन उच्च शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के दाखिले के लिए किया जाएगा और स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों को ज्यादा स्वायत्तता देने के लिए यूजीसी के नियमों में सुधार लाएगी। इसके अलावा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्थापना करने जा रही है।

खेलों के लिए 350 करोड़ रपए का बजट बढ़ा

आम बजट 2017-18 में खेल मंत्रालय के कोटे में 350 करोड़ रपए की भारी बढ़ोतरी की गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खेल मंत्रालय को 1943 करोड़ रपए आवंटित किए जबकि पिछले साल यह राशि 1592 करोड़ रपए थी। भारतीय खेल प्राधिकरण को 481 करोड़ रपए आवंटित किए गए हैं जबकि पिछले साल यह रकम 416 करोड़ रपए थी। राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता 185 करोड़ रपए से बढ़ाकर 302 करोड़ रपए कर दी गई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए योजना में आवंटन पिछले साल के 131.33 करोड़ रपए की तुलना में 148.4 करोड़ रपए कर दिया गया है।

झारखंड और गुजरात में खुलेंगे एम्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान झारखंड और गुजरात में भी खोले जाएंगे। देश में बेहतर स्वास्य सेवा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सरकार ने बजट में 2017 के अंत तक कालाजार और फाइलेरिया, 2018 तक कुष्ठ तथा 2020 तक खसरा समाप्त करने के लिए कार्य योजना पेश की।

कई रोगों को समाप्त करने के लिए कार्ययोजना

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में वर्ष 2017-18 का बजट पेश करते हुए बताया कि सरकार ने 2017 तक कालाजार और फाइलेरिया, 2018 तक कुष्ठ तथा 2020 तक खसरा समाप्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। 2025 तक तपेदिक को भी समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नवजात शिशु मृत्यु दर जो 2014 में 39 थी, उसे घटाकर 2019 तक 28 करने तथा मातृ मृत्यु दर को 2011-13 के 167 से घटाकर 2018-20 तक 100 करने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है।

सबसे बड़ी तेल कंपनी बनाने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में एक एकीकृत सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी के सृजन का प्रस्ताव किया। यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू निजी क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के प्रदर्शन का मुकाबला कर पाएगी। सार्वजनिक क्षेत्र की 13 पेट्रोलियम कंपनियों में तेल खोज और खनन कंपनियां ओएनजीसी और आयल इंडिया से लेकर तेल विपणन और रिफाइनिंग कंपनियां आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अलावा गैस परिवहन कंपनी गेल इंडिया तथा इंजीनियरिंग कंपनी इंजीनियर्स इंडिया शामिल हैं।

ओडि़शा, राजस्थान में बनाए जाएंगे कच्चे तेल के आरक्षित भंडार

वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से देश को संभालने के लिए सरकार ओडि़शा और राजस्थान में कच्चे तेल के भंडारण के लिए दो और भूमिगत भंडारण सुविधाएं तैयार करेगी। ओडि़शा के चांदीखोल और राजस्थान के बीकानेर में इन रणनीतिक भंडारगृहों में बिक्री से बचे स्टाक रखने को रखने की सुविधा होगी। भारत पहले ही विशाखापत्तनम में 13.3 लाख टन, मंगलोर में 15 लाख टन और पडूर में 25 लाख टन क्षमता के भूमिगत भंडारगृह तैयार कर चुका है। इस दो और भंडारण सुविधाएं के बाद देश की कुल भंडारण क्षमता 1 करोड़ 53 लाख 30 हजार टन पहुंच जाएगी।

एफआईपीबी को खत्म करने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 5,000 करोड़ रपए तक विदेशी निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी देने वाला निकाय एफआईपीबी (Foreign Investment Promotion Board) को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने एफडीआई नीति को आगे और उदार बनाने की भी घोषणा की।

सब्सिडी बिल 2.4 लाख करोड़ रपए रहने का अनुमान

2017-18 में खाद्य, उर्वरक और पेट्रोलियम सब्सिडी चालू वित्त वर्ष की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक यानी 2.4 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। खाद्य, पेट्रोलियम तथा उर्वरक पर सब्सिडी 2017-18 में 2,40,338.6 करोड़ रपए रहने का अनुमान है।

छद्म सौदों को रोकेगी सरकार

शेयर बाजारों में छद्म सौदों के जरिये कर चोरी पर अंकुश लगाने को सरकार ने प्रस्ताव किया कि दीर्घावधि के पूंजीगत लाभ कर से छूट तभी मिलेगी, जब प्रतिभूति लेनदेन शुल्क शेयरों की खरीद पर लिया गया हो।

बनेगी कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच सरकार ने साइबर घपलों व धोखाधड़ी से निपटने के लिए कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम गठित करने का प्रस्ताव किया है।

आंध्र राजधानी के लिए कर प्रोत्साहन

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती की स्थापना के लिए जमीन देने वाले लोगों को राहत प्रदान करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस नए शहर के विकास के लिए जमीन हस्तांतरित करने पर पूंजीगत लाभ कर से छूट प्रदान की।

महत्वपूर्ण तथ्य

आम बजट 2017-18: मुख्य बिन्दु

- 2.5 लाख से 5 लाख रुपए तक की आय पर 10 प्रतिशत की जगह केवल 5 प्रतिशत टैक्स

- 50 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को अब 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा, ये पहले 30 प्रतिशत था।

- ‘मनरेगा’ पर 48 हज़ार करोड़ रुपए ख़र्च होंगे जो अब तक की अधिकतम रकम है।

- कृषि क्षेत्र में 4 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है। अगले साल 10 लाख करोड़ रुपए कृषि कर्ज़ के तौर पर दिए जाएंगे।

- एक करोड़ परिवारों और 50 हजार ग्राम पंचायतों को 2019 तक गरीबी से बाहर लाने के लिए मिशन अंत्‍योदय शुरू करने की घोषणा।

- 2017-18 में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुल आवंटन 3,96,135 करोड़ रुपये का है।

- रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार एक लाख करोड़ खर्च करेगी। आईआरसीटीसी के ज़रिए ई-टिकट बुकिंग्स पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।

- 3 लाख रुपये से ऊपर कैश ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा, 3 लाख से ऊपर लेनदेन डिजिटल ही होगा।

- राजनीतिक पार्टियां सिर्फ 2 हजार रुपये तक ही कैश में चंदा ले सकेंगी। 2 हजार रुपये से ज्यादा का चंदा चेक या डिजिटल तरीके से ही लिया जा सकेगा। राजनीतिक चंदे के लिए बॉन्ड आएगा।

सरकार देश छोड़कर भागने वाले आर्थिक अपराधियों की संपत्ति जब्त करेगी।

Current Affairs In One Minute

Current Affairs In One Minute
1. American aerospace manufacturer and space transportation services company SpaceX launched the Air Force’s super-secret space shuttle. It’s the fifth flight for one of these crewless mini- shuttles, known as the X-37B Orbital Test Vehicle.
अमेरिकी ऐरोस्पेस निर्माता एवं अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी स्पेस एक्स ने वायु सेना के खुफिया अंतरिक्ष शटल को प्रक्षेपित किया। ‘एक्स 37बी आर्बीटल टेस्ट व्हीकल’ नाम से चर्चित मानवरहित मिनी शटल की यह पांचवीं उड़ान है।
2. Hollywood star Donald Sutherland will be awarded with an honorary Oscar despite never being nominated in the past.
हॉलीवुड अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड को मानद ऑस्कर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जबकि अभिनेता को कभी इसके लिए नामांकित तक नहीं किया गया।
3. The Public Sector Leading Bank, Bank of Baroda has received the first prize under the Rajbhasha Kirti Award Scheme for the year 2016-17 for outstanding performance in the field of Official Language Implementation.
सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिए वर्ष 2016-17 के लिए भारत सरकार की ओर से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
4. Indian Wrestler Sonam won a gold medal by defeating Japanese Wrestler Sena Nagamoto (in 56kg women’s category) in the ongoing Cadet World Wrestling Championship in Athens.
भारतीय पहलवान सोनम ने एथेंस में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में (महिलाओं के 56 किग्रा भार वर्ग में) जापान की सेना नागोमोतो को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
5. According to the Basel Institute on Governance’s 2017 edition of the Basel Anti-Money Laundering (AML) Index, Pakistan has been placed on the 46th position in the list of 146 countries with high terrorism financing and money laundering risks. India has been ranked 88th in this list.
बेसल इंस्टिट्यूट ऑन गवर्नेंस ने बेसल एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) सूचकांक के अपने 2017 के संस्करण के अनुसार, आतंकवाद के वित्त पोषण और धनशोधन के ज्यादा खतरे वाले देशों में पाकिस्तान 146 देशों की सूची में 46 वें स्थान पर है। भारत इस सूची में 88 वें स्थान पर है।
6. India continued to be at the top of the ICC Test rankings but Australia slipped one place to fifth in the latest list after drawing the away series against Bangladesh.
भारत नवीनतम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है वहीं आस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला बराबर करने के कारण एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया।
7. England pacer James Anderson became the third pacer and sixth bowler overall in Test history to take 500 wickets.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले तीसरे एवं समग्र छठे गेंदबाज बने।
8. The Andhra Pradesh government signed a MoU with the US-based Hyperloop Transportation Technologies (HTT) to build India’s first Hyperloop system.
आंध्र प्रदेश सरकार ने भारत की पहली हाइपरलोप प्रणाली बनाने के लिए अमेरिका स्थित हाइपरलोप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीज (एचटीटी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
9. Gujarat International Finance-Tec City (GIFT City), has won the prestigious Associated Chambers of Commerce and Industry of India (ASSOCHAM) Services Excellence Award.
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस-टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) ने प्रतिष्ठित एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) का सर्विस एक्सलेंस अवार्ड जीता।
10. The Assam government signed a MoU with Google India Pvt Limited here to provide internet connectivity to 26,000 villages and 1500 tea garden areas across the state.
असम सरकार ने पूरे भारत के 26,000 गांवों और 1500 चाय उद्यान क्षेत्रों को इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।a

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 सितंबर 2017


हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 सितंबर 2017

 

1. हाल ही में किस राज्य के पर्यटन विभाग के द्वारा ‘यल्ला केरल’ अभियान शुरू किया गया है?

केरल राज्य के पर्यटन विभाग के द्वारा ‘यल्ला केरल’ अभियान शुरू किया गया है| यल्ला का मतलब- चलो चलें होता है| यह अभियान सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और कतर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है| इस अभियान के तहत अरब देशों में रेडियों, टेलीविज़न और हवाई यात्रा के दौरान मिलने वाली मैगज़ीन पर केरल पर्यटन का विज्ञापन दिया जायेगा|

2. हाल ही में किस देश में जानवरों की रक्षा के लिए कानून बनाया गया है?

लेबनान में जानवरों की रक्षा के लिए कानून बनाया गया है| यह कानून वन्यजीवों के अवैध शिकार तथा उसके हाड-मॉस और खाल के व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाया गया है| इस कानून का उल्लंघन करने पर 4 साल तक जेल के दंड का प्रावधान है| लेबनान पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक देश है।

3. ‘हॉर्टीनेट’ क्या है?

‘हॉर्टीनेट’ एक मोबाइल एप है| यह एकीकृत प्रणाली है, जो कि संबंध पक्षों को इन्टरनेट आधारित सुविधाएँ प्रदान करेगा| इस एप की मदद से फल एवं सब्जियों की खेती का पंजीकरण, उनकी जांच पड़ताल तथा यूरोपीय देशों में भेजी जाने वाली सब्जियों के मानकों के अनुरूप उनके प्रमाणन की सुविधा मिलेगी|

4. सुमितेरू तनिगूची कौन थे?

तनिगूची 1945 में नागासाकी परमाणु बम से बचने वाले एकमात्र जापानी व्यक्ति थे| 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें 140,000 लोग मारे गए थे| इसके बाद यह परमाणु हथियारों के विरुद्ध एक प्रमुख कार्यकर्ता बन गये थे| इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक फ्रंट रनर के रूप में नामित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ‘इम्मोर्टल इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘इम्मोर्टल इंडिया’ पुस्तक के लेखक अमिश त्रिपाठी है| अमिश त्रिपाठी ने भगवन शिव और भगवन राम पर अपनी पौराणिक श्रृंखला के साथ पाठकों का मनोरंजन किया है| इस पुस्तक में धर्म, एलजीबीटी अधिकार, इतिहास, और नारीवाद जैसे विषयों का वर्णन किया गया है| अमिश त्रिपाठी एक भारतीय लेखक है| इनकी पुस्तक पर हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है|

6. हाल ही में ‘ध्यानचंद पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?

‘ध्यानचंद पुरस्कार’ से सुमराय टेटे को सम्मानित किया गया है| सुमराय भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य तथा भारतीय महिला हॉकी की सहायक कोच रह चुकी है| सुमराय 2002 कॉमनवेल्थ गेम में विजेता टीम का हिस्सा थी| सुमराय ‘ध्यानचंद पुरस्कार’ पाने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाडी है| इससे पहले सुमराय को झारखंड के हॉकी खिलाडी सिलवानस डुंगडुंग पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

7. हाल ही में हेलास ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

हेलास ओपन का ख़िताब भारत के रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी ने जीता है| भारत के रोहन कपूर और कुहू गर्ग हेलास ओपन के फाइनल मुकाबले में हमवतन करिशम वाडकर और उत्कर्ष अरोड़ा की जोड़ी को 21-19, 21-19, 21-19 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

8. गौरव बिधूड़ी का संबंध किस खेल से है?

गौरव बिधूड़ी का संबंध मुक्केबाजी से है| हाल ही में गौरव ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप कांस्य पदक जीता है| गौरव अमेरिका के ड्यूक रेगन के खिलाफ 56 किग्रा में सेमीफाइनल मुकाबला हार गये थे| भारत के इस बार विश्व चैम्पियनशिप में सिर्फ एक ही पदक कांस्य पदक के रूप में जीता है| गौरव कांस्य पदक जीतने वाले भारत के चौथे मुक्केबाज है| जिन्होनें विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है| गौरव से पहले विजेंद्र सिंह, विकास कृष्णन और शिवा थापा ने भारत के लिए विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था|

9. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?

अन्तराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन नेपाल में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का लक्ष्य काठमांडू को दुबारा से हिंदू धर्म की वैश्विक राजधानी बनाना है| इस सम्मेलन का विषय “उभरती आध्यात्मिकता : हिंदू धर्म का पुनर्जागरण” रखा गया है|

10. हाल ही में ओणम उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

ओणम उत्सव तमिलनाडू के कोयंबटूर में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में फूलों की रंगोली तैयार की जाती है| फूलों की इस रंगोली को पोकलम कहते है| ओणम वैसे तो केरल का प्रसिद्ध उत्सव है| यह उत्सव मलयाली महीने चिंगम के दौरान मनाया जाता है| इस उत्सव से ही चावलों की कटाई शुरू हो जाती है। इस दौरान केरल में चार दिनों तक सरकारी छुटि्टयां रहती हैं और यह राज्य के कुछ ऐसे उत्सवों में से एक है, जिसे सभी धर्मों के लोग मनाते हैं।




कन्नड़ अभिनेता आरएन सुदर्शन का बेंगलुरु में निधन

 

अनुभवी कन्नड़ अभिनेता आर.एन. सुदर्शन का बेंगलुरु में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता-निर्माता ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वह गुर्दा संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

आरटीएन सुदर्शन के नाम से जाना जाने वाले रतिहिल्ली नेंगडेद्र सुदर्शन ने कई कन्नड़, तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। इन को अंतिम बार 2010 में कन्नड़ फिल्म सुपर (2010) में देखा गया था।

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...