Friday, 9 February 2018

वीरता पुरस्कार 2018 के विजेताओं की पूरी सूची

वीरता पुरस्कार 2018 के विजेताओं की पूरी सूची

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 390 वीरता पुरस्कार 2018 की घोषणा की।

राष्ट्रपति ने कुल 1 अशोक चक्र, 1 कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, 28 परम विशिष्ट सेवा पदक, 4 उत्तम युद्ध सेवा पदक, दो बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक, 49 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, दो बार टू सेना पदक (वीरता), 86 सेना पदक शामिल है।

कोविंद ने नौसेना पदक (वीरता), तीन वायुसेना पदक (वीरता), दो बार टू सेना पदक (कर्तव्यपरायणता) , 38 सेना पदक (कर्तव्यपरायणता) , 13 नौसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) , 14 वायुसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) , एक बार टू विशिष्ट सेवा पदक और 121 विशिष्ट सेवा पदक को भी मंजूरी दी।

अशोक चक्र (पदक):

भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

यह शांति के समय दिया जानेवाला सबसे बड़ा सैन्य सम्मान होता है। निराला ने जम्मू-कश्मीर के हाजिन इलाके में पिछले नवंबर 2017 में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अकेले ही 03 आतंकियों को मार गिराया था।

कीर्ति चक्र:

मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र से सम्मान देने की घोषणा की गई।

मेजर विजयंत बिष्ट को 06 जून 2017 की रात जम्मू कश्मीर के उरी जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ की जानकारी मिली, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ उनका मुकाबला करने पहुंच गए।

मेजर बिष्ट ने आतंकवादियों की गोली से घायल एक राइफल मैन की जान बचाई और लंबी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया।

मेजर बिष्ट को उनके इस साहसिक कारनामे के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

शौर्य चक्र (कुल 14):

थल सेना के कुल 9 वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई। जिसमें मेजर अखिल राज आर.वी., कैप्टन रोहित शुक्ला, कैप्टन अभिनव शुक्ला, कैप्टन प्रदीप शैर्य आर्य, हवालदार मुबारिक अली, हवालदार रबिंद्र थापा, नायक नरेंद्र सिंह, लांस नायक बाधेर हुसैन और पैराट्रूपर मानचू जैसे वीरों का नाम है।

वायु सेना के शौर्य चक्र विजेताओं में कारपोरेल देवेंद्र मेहता, वायुसेना मेडल विंग कमांडर अंशुल सक्सेना, स्क्रॉड्रन लीडर राजीव चौहान और स्कॉर्ड्रन लीडर कमल शर्मा के नाम रहा।

अर्धसैनिक बलों की बात करें तो दो सीआरपीएफ कोबरा कमांडों विकास जाखड़ एवं रियाज़ आलम अंसारी को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

 

 

 

 

 

Thursday, 8 February 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 फरवरी 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 फरवरी 2018 1. हाल ही में “स्वच्छ-आदत, स्वच्छ-भारत” अभियान के एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? “स्वच्छ-आदत, स्वच्छ-भारत” अभियान के एंबेसडर के रूप में भारतीय फिल्म अभिनेत्री काजोल को नियुक्त किया गया है| इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता संबंधी मामलों से जुडी मौतों को रोकना है| 2. हाल ही में भारत का पहला एयरक्लीनिक कहाँ पर खोला गया है? भारत का पहला एयरक्लीनिक मणिपुर में खोला गया है| यह एयरक्लीनिक दूरदराज के गांवों में नियमित दौरा करेगा। नौ सीट के इस एयरक्लिनिक में सभी प्रकार की दवाएं मौजूद होंगी। इस एयरक्लिनिक में प्रसव भी कराया जा सकेगा और आपात स्थिति के लिए इसमें खून भी उपलब्ध रहेगा। 3. हाल ही में केवल महिलाओं के लिए कार शोरूम कहाँ पर शुरू किया गया है? केवल महिलाओं के लिए कार शोरूम सऊदी अरब के जेद्दाह में शुरू किया गया है| यहां पर पुरुषों की एंट्री बैन रहेगी। सऊदी अरब में जून से महिलाओं को कार चलाने की छूट मिलने के बाद यह पहल की शुरू की गई है। इस शोरूम के स्टाफ में सिर्फ महिलाएं ही हैं। जो महिला ग्राहकों को विभिन्न मॉडल्स और सुविधाओं के साथ बैंकों व वित्तीय संस्थाओं की फाइनेंस स्कीमों के बारे में जानकारी देंगी। जिस मॉल में यह शोरूम खुला है उसे महिलाएं ही संचालित करती हैं। 4. “ट्रेन-18” क्या है? “ट्रेन-18” भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है| इस ट्रेन को ‘ट्रेन-18’ का नाम इसलिए दिया गया है, क्योकिं यह 2018 में लांच की गई है| इस ट्रेन में लोकोमोटिव इंजन नही होगा| यह ट्रेन स्टील से बनी हुई है, और कंपनरहित है| इस ट्रेन में ड्राइवर का कैबिन ट्रेन दोनों तरफ है| यह ट्रेन पटरी पर आगे-पीछे दोनों दिशाओं में चल सकती है| इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे है, तथा मनोरंजन के लिए वाई-फाई सुविधा भी दी गई है| यह पूरी तरह से स्वदेशी ट्रेन है, इसके सभी डिब्बों का पूरा निर्माण भारत में हुआ है| 5. जस्टिन टूड़ो कौन है? जस्टिन टूड़ो कनाडा के प्रधानमंत्री है| जस्टिन टूड़ो कनाडा के दूसरे सबसे उम्र के प्रधानमंत्री है| टूड़ो से पहले जे. क्लार्क 39 वर्ष की आयु में कनाडा के प्रधानमंत्री बने थे| टूड़ो चैरिटी के लिए कई बॉक्सिंग भी कर चुके है| टूड़ो टैटू गुदवाने वाले विश्व के पहले प्रधानमंत्री है| इनके बाएँ कंधे पर पृथ्वी का बड़ा टैटू है, जिसे इन्होनें 23 वर्ष की आयु में गुदवाया था| 6. “एमा” उपन्यास के लेखक कौन है? “एमा” उपन्यास के लेखक जेन ओस्टेन है| इस उपन्यास में ऑस्टेन इंग्लैंड के जोर्जियन-रीजेंसी में रहने वाली कुलीन महिलाओं के जीवन की मुश्किलों और चिंताओं का अन्वेषण करतीं हैं तथा साथ ही अपने पात्रों के ज़रिये एक सजीव ‘शिष्टाचार-प्रहसन’ (‘comedy of manners’) भी प्रस्तुत करतीं हैं। 7. हाल ही में मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता है? मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब इथियोपिया के सोलोमन डेकसिसा ने जीता है| डेकसिसा ने यह रेस 2 घंटे 9 मिनट 34 सेकंड में पूरी की है| इनके हमवतन अकालनाव दूसरे और केन्या के जोशुआ किपकोरिर तीसरे स्थान पर रहे है| 8. हाल ही में ड्रम फेस्टिवल ला तांबोरादा कहाँ पर मनाया जा रहा है? ड्रम फेस्टिवल ला तांबोरादा स्पेन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल सेन सेबेस्टियन डे पर मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में आधी रात को परेड निकाली जाती है, जिसमें लोग ड्रम और बैरल लेकर पहुँचते है| 9. सुभाष चन्द्र बोस जयंती कब मनाई जाती है? सुभाष चन्द्र बोस जयंती प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है| सुभाष चन्द्र बोस “नेताजी” के नाम से प्रसिद्ध थे| इन्होनें भारत को स्वतंत्र कराने के उदेश्य से 21 अक्टूबर 1943 को ‘आजाद हिंद फौज” की स्थापना की थी| इन्होनें “तुम मुझे खून डॉ, मै तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा भी दिया था| 10. एलिजाबेथ ब्लैकवेल को मेडिकल की डिग्री कब दी गई थी? एलिजाबेथ ब्लैकवेल को मेडिकल की डिग्री 23 जनवरी 1849 में दी गई थी| एलिजाबेथ अमेरिका में मेडिकल की डिग्री हासिल करने वाली पहली महिला थी| उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी थी, क्योंकि उस समय अमेरिका में महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं था। मेडिकल डिग्री के बाद जब उन्होंने अस्पतालों में जॉब के लिए अप्लाई किया, पर महिला होने की वजह से उन्हें किसी ने भी नौकरी पर नहीं रखा। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने यूरोप के कॉलेजों में अप्लाई किया तो वहां भी उन्हें निराशा ही मिली। आखिर में उन्हें लॉ मेटरनिटी अस्पताल में जॉब मिल गई थी| एलिजाबेथ का निधन 30 मई 1910 में हुआ था| वर्तमान में अमेरिका में 7000 महिलाएं प्रैक्टिस कर रही है|        

Current Affairs In One Minute

Current Affairs In One Minute 1. Bollywood actress Bhumi Pednekar has been placed in the Forbes India’s 30 under 30 list. बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को फोर्ब्स इंडिया की ’30 अंडर 30′ की सूची में शामिल किया गया है। 2. America’s Beiwen Zhang defeated defending champion P V Sindhu to win the India Open 2018 BWF Super 500 badminton tournament women’s singles title. अमेरिका की बेईवान झेंग ने गत चैंपियन पीवी सिंधू को हराकर इंडिया ओपन 2018 बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता। 3. The Assam government and cab aggregator Ola entered into a memorandum of understanding to pilot an app-based river taxi service in Guwahati. असम सरकार और टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला ने गुवाहाटी में एप आधारित रिवर टैक्सी सेवा की शुरुआत करने के लिए एक सहमति ज्ञापन समझौता किया। 4. External Affairs Minister Sushma Swaraj and Human Resource Development Minister Prakash Javadekar launched a book ‘Exam Warriors’ written by Prime Minister Narendra Modi. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक्ज़ाम वॉरियर्स’ का विमोचन किया। 5. Justice Syed Mahmud Hossain has been appointed as the new chief justice of Bangladesh. जस्टिस सईद महमूद हुसैन को बांग्लादेश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 6. Uttar Pradesh government has launched a campaign DASTAK to eradicate deadly Acute Encephalitis Syndrome and Japanese Encephalitis disease in the state in association with UNICEF. उत्तर प्रदेश सरकार ने यूनिसेफ के साथ मिलकर राज्य में घातक तीव्र एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम और जापानी एन्सेफलाइटिस रोग को खत्म करने के लिए दस्तक अभियान की शुरुआत की है। 7. Senior Shiromani Akali Dal leader and former Minister Ajit Singh Kohar has passed away. He was 78. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। 8. Nicos Anastasiades has been elected as the President of Cyprus. निकोस अनास्तासियादेस को साइप्रस के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। 9. Veteran theatre artist and pioneer of Children’s Theatre in Maharashtra, Sudha Karmarkar died. She was 83. वयोवृद्ध थिएटर कलाकार और महाराष्ट्र में बच्चों के रंगमंच की अग्रणी, सुधा करमरकर का निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं।      

Tuesday, 6 February 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 फरवरी 2018

Whatapp
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना शुरू की गई है?

उड़ीसा में मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत ओडिशा के 50 हजार कलाकारों को प्रतिमाह 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि स्वरूप उपलब्ध कराई जायेगी| इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता मापदंडो के अनुसार पुरुष कलाकारों की उम्र 50 वर्ष और महिला कलाकारों की उम्र 40 वर्ष होनी आवश्यक है|

2. हाल ही में केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में उपसचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में उपसचिव के रूप में आईएएस अधिकारी टीना सोनी को नियुक्त किया गया है| टीना सोनी राजस्थान कैडर की 2007 बैच की आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में टीना प्रदेश में ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन में कमीश्नर के पद पर कार्यरत है|

3. वित्तीय संस्थाएं किसे कहते है?

वित्तीय संस्थाएं उन संस्थाओं को कहते है, जो अपने ग्राहकों एवं सदस्यों को वित्तीय सेवाएँ देते है| वित्तीय संस्थाएं किसी भी देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाती है| वित्तीय संस्थाओं का मुख्य कार्य देश की मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करना होता है|

4. “डिजिटल इंडिया योजना” क्या है?

“डिजिटल इंडिया योजना” भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक बहुत ही महत्वकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी सरकारी विभागों को देश की जनता के साथ डिजिटल रूप से जोड़ना है|

5. श्रीनिवास तिवारी कौन थे?

श्रीनिवास तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे| तिवारी मध्य प्रदेश की राजनीति में ‘व्हाइट टाइगर’ यानी सफेद शेर के नाम से प्रसिद्ध थे| दो बार मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके श्रीनिवास तिवारी के नाम 1952 में सबसे कम उम्र में विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में फर्स्ट लेडीज पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

फर्स्ट लेडीज से मेजर प्रिया झिंगन को सम्मानित किया गया है| प्रिया झिंगन पहली एनसीसी कैडेट जिन्होंने आर्मी ज्वाइन की थी। प्रिया को यह पुरस्कार चंडीगढ़ के कोटे से दिया जा रहा है|

7. हाल ही में ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का ख़िताब किसने जीता है?

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबलें पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 308 रन बनाए। जवाब में भारत ने 38.2 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली| भारत ने लगातार दूसरी बार ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता है|

8. विश्व का सबसे बड़ा ग्रीनहाउस रेनफ़ॉरेस्ट बायोम कहाँ पर स्थित है?

विश्व का सबसे बड़ा ग्रीनहाउस रेनफ़ॉरेस्ट बायोम ब्रिटेन की कॉर्नवाल काउंटी में स्थित है| इसकी खासियत यह है कि कॉर्नवाल जैसे सर्द इलाके में भी दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिमी अफ्रीका समेत दुनिया की चार उष्ण कटिबंधीय (गर्म)जलवायु में पनपने वाले वर्षावन के 1100 पेड़-पौधों को यहां विकसित किया गया है।

9. कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना किसने की थी?

कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना राजा राममोहन राय ने 20 जनवरी 1817 में की थी| हिंदू कॉलेज को वर्तमान में प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है| यह विश्वविद्यालय कला, विज्ञान और मानविकी के क्षेत्रों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए एक श्रेष्ठ भारतीय शिक्षा प्रतिष्ठान है।

10. किंग फाहद कॉजवे ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

किंग फाहद कॉजवे ब्रिज सऊदी अरब में स्थित है| यह ब्रिज सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ता है| 16 मील लंबा यह ब्रिज अकेला ऐसा ब्रिज है, जहां सऊदी अरब की महिलाएं ड्राइविंग का अधिकार मिलने से पहले तक बहरीन वाले क्षेत्र के अंदर तक ड्राइविंग कर सकती थीं।

 

 

 

Monday, 5 February 2018

रक्त संबंध परीक्षा (Blood Relation Test) शार्ट ट्रिक और उदहारण

रक्त संबंध परीक्षा (Blood Relation Test) शार्ट ट्रिक और उदहारण

रक्त-संबंध परीक्षा में प्रतियोगियों से रिश्ते संबंधी ज्ञान की जाँच की जाती है। इसमें ऐसे प्रश्न दिये जाते हैं, जिनमें किन्हीं दो या दो से अधिक व्यक्तियों के संबंध दिये गये होते हैं तथा इन्हीं संबंधों के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध ज्ञात करने होते हैं। इस प्रकार के प्रश्नों में आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपको रक्त संबंधी ज्ञान की कितनी अच्छी तरह से जानकारी है।

पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक दृष्टि

1. परिवार के विभिन्न संबंधों पर आधारित प्रश्न

उदाहरण 1. P, Q का भाई है। M, Q की बहन है। T, P का भाई है। Q किस प्रकार T से संबंधित है?

भाईबहनभाई या बहनआकड़े अपर्याप्त हैं

हल (3): T एवं P, Q के भाई हैं

Q का लिंग ज्ञात नहीं है। अतः Q, T की या तो बहन है या भाई है।

उदाहरण 2. X कहता है Y से, “यद्यपि मैं तुम्हारे पिता का पुत्र हूँ, तुम मेरे भाई नहीं हो।” X तब Y से किस प्रकार संबंधित है?

बहनपुत्रपुत्रीपिता

हल (1): X, Y के पिता का पुत्र है और Y, X की बहन है। इस प्रकार वह Y का भाई है।

2. परोक्ष कथन के आधार पर संबंध ज्ञात करना

उदाहरण 3. एक फोटो में एक स्त्री की ओर इंगित करते हुए विमल ने कहा, ‘‘वह मेरे दादा जी के एकमात्र पुत्र की पुत्री है।’’ बताएँ कि विमल उस स्त्री से कैसे संबंधित है?

भाईचचेरा भाईपिताचाचा

हल (1): विमल के कथनानुसार, फोटोवाली स्त्री उसके दादाजी के एकमात्र पुत्र, यानी विमल के पिता की पुत्री है। चूँकि पिता की पुत्री बहन होती है। अर्थात् वह फोटोवाली स्त्री विमल की बहन है।

अतः विमल उस फोटोवाली स्त्री का भाई है।

आरेखीय व्याख्याः

∴ विमल के दादा जी का एकमात्र पुत्र ⇒ विमल का पिता

∴ विमल के पिता की पुत्री ⇒ विमल की बहन

⇒ फोटोवाली स्त्री

∴ विमल ⇒ फोटोवाली स्त्री का भाई

अतः विमल फोटोवाली स्त्री का भाई है।

3. सांकेतिक संबंध पर आधारित प्रश्न

उदाहरण 4. यदि ‘A * B’ का अर्थ, → ‘A, B की माँ है’ ‘A × B’ का अर्थ, → ‘A, B का पति है’, तो निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण ‘P, Q का पिता है’ को निरूपित करता है?

Q * M × PP * QQ * PP × M * Q

हल (4): चूँकि पिता → माँ का पति, अर्थात् ‘P’, Q का पिता है इसे निरूपित करने वाले विकल्प को ज्ञात करने के लिए हमें ऐसे विकल्प को ज्ञात करना होगा जिसमें माँ, पिता और पुत्र का संबंध निरूपित किया गया हो, यहाँ हम देख रहे हैं कि विकल्प (2) एवं (3) में केवल दो व्यक्तियों के बीच के ही संबंध को निरूपित किया गया है, अतः यह अभीष्ट विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए हम विकल्प (1) एवं (4) पर गौर करेंगे।

विकल्प (1) एवं कथन से,

चूँकि ‘M’, P का पति है और ‘Q’, M की माँ है। इसलिए ‘P’, Q की पतोहू है।

अतः यह अभीष्ट विकल्प नहीं है।

इसी प्रकार, विकल्प (d) एवं कथन से,

यहाँ हम देख रहे हैं कि ‘M’, Q की माँ है और ‘P’, M का पति है। अर्थात् Q की माँ M का पति P है। चूँकि माँ का पति पिता होता है। अतः ‘P’, Q का पिता है।

अतः समीकरण (4) यह निरूपित करता है कि ‘P’, Q का पिता है।

स्मरणीय तथ्य (Points to Remember)

साधित उदाहरण (Solved Examples)

1. एक पुरुष ने एक औरत से कहा, ‘‘तुम्हारे हकलौते भाई की बहन मेरी माँ है’’ बताएँ कि उस औरत का पुरुष के नानी से क्या संबंध है?

माँबहनननदपुत्री

हल (4): पुरुष के कथनानुसार, तुम्हारे इकलौते भाई की बहन यानी कि औरत के भाई की बहन अर्थात् औरत की बहन उसकी (पुरुष की) माँ है, यानी वह औरत उसकी मौसी है और मौसी नानी की पुत्री होती है। अतः वह औरत, पुरुष की नानी की पुत्री है।

आरेखीय व्याख्या

पुरुष की माँ का भाई ⇒ मामा,

मामा की बहन ⇒ मौसी,

मौसी ⇒ नानी की पुत्री

अतः वह औरत, पुरुष की नानी की पुत्री है।

2. एक लड़के की ओर इशारा करते हुए सीमा ने कहा, “वह मेरे ग्रैंडफादर के एकमात्र पुत्र का पुत्र है।” वह लड़का सीमा से किस प्रकार संबधित है?

भाईकजिनबहनआंकड़े अपर्याप्त हैं

हल (1): सीमा के ग्रैंडफादर का एकमात्र पुत्र, अर्थात् सीमा के पिता तथा पिता का पुत्र अर्थात सीमा का भाई।

3. यदि ‘A × B’ का अर्थ है ‘B, A का पिता है’, ‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’, और ‘A ÷ B’ का अर्थ है A, B का भाई है’, तो ‘J + H ÷ R × L’ में J का L के साथ क्या रिश्ता है?

बेटीडाॅटर-इन-लाॅसिस्टर-इन-लाॅनिर्धारित नहीं किया जा सकता

हल (2):

J, R के भाई की पत्नी है। L पिता है H एवं R का।

अतः J, L की वधू है।

4. यदि ‘A + B’ का अर्थ है ‘A माँ है B की’, ‘A × B’ का अर्थ है ‘A पिता है B का’, ‘A $ B’ का अर्थ है ‘A भाई है B का’ और ‘A @ B’ का अर्थ है ‘A बहन है B की’ तब निम्न में से किसका अर्थ है, P पुत्र है Q का?

Q + R @ P @ NQ + R * P @ NQ × R $ P @ NQ + R $ P $ N

हल (4): Q + R = Q माँ है R की [– Q, ± R]

R $ P = R भाई है P का [+ R, ± P]

P $ N = P भाई है N का [+ P, ± N] इस प्रकार P पुत्र है Q का

Sunday, 4 February 2018

Current Affairs In One Minute

Current Affairs In One Minute

1. Distinguished scientist Dinesh Srivastava took over as the Chief Executive Officer of Nuclear Fuel Complex (NFC).

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक दिनेश श्रीवास्तव ने परमाणु ईंधन परिसर (एनएफसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार संभाला।

2. Bharati Defence and Infrastructure Ltd (BDIL) has launched an interceptor vessel ‘V-410’ for Indian Coast Guard.

भारती डिफेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (बीडीआईएल) ने भारतीय तट रक्षक के लिए इंटरसेप्टर पोत ‘वी -410’ लॉन्च किया है।

3. The Maharashtra Government has approved Ghodazari in Chandrapur district as new wildlife sanctuary in the state.

महाराष्ट्र सरकार ने चंद्रपुर जिले में घोडाझरी को राज्य में नए वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में मंजूरी दी।

4. Sheena Nellckal Varkey won a silver medal in women’s triple jump on the opening day of the Asian Indoor Athletics Championships.

शीना नेल्लकल वर्की ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन महिला त्रिकूद में रजत पदक जीता।

5. India’s leading squash player, Saurav Ghosal jumped five places to No 14 to become the highest ranked Indian in the latest Professional Squash Association (PSA) rankings.

भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पांच पायदान की छलांग लगाकर 14वां स्थान हासिल किया जिससे वह नवीनतम पीएसए रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

6. 32nd Surajkund International Crafts Mela has been started in Faridabad.

32 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद में शुरू हुआ है।

7. MC Mary Kom has won Gold medal in India Open boxing tournament in New Delhi.

एमसी मैरी कॉम ने नई दिल्ली में हुए इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

8. The Indian Council of Medical Research (ICMR) and Pfizer will set up a centre in New Delhi, to combat antimicrobial resistance (AMR).

भारतीय रोग चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और फाइजर ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने के लिए नई दिल्ली में एक केंद्र स्थापित करेंगे।

9. IMT Ghaziabad has been selected as champions of the United Nations’ initiative on Principles for Responsible Management Education (PRME).

आईएमटी गाजियाबाद को यूनाइटेड नेशंस इनिशिएटिव ओन प्रिंसिपल्स फॉर रेस्पोंसीबल मैनेजमेंट एजुकेशन (पीआरएमई) के चैंपियन के रूप में चुना गया है।

10. Delhi’s Deputy Chief Minister Manish Sisodia released the book “Your Search for Happiness Ends Here,” written by Anubha Gupta.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनुभा गुप्ता द्वारा लिखित ‘‘योर सर्च फॉर हैप्पीनेस एन्ड्स हीयर’’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।

 

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 फरवरी 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस राज्य में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” शुरू की गई है?

जम्मू-कश्मीर में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” शुरू की गई है| यह योजना जम्मू-कश्मीर में व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है|

2. हाल ही में किस देश में लगे फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध समाप्त किया गया है?

सऊदी अरब में लगे फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध समाप्त किया गया है| सऊदी अरब में यह प्रतिबंध कट्टरपंथियों के दबाव के चलते लगाया गया था| इसकी शुरुआत बच्चों की एनीमेटेड फिल्म के प्रदर्शन से की गई है|

3. “आई क्रिएट” क्या है?

“आई क्रिएट” एक स्वतंत्र केंद्र है, जिसका गठन खाघ सुरक्षा, पानी, संपर्क, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौधोगिकी और इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा आदि के प्रमुख क्षेत्रों में उघमिता के माध्यम से रचनात्मक, नवाचार, इंजीनियरी, उत्पाद डिज़ाइन और उभरती तकनीकों को सुगम बनाने के लिए किया गया है|

4. “राफलेसिया अर्नोल्डी” क्या है?

“राफलेसिया अर्नोल्डी” इंडोनेशिया की धरती पर पाए जाने वाला सबसे बड़े आकार का 7 पंखुड़ी वाला दुर्लभ पुष्प है| यह पुष्प इंडोनेशिया के अलावा पदांग गुकी, बेंगकुलु द्वीप में पाया जाता है| इस पुष्प का नाम इसे सबसे पहले देखने वाले ब्रिटिश राजनेता स्टैमफोर्ड राफलेस और बॉटनिस्ट जोसेफ अर्नोल्ड के नाम पर रखा गया है।

5. हाल ही में किस खिलाडी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है| विराट कोहली इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे खिलाडी है| विराट कोहली एक वर्ष में 4 अवार्ड्स जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर है| यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष भारतीय खिलाडी दिया गया है| पिछले वर्ष इस पुरस्कार से रविचंद्रन अश्विन को सम्मानित किया गया था|

6. हाल ही में रायसीना संवाद कहाँ पर आयोजित किया गया है?

रायसीना संवाद नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| यह भारत का प्रमुख विदेश नीति सम्मेलन है, जिसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप में से किया जाता है| इस वर्ष रायसीना संवाद का विषय “विघटनकारी बदलाव प्रबंधन, विचार, संस्थाएं और धारणाएं” रखा गया है|

7. अर्जुन नायर का संबंध किस खेल से है?

अर्जुन नायर का संबंध क्रिकेट से है| भारतीय मूल के अर्जुन नायर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर और बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की और से खेलते है| हाल ही में अर्जुन नायर को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए निलंबित कर दिया गया है| बिग बैश लीग में 30 दिसंबर को थंडर्स और हरिकेंस होबार्ट के बीच मैच के बाद अंपायर ने अर्जुन की शिकायत की थी।

8. एशियाटिक सोसायटी की स्थापना कब की गई थी?

एशियाटिक सोसायटी की स्थापना 15 जनवरी 1784 में कोलकाता में स्थित फोर्ट विलियम में की गई थी| इसकी स्थापना विलियम जोंस ने की थी| इस सोसायटी का उद्देश्य प्राच्य-अध्ययन का बढ़ावा देना था|

9. बुर्किना फासो के ऑगाडोगू होटल में आतंकी हमला कब हुआ था?

बुर्किना फासो के ऑगाडोगू होटल में आतंकी हमला 15 जनवरी 2016 में हुआ था| इस आतंकी हमले में 56 लोग घायल हो गए थे, तथा 28 लोग मारे गए थे| बुर्किना फासो पश्चिमी अफ़्रीकी देश है|

10. थीवाटरफ्लूफ़ डैम कहाँ पर स्थित है?

थीवाटरफ्लूफ़ डैम केपटाउन में स्थित है| इस डैम से शहर में 41% पानी की आपूर्ति की जाती है| इस डैम की क्षमता 48 लाख करोड़ घन लीटर है| यह 10 वर्ग किमी के इलाके में फैला हुआ है| केपटाउन में 6 बड़े डैम है, 99.6% पानी की आपूर्ति इन्हीं डैमों से होती है|

 

 

 

 

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...