Friday, 16 February 2018

Computer महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण

Computer महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण

● डॉ. डगलस इंजेलबार्ट (Dr. Douglas Engelbart) ने 1964 माउस का आविष्कार किया।

● प्रथम वेब साइट के निर्माण का श्रेय टिम बर्नस ली (Tim Berners Lee) को है। इन्हें World Wide Web का संस्थापक कहा जाता है।

● बिल गेट्‌स (Bill Gates) तथा पाल एलेन (Paul Allen) ने मिलकर 1975 में माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन की स्थापना की।

● बिल गेट्‌स की प्रसिद्ध पुस्तक ‘The Road Ahead’ 1995 में लिखी गई। वर्तमान में वे “Bill and Melinda Gates Foundation” द्वारा सामाजिक कार्यों में लगे है।

● भारत के सबीर भाटिया (Sabeer Bhatia) ने फ्री ईमेल सेवा हॉटमेल (Hotmail) को जन्म दिया।

● ब्लू टूथ एक बेतार तकनीक (Wireless Technology) है जिसके द्वारा मोबाइल फोन के जरिये कम दूरी में कम्प्यूटर और विभिन्न उपकरणों को जोड़ा जाता है।

● बैंकों में एटीएम (Automatic Teller Machine) वैन (WAN) का एक उदाहरण है।

● WiFi का अर्थ है Wireless Fidelity इसका प्रयोग बेतार तकनीक द्वारा कम्प्यूटर के दो उपकरणों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए किया जाता है।

● WAP (Wireless Access Point) एक युक्ति है जो विभिन्न संचार माध्यमों को जोड़कर एक बेतार नेटवर्क बनाता है।

● कम्प्यूटर के Standby Mode में मॉनीटर तथा हार्ड डिस्क ऑफ हो जाता है ताकि कम उर्जा खपत हो। किसी भी बटन को दबाने या माउस क्लिक करने से कम्प्यूटर Standby Mode से बाहर आ जाता है।

● ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) में माउस पैड की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसमें कोई घूमने वाला भाग नहीं होता।

● Hyper Text एक डाक्यूमेंट है जो उस वेब पेज को दूसरे डाक्यूमेंट के साथ जोड़ता है।

● Blog शब्द Weblog से बना है। Blog किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित वेब साइट है जहां वह अपने विचार, अनुभव या जानकारी रख सकता है। इस वेब साइट को पढ़ने वाले अन्य व्यक्ति भी इस विषय पर अपनी टिप्पणी दे सकते हैं।

● Beta Release किसी साफ्टवेयर या तकनीक की उपयोगिता को परखने के लिए निर्माण के दौरान उसे बाजार में जारी करने को कहा जाता है।

● पॉप अप (Pop-up) वेब ब्राउजिंग के दौरान स्वयं खुलने वाला विज्ञापन का विण्डो है।

● की-बोर्ड की संरचना के निर्माण का श्रेय क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स (Christopher Latham Sholes) को जाता है।

● डिजिटल काम्पैक्ट डिस्क (DCD) का आविष्कार 1965 में जेम्स रसेल (James Russell) ने किया।

● बॉब नोयी (Bob Noyee) तथा गार्डन मूरे (Gordon Moore) ने सम्मिलित रूप से इंटेल (Intel) नामक कम्पनी की स्थापना की।

● मोटरोला (Motorola) के डॉ. मार्टिन कूपन (Dr. Martin Cooper) ने मोबाइल फोन का आविष्कार किया।

● जीएसएम (GSM-Global System For Mobile Communication) मोबाइल फोन के लिए प्रयुक्त एक लोकप्रिय मानक है।

● सीडीएमए (CDMA-Code Division Multiple Access) मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने की व्यवस्था है।

● कलकुलेटर तथा कम्प्यूटर में अंतर यह है कि कम्प्यूटर को एक साथ कई निर्देश या निर्देशों का समूह दिया जा सकता है तथा यह एक साथ कई कार्य कर सकता है। इसके विपरीत कलकुलेटर को एक साथ एक ही निर्देश दिया जा सकता है।

● प्रथम व्यावसायिक इंटीग्रेटेड चिप का निर्माण फेयर चाइल्ड सेमीकण्डक्टर कॉरपोरेशन (Fair Child Semiconductor Corporation) ने 1961 में किया।

● मॉनीटर का आकार मॉनीटर के विकर्ण (Diagonal) की लम्बाई में मापा जाता है।

● फ्लापी डिस्क का आविष्कार IBM के वैज्ञानिक एलान शुगार्ट (Alan Shugart) ने 1971 में किया।

● मानव मस्तिष्क और कम्प्यूटर में सबसे बड़ा अंतर यह है कि कम्प्यूटर की स्वयं की सोचने की क्षमता नहीं होती।

● होम थियेटर एक पर्सनल कम्प्यूटर है जिसका प्रयोग मनोरंजन के लिए किया जाता है। इसमें वीडियो प्लेयर, आडियो/वीडियो रिकार्डर, टेलीविजन गेम्स, इंटरनेट जैसी अनेक सुविधाएं रहती हैं।

● कम्प्यूटर प्लेटफार्म का तात्पर्य कम्प्यूटर में प्रयुक्त आपरेटिंग सिस्टम से है जो अन्य प्रोग्रामों के क्रियान्वयन के लिए आधार तैयार करता है। एक प्लेटफार्म में चलने वाले प्रोग्राम सामान्यत: दूसरे प्लेटफार्म में नहीं चलते हैं।

● अमेरिका के विंटेन कर्फ (Vinten Cerf) को इंटरनेट का जन्मदाता (Father of the Internet) कहा जाता है।

● नेटीकेट (Netiquette-Net+etiquette) इंटरनेट प्रयोग के समय किये जाने वाले अपेक्षित व्यवहारों और नियमों का समूह है।

● इंटरनेट का संचालन किसी संस्था या सरकार या प्रशासन के नियंत्रण से मुक्त है।

● जीपीआरएस (GPRS-General Pocket Radio Service) वायरलेस द्वारा मोबाइल फोन से इंटरनेट सुविधा के प्रयोग की तकनीक है।

● हाइपर टेक्स्ट (Hyper Text) एक व्यवस्था है जिसके तहत टेक्स्ट, रेखाचित्र व प्रोग्राम आदि को आपस में लिंक किया जा सकता है। इसका विकास टेड नेल्सन (Ted Nelson) ने 1960 में किया।

● WAP-Wireless Application Protocol मोबाइल फोन द्वारा इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान प्रयोग किये जाने वाले नियमों का समूह है।

● इंटरनेट फोन कम्प्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग कर टेलीफोन कॉल स्थापित करने की प्रक्रिया है।

● इंटरनेट तथा कम्प्यूटर का प्रयोग कर किये गये अवैध कार्य, जैसे-सुरक्षित फाइलों को देखना और नष्ट करना, वेब पेज में परिवर्तन करना, क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करना, वायरस जारी करना आदि साइबर (Cyber Crime) कहलाता है।

● इकॉन (ICANN-Internet Corporation for Assigned Names and Numbers) इंटरनेट पर प्रत्येक कम्प्यूटर के लिए एक विशेष पता देने के उद्देश्य से 1998 में गठित एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है।

● इमोटीकॉन (Emoticon-emotion+icon) एक या अधिक संकेतों का समुच्चय है जिसके द्वारा इंटरनेट पर किसी विशेष भावना को व्यक्त किया जाता है।
जैसे-:-) का मतलब मुस्कुराता चेहरा है।
 का मतलब दुखी चेहरा है।

● एक्स्टानेट (Extranet) एक व्यक्तिगत नेटवर्क है जो व्यवसाय के लिए इंटरनेट तकनीक और सार्वजनिक संचार व्यवस्था का प्रयोग करता है।

● हैकर (Hacker) एक व्यक्ति है जो इंटरनेट पर इलेक्टानिक सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर मनोरंजन या उत्सुकतावश गुप्त सूचनाएं प्राप्त करता है।

● ब्रिटेन के एलान टूरिंग (Alan Turing) सर्वप्रथम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) की विचारधारा रखी। पर इस क्षेत्र में अपने योगदान के कारण जान मैकार्थी (John Mc Carthy) को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Father of Artificial Intelligence) का जनक कहा जाता है।

● डेस्कटॉप पब्लिशिंग (DTP) का विकास मैकिन्टोस (Macintosh) कम्पनी द्वारा किया गया।

● इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध विश्व के सबसे बड़े इनसाक्लोपीडिया विकिपीडिया (Wikipedia) की स्थापना जिमी वेल्स (Jimmy Wales) ने किया।

● बंग्लोर स्थित इंफोसिस टेक्नोलॉजी (Infosys Technology) का प्रारंभ एन. नारायणमूर्ति द्वारा 1981 में किया गया।

● वर्तमान में विश्व का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर IBM का रोड रनर (Road runner) है जो 1000 ट्रिलियन गणनाएं प्रति सेकेण्ड कर सकता है।

● भारत का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर एका (Eka) है जिसका विकास टाटा ग्रुप के पुणे स्थित सीआरएल (Computational Research Laboratory) द्वारा किया गया है। यह 117.9 ट्रिलियन गणनाएं प्रति सेकेण्ड कर सकता है।

● विलियन हिगिनबॉथम (William Higgin Botham) ने 1958 में कम्प्यूटर के प्रथम वीडियो गेम का निर्माण किया।

● माया II (Maya II) एक DNA कम्प्यूटर है जिसमें सिलिकॉन चिप की जगह DNA धागे का प्रयोग किया गया है।

● माया (Maya) एक शक्तिशाली त्रिआयामी साफ्टवेयर है जिसका प्रयोग चलचित्रों और विडियो गेम में विशेष प्रभाव डालने के लिए किया जाता है।

● एलन टूरिंग (Alan Turing) को आधुनिक कम्प्यूटर विज्ञान का जनक माना जाता है।

1. सेविंग की प्रक्रिया है – मेमोरी से स्टोरेज माध्यम तक दस्तावेज कॉपी करना 

2. डाइरेक्टरी के अंदर की डाइरेक्टरी को कहा जाता है – सब डाइरेक्टरी 

3. C.A.D. का तात्पर्य है – कंप्यूटर एडेड डिजाइन 

4. ओरेकल है – डाटाबेस सॉफ्टवेयर 

5. असेम्बलर का कार्य है – असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना 

6. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वाइरस है – सी-ब्रेन 

7. उस नेटवर्क टोपोलॉजी का क्या नाम है, जिसमें प्रत्येक संभावित नोड में द्विदिशीय कड़ियां हैं? – मेश 

8. वह बिंदु जिस पर डाटा कंप्यूटर में प्रवेश करता है या निकलता है – टर्मिनल 

9. विश्व का प्रथम कंप्यूटर नेटवर्क माना जाता है – ARPANE

10. लिनक्स एक उदाहरण है – ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का 

11. पहले से चल रहे कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना कहलाता है – रीबूटिंग 

12. सॉफ्टवेयर कोड में त्रुटियां ढूंढ़ने की प्रक्रिया को कहा जाता है – डीबगिंग 

13. सीपीयू का वह भाग जो अन्य सभी कंप्यूटर कंपोनेन्टस की गतिविधियों को कोआर्डिनेट करता है –कंट्रोल यूनिट

14. कंप्यूटर में जाने वाले डेटा को कहते हैं – इनपुट 

15. कंप्यूटर में डेटा किसे कहा जाता है? – चिन्ह व संख्यात्मक सूचना को

16. A.L.U. का पूरा नाम होता है – Arithmetic Logical Unit 

17. कंप्यूटर का नियंत्रक भाग कहलाता है – सी. पी.यू. 

18. कंप्यूटर के सभी भागों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है – कंट्रोल यूनिट 

19. माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है – माइक्रोचिप 

20. ALU परिचालन संपन्न करता है – अर्थमैटिक 

21. एक हार्डवेयर डिवाइस जो डाटा को अर्थपूर्ण इनफार्मेशन में परिवर्तित करता है – प्रोसेसर 

22. CRAY क्या है? – सुपर कंप्यूटर 

23. टेलीप्रोसेसिंग तथा टाइमशेयरिंग का प्रयोग किस पीढ़ी के कंप्यूटर में हुआ? – तृतीय पीढ़ी 

24. वह उपकरण जो हैन्डहेल्ड ऑपरेटिंग प्रणाली का इस्तेमाल करता है? – पीडीए 

25. कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? – दो प्रकार के 

26. प्वाइंट एंड ड्रॉ डिवाइस कहा जाता है – माउस को 

27. ट्रैक बाल उदाहरण है – पॉइंटिंग डिवाइस 

28. सॉफ्ट कॉपी एक आउटपुट है, तो हार्ड कॉपी क्या है? – प्रिंटेड आउटपुट 

29. सेकंडरी स्टोरेज मीडिया से हार्डडिस्क में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को कॉपी करने की प्रक्रिया को कहते हैं – इनस्टॉलेशन 

30. किस मेमोरी में रखा डाटा बिजली जाते ही समाप्त हो जाता है? – रैम 

31. डीवीडी उदाहरण है – ऑप्टिकल डिस्क 

32. CD-RW का पूरा नाम है – Compact Disc Rewritable 

33. सूचनाएं एक यूनिट से दूसरी यूनिट तक ले जाने व उन्हें वापस लाने का काम कौन करता है? – डाटा बेस 

34. कंप्यूटर में अनवरत विद्युत आपूर्ति का संक्षिप्त रूप क्या है? – यू. पी. एस. 

35. मदरबोर्ड में क्या रहता है जो मदरबोर्ड पर सीपीयू को दूसरे पुर्जों से जोड़ता है? – सिस्टम बस 

36. प्रथम गणना यंत्र है – अबैकस 

37. कंप्यूटर यूजर की वैधता की पहचान करने बाली पद्धति कहलाती है – Authentication

38. मॉड्यूलेटर-डी-मॉड्यूलेटर का सामान्य नाम है – मोडेम 

39. पहले से ऑन कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने को क्या कहते हैं? – वार्म बूटिंग 

40. HTML डॉक्युमेंट बनाने के लिए किसकी जरूरत होती है? – टैक्स्ट एडीटर की 

41. कंप्यूटर से अधिकाश प्रोसेसिंग होती है – सीपीयू में 

42. वेबसाइट कलेक्शन है – वेब पेजेस का 

43. किस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होती है? – मशीन लैंग्वेज 

44. एक्सेल स्प्रेडशीट का एक्स्टेंशन है – .xlsx 

45. फाइल एक्सटेंशन किसलिए इस्तेमाल होते हैं? – फाइल टाइप को आइडेंटिफाई करने के लिए 

46. एक्सेल वर्कबुक संग्रह है – वर्कशीट का 

47. ई-मेल पते के दो भाग कौन-से होते हैं? – प्रयोक्ता का नाम और डोमेन नंबर 

48. कैड शब्द का संबंध कंप्यूटर में किससे हैं? – डिजाइन से 

49. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम क्या है? –सिद्धार्थ 

50. कंप्यूटर प्रोग्रामों को हाई-लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के रूप में लिखा जाता है। मानव द्वारा पढ़े जाने योग्य प्रोग्राम के अनुवाद को कहा जाता है – सोर्स कोड

51. C, BASIC, COBOL और JAVA जिस भाषा के उदाहरण हैं, उसे कहते हैं – हाई-लेवल Language

52. ASCII का पूर्ण रूप होता है – American Standard Code for Information Interchange

53. कंप्यूटर का पितामह कहा जाता है – चार्ल्स बेबेज 

54. सर्वप्रथम आधुनिक कंप्यूटर की खोज हुई – 1946 में 

55. कंप्यूटर के संचालन में प्रयुक्त प्रोग्राम, नियम तथा कंप्यूटर क्रियाओं से संबंधित अन्य लिखित सामग्री को कहा जाता है – सॉफ्टवेयर 

56. कंप्यूटर के मस्तिष्क को कहा जाता है – सी. पी.यू. 

57. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास किसने किया है – जे. एस. किल्बी ने 

58. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप (I.C.) पर किसकी परत होती है? – सिलिकॉन 

59. चुम्बकीय डिस्क पर किस पदार्थ की परत होती है? – आयरन ऑक्साइड 

60. कंप्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई किसमें मापते है – बिट 

61. स्टोरेज माध्यम की क्षमता की इकाई है – बाइट 

62. एम एस विंडोज किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है? – GUI 

63. वह कौन-सा डिवाइस है जो दो या अधिक नेटवर्कों का जोड़ता हैं? – गेटवे 

64. कंप्यूटर्स विशिष्टतः किसके साथ कार्य करके, आंकड़ों की सूचना में प्रोसेसिंग करते हैं? – नंबर्स 

65. निर्माण प्रक्रिया में किस मेमोरी चिप को प्रोग्राम किया जाता है? – ROM

66. एक बाइट का कलेक्शन है – आठ बिट्स 

67. CD-ROM किसका उदाहरण है – इनपुट डिवाइस का 

68. कम्पाइलर है – स्त्रोत प्रोग्राम का ऑब्जेक्ट कोड में अनुवादक 

69. वोलेटिलिटी किसकी प्रोपर्टी है? – रैम 

70. जावा उदाहरण है – उच्चस्तरीय भाषा (लैंग्वेज) 

71. वह हार्डवेयर डिवाइस जिस आमतौर पर कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है, वह है – सीपीयू 

72. जब कंप्यूटर दिए गए अनुदेशों पर कार्य करता है, तो उसे कहा जाता है – प्रोसेसिंग 

73. वह इनपुट डिवाइस, जो सुपर बाजारों में व्यापक रूप से प्रयोग की जाती है – बार कोड रीडर 

74. एक कंप्यूटर प्रोग्राम – अनुदेशों का एक ऐसा सेट है, जो समस्या सुझलाने अथवा कार्य के निष्पादन में, कंप्यूटर को समर्थ बनाता है। 

75. वे टर्मिनल्स जिन्हें पहले कैश रजिस्टर्स कहते थे, प्रायः कॉम्प्लेक्स इन्वेंटरी तथा विक्रय कंप्यूटर प्रणालियों से जुड़े होते हैं – प्वाइंट-ऑफ-सेल 

76. वायरस, ट्रॉजन होर्सेस तथा वर्म्स – कंप्यूटर प्रणाली को हानि पहुंचाने में सक्षम होते हैं। 

77. कंप्यूटर्स डाटा एकत्र करते हैं जिसका अर्थ है कि वे उपयोगकर्ता को अनुमति देते हैं –  इनपुट की 

78. वे कंपोनेंट्स जो आंकड़ों का संसाधन करते हैं, वे स्थित होते हैं – प्रणाली यूनिट 

79. सॉफ्टवेयर का अर्थ है – प्रोग्राम 

80. दस्तावेज प्रिंट करने की शॉर्टकट की है – Ctrl+P 

81. बाइनरी लैंग्वेज में अल्फाबेट का प्रत्येक अक्षर, प्रत्येक अंक तथा प्रत्येक विशेष करेक्टर बना होता है – आठ बिट्स के योग से 

82. वे ग्राफिकल तस्वीरें जो फाइल, फोल्डर इत्यादि जैसे ऑब्जेक्ट को रिप्रेजेंट करती हैं, कहलाती हैं – आइकॉन्स 

83. अपनी लागत और आकार के कारण ये कंप्यूटर अपेक्षाकृत विरल (रेअर) हैं – सुपर कंप्यूटर्स 

84. RAM का पूरा नाम है – रैंडम एक्सेस मेमोरी 

85 .विशिष्ट इनपुट अथवा आउटपुट डिवाइस को शेष कंप्यूटर प्रणाली के साथ कम्युनिकेट करने की अनुमति प्रदान करने हेतु डिजाइन किए गए स्पेशलाइज्ड प्रोग्रामों को कहा जाता है – ऑपरेटिंग सिस्टम

86. इस प्रकार का कंप्यूटर सबसे कम शक्तिशाली है फिर भी इसका सर्वाधिक प्रयोग होता है और यह तीव्रतम वृद्धि वाले प्रकार का कंप्यूटर है – मिनी कंप्यूटर 

87. कंप्यूटर संसाधनों के प्रबंधन सें संबंधित विशिष्ट कार्य करने के लिए डिजाइन किए गए प्रोग्रामों को कहा जाता है – ऑपरेटिंग सिस्टम 

88. सर्वाधिक शक्तिशाली कंप्यूटर है – सुपर कंप्यूटर 

89. ऐसी इंटरनेट सेवा जो उपलब्ध संसाधनों को, मल्टीमीडिया इंटरफेस प्रदान करवाती हो, उसे कहते हैं– वर्ल्ड वाइड वेब 

90. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का निर्माण करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है – डॉक्युमेंट्स 

91. ऐसी डिवाइस जो केबल के प्रयोग के बिना ही नेटवर्क से जोड़ती हो, इसे कहा जाता है – वायरलेस 

92. मेन्यू भाग होते हैं – स्टेटस बार का 

93. वेबसाइटों को देखने के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले प्रोग्राम को कहते हैं – ब्राउजर 

94. एक ही समय में विभिन्न प्रकार के कितने डॉक्युमेंट्स को आप खुला रख सकते हैं? – इतने अधिक जितने कि आपकी कंप्यूटर मेमोरी होल्ड कर सकती है 

95. GUI का पूर्ण रूप है – ग्राफिकल यूजर इंटरफेस 

96. वेब पेज में वह कौन-सा शबद है जिसे क्लिक किया जाए, तो दूसरा डॉक्यूमेंट खुलता है? –  हाइपरलिंक 

97. सीपीयू में होता है – एक कंट्रोल यूनिट और एक अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट 

98. कंप्यूटर बूट नहीं कर सकता यदि, उसमें नहीं होगी – ऑपरेटिंग प्रणाली 

99. रीड ओनली मेमोरी (ROM) की कौन-सी विशेषता उसे उपयोगी बनाती है ? – ROM में डाटा को खतरा नहीं होता, बिजली न होने पर भी वह उसमें रहता है 

100. कंप्यूटर नेटवर्क में कौन-से प्रकार का संसाधन सामान्यतः शेयर किया जाता है – प्रिंटर्स

101. पेज पर कितने मार्जिन होते हैं? – चार

102. एक डिजिटल वाच में किस तरह का कंप्यूटर हो सकता है? – इम्बेडेड कंप्यूटर

103. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संयोजन है जो कंप्यूटिंग डिवाइसेज के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाता है –नेटवर्क

104. डम्ब टर्मिनल क्या है? –सेंट्रल कंप्यूटर

105. इंटरनेट का अर्थ है –नेटवर्कों का बड़ा नेटवर्क

106. बैकअप क्या है? –सिस्टम की इनफॉरमेशन की ठीक वैसी ही प्रतिलिपि

107. वर्ड का वह फीचर जो कुछ स्पैलिंगों, टाइपिंग, कैपिटल अक्षरों या व्याकरण की त्रुटियों को अपने आप ठीक कर देता है – ऑटोकरेक्ट

108. स्टोरेज डिवाइस पर जो मुख्य फोल्डर होता है, उसे क्या कहा जाता है? –रूट डाइरेक्टरी

109. वह चीज, जो निर्देशों को सरलता से समझ गई है, कहलाती है –यूजर फ्रेंडली

110. वे विशिष्ट प्रोग्राम जो वेब पर आवश्यक सामग्री को ढूंढ़ने में उपयोगकर्ता की मदद करते हैं, कहलाते हैं – सर्च इंजन

111. वर्ड में किसी डॉक्यूमेंट में किसी विशिष्ट शब्द या मुहावरे को ढूंढ़ने के लिए सबसे सरल और त्वरित तरीका है – फाइंड कमांड का उपयोग करना

112. इंटरनेट पर सर्वर से कंप्यूटर द्वारा सूचना प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया को कहते हैं – डाउनलोडिंग

113. ब्रोशर, पोस्टर और न्यूजलैटर बनाने के लिए किस प्रकार का सॉफ्टवेयर सबसे ज्यादा उपयोगी है? – डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर

114. चैट क्या है? – टाइप की हुई बातचीत जो कंप्यूटर पर घटित होती है

115. अरिथमेटिक ऑपरेशन –में जमाघटानागुणा और भाग शामिल है।

116. स्लाइड शो बनाने के लिए किस एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है? – पावरप्वाइंट

117. जंक ई-मेल का अन्य नाम है? –स्पैम

118. ई-कॉमर्स के जरिए क्या संभव है? –इंटरनेट पर बिजनेस करना

119. वर्तमान डॉक्युमेंट में बदलाव क्या कहलाता है? –एडिटिंग

120. आपस में संबंधित फाइलों का संग्रह क्या कहलाता है? –रिकॉर्ड

121. अपनी स्थिति से हिलाए न जा सकने वाला मॉडेम क्या कहलाता है? – फिक्सड मॉडेम

122. किसी डिवाइस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी कैरेक्टर्स को क्या कहते है? – कैरेक्टर सेट

123. ईमेल एड्रेस याद करने से बचने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए? – एड्रेसबुक

124. मॉडेम का कनेक्शन किसके साथ किया जाता है? – फोनलाइन

125. कंप्यूटर से जुड़े KB का क्या अर्थ है? किलोबाइट

126. डाटा प्रोसेसिंग का क्या अर्थ है? – वाणिज्यिक उपयोग के लिए जानकारी तैयार करना

127. प्रोसेस्ड डेटा को क्या कहते हैं? –आउटपुट

128. सीपीयू के एएलयू में होते हैं –रजिस्टर

129. प्रोसेसर के तीन मुख्य भाग होते हैं – ALU,कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर

130. माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है –माइक्रोचिप

131. माइक्रो प्रोसेसर किस पीढ़ी का कंप्यूटर है? चतुर्थ

132. कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है? – चार्ल्स बैवेज

133. चुम्बकीय डिस्क पर किस पदार्थ की परत होती है? –आयरन ऑक्साइड

134. एक्सपैंशन कार्ड में इन्सर्ट किए जाते हैं –स्लॉट

135. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेन्ट वाले थिन प्लेट या बोर्ड को कहते हैं –सर्किट बोर्ड

136. वह सर्किट बोर्ड जिसमें सीपीयू और अन्य चिप होते हैं, उसे कहा जाता है –मदरबोर्ड

137. विशेष प्रकार के संगीत उपकरणों को साउंड कार्डों से कौन-सा पोर्ट जोड़ता है? – MIDI

138. पास्कल है –कंप्यूटर की एक भाषा

139. प्रोग्रामन हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा कौन है? – फोरट्रॉन

140. वे वड्र्स जिन्हें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ने अपने स्वयं के उपयोग हेतु अलग रखा है – रिजर्वड वड्र्स

141. प्रोग्राम हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा –फोरट्रॉन

142. वे वड्र्स जिन्हें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ने अपने स्वंय के उपयोग हेतु अलग रखा है – रिजर्वड वड्र्स

143. प्रोग्राम हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा फोरट्रॉन

144. किसी प्रोग्राम का चित्र के रूप में प्रदर्शन कहलाता है –फ्लोचार्ट

145. कंप्यूटर भाषा FORTRAN किस क्षेत्र में उपयोगी है? – विज्ञान

146. कंप्यूटर भाषा COBOL किसके लिए उपयोगी है? –व्यावसायिक कार्य

147. मशीन लैंग्वेज प्रयोग करती है – न्यूमैरिक कोड

148. मल्टीमीडिया वेबपेज वेबसाइट और वेब आधारित एप्लिकेशन विकसित करने के लिए
सबसे लोकप्रिय लैंग्वेज होती है –जावा

149. इंटरनेट में प्रयुक्त कंप्यूटर लैंग्वेज है –जावा

150. यूनिक्स नामक ऑपरेटिंग प्रणाली विशेष रूप में प्रयोग में लाई जाती है – वेब सर्वर्स में

151. किस प्रिंटर द्वारा एक स्ट्रोक में एक अक्षर प्रिंट होता है? –डाट मैट्रिक्सप्रिंटर

152. कम्पाइलर कंप्यूटर की किस प्रकार की भाषा है? – निम्नस्तरीय भाषा

153. कौन-सा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवयेर को नियंत्रित करता है? –सिस्टम

154. कंप्यूटर में काम करने के लिए किस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है? –एप्लिकेशन

155. स्प्रेडशीट में जिस प्वाइंट पर कॉलम और रोइंटरसेक्ट करते हैं, उसे क्या कहते हैं? – Cell 

156. ट्रैकबॉल किसका उदाहरण है? –प्वाइंटिंग डिवाइस

157. यदि आपका कंप्यूटर खुद को रीबूट करता रहता हैं तो संभावना है कि – इसमें वायरस हैं

158. कमांडो की वे सूचियां जो स्क्रीन पर प्रकट होती हैं –मीनू

159. हार्ड डिस्क से डिलीट की गई फाइलें कहाँ भेजी जाती हैं? – रीसाइकिल बिन

160. E.D.P. क्या है? –इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग

161. भारत में निर्मित परम कंप्यूटर किस प्रकार का कंप्यूटर है? –सुपर कंप्यूटर

162. माइक्रोप्रोसेसर किस पीढ़ी का कंप्यूटर है? –चतुर्थ

163. की बोर्ड में ‘फक्शन-की’ की संख्या कितनी होती है? – 12 

164. कंप्यूटर से पढ़े जाने वाले अलग-अलग लंबाई-चौ ड़ाई की लाइनों वाले कोड को कहते हैं – बार कोड

165. किस प्रिंटर द्वारा स्ट्रोक से अक्षर प्रिंट होता है? –डाट मैट्रिक्स प्रिंटर

166. इंटरनल स्टोरेज किस प्रकार का स्टोरेज है? प्राइमरी

167. सेल फोनों में किस प्रकार के स्टोरेज डिवाइसों का उपयोग किया जाता है? – फ्लैश

168. डिस्क को ट्रैकों और सेक्टरों में विभाजित करने की प्रक्रिया क्या है? – फार्मेटिंग

169. रैम वोलाटाइल मेमोरी है क्योंकि –डाटा रिटेन करने के लिए इसे सतत पावर सप्लाई कीजरूरत होती है

170. प्रोग्रामों का सेट, जो निर्माण के समय कंप्यूटर के रीड ओनली मेमोरी में प्री-इन्स्टाल होता है –फर्मवेयर

171. भाषा जिसे कंप्यूटर बिना ट्रांसलेशन प्रोग्राम के समझता है, कहलाती है –मशीनी भाषा

172. स्टोरेज का सबसे बड़ा यूनिट – टेरा बाइट

173. आठ लगातार बिटों की सीरीज को क्या कहा जाता है? – बाइट

174. प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर प्रयोग करते थे – वैक्यूम ट्यूब

175. कंप्यूटर वाइरस केवल एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है, जो मुख्यतया नष्ट करते हैं –प्रोग्रामों को

176. गूगल क्या है? –सर्च इंजन

177. आधुनिक डिजिटल कंप्यूटरों में किस पद्धति का उपयोग किया जाता है? – द्विआधारी अंकपद्धति

178. अरनेट क्या है? – एक कंप्यूटर नेटवर्क

179. नई स्लाइड के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट क्या है? – Ctrl+N 

180. परस्पर संबंधित रिकॉर्ड के समूह को कहते हैं –डाटाबेस

181. xlsx एक्सटेंशन का प्रयोग किस तरह की फाइलों के लिए किया जाता है? – एक्सेल

182. ओपन, प्रिंट और सेव सभी बटन स्थित होते हैं –स्टैंडर्ड टूल बार पर

183. स्प्रेडशीट में जिस प्वाइंट पर कॉलम और रो इंटरसेक्ट करते हैं, उसे कहते हैं –सेल

184. वर्ड डाक्यूमेंट का डिफाल्ट फाइल एक्सटेंशन क्या है? – DOC 

185. टास्कबार स्थित होता है – स्क्रीन के बॉटम पर

186. कंप्यूटर के स्क्रीन पर ब्लिंक करने वाले प्रतीक को कहते हैं – कर्सर

187. जंक ई-मेल को कहते हैं – स्पैम

188. URL क्या होता है? – वर्ल्ड वाइड वेब पर डाक्युमेंट या पेज का एड्रेस

189. फाइलों को ट्रांसफर करने और संदेशों का आदान-प्रदान करने के लिए किस यूटिलिटी का प्रयोग होता है – मेल

190. शिक्षा संस्थान सामान्यतया अपने डोमेन नाम में किसका प्रयोग करता है? – .edu 

191. ई-कॉमर्स क्या है? – इंटरनेट पर उत्पादों तथा सेवाओं का क्रय व विक्रय

192. इंटरनेट से संबंधित एफ.टी.पी. शब्द का मतलब है –फाइल ट्रान्सफर प्रोटोकॉल

193. भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई? – 15अगस्त, 1995 

194. भारत में सर्वप्रथम किस राज्य ने इंटरनेट पर टेलीफोन डायरेक्टरी उपलब्ध कराई है? – सिक्किम

195. MICR में C का पूरा नाम क्या है? –कैरेक्टर

196. OCR का पूर्ण रूप क्या है? – Optical Character Recognition 

197. कितने किलोबाइट मसे एक मेगाबाइट बनता है? – 1024

198. बाइनरी सिस्टम एक नंबर सिस्टम है जिसका आधार है – 2 

199. ASCII में कैरेक्टर निर्मित किए जा सकते हैं – 256 

200. वर्चुअल मेमोरी क्या होती है? – हार्ड डिस्क की मेमोरी जिसे CPU एक्सटेंडेड रैम कीतरह प्रयोग करता है

 

 

 

 

 

 

 

 

GK & Current Affairs 2017 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 फरवरी 2018


GK & Current Affairs 2017
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा किशोरियों के लिए द्रुत सूचना प्रणाली की शुरुआत की गई है?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किशोरियों के लिए द्रुत सूचना प्रणाली की शुरुआत की गई है| यह एक वेब आधारित ऑनलाइन निगरानी प्रणाली है, जो किशोरियों के लिए योजना पर निगाह रखेगी| इस पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र के सहयोग से विकसित किया गया है| इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य, निजी स्वच्छता आदि के बारें में लड़कियों को जागरूक करना तथा लड़कियों को औपचारिक या अनौपचारिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है|

2. हाल ही में किस देश ने तालिबान के हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाया है?

अमेरिका ने तालिबान के हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाया है| अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों के पनाहगाह खत्म करने और उनकी वित्त पोषण गतिविधियों को आक्रामक रूप से निशाना बनाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने का दबाव बनाया है|

3. हाल ही में राजस्थान के किस शहर में होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया गया है?

राजस्थान के जयपुर शहर में होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया गया है| यह तीसरा शोध संस्थान है, जो कि केन्द्रीय होम्योपैथी शोध परिषद के तहत कार्य करेगा|

4. हाल ही में भारत के किस दुर्ग को 100 आदर्श स्मारकों में शामिल किया गया है?

भारत के चितौड दुर्ग को 100 आदर्श स्मारकों में शामिल किया गया है| भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग की आदर्श स्मारक योजना में 25 ऐतिहासिक स्मारक ही शामिल थे। अब चित्तौड़गढ़ सहित 75 और स्मारकों को इसमें शामिल किया है। इस सूची में शामिल होने से दुर्ग पर पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए अलग से बजट मिलेगा।

5. हाल ही में इंटर मॉडल टर्मिनल कहाँ पर स्थापित किया गया है?

इंटर मॉडल टर्मिनल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थापित किया गया है| यह भारतीय अंतर्दैशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित राष्ट्रीय जलमार्ग- प्रथम तथा जल मार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है| यह इंटर मॉडल टर्मिनल राष्ट्रीय जलमार्ग-1 और राष्ट्रीय जलमार्ग-31 को संयुक्त रूप से संचालित करेगा|

6. अटल पेंशन योजना क्या है?

अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित वृति योजना है| इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना है| इस योजना के तहत हर ग्राहक को एक निश्चित राशि हर साल जमा करनी होगी और 60 साल की उम्र के बाद राशि के अनुरूप उसे पेंशन दिया जायेगा| इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है|

7. सुप्रिया देवी कौन थी?

सुप्रिया देवी बंगाली फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री थी| इन्होनें उत्तम कुमार अभिनीत ‘बसु परिवार’ के साथ 1952 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में रक्षामंत्री कमंडेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

रक्षामंत्री कमंडेशन पुरस्कार से भुवनेश राठौर को सम्मानित किया गया है| भुवनेश को यह पुरस्कार एक महिला की जान बचाने के लिए दिया गया है| 7 मई 2017 की घटना है एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार महिला को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी| भुवनेश घायल महिला को ऑटो से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा और इमरजेंसी में उसे भर्ती करवाया था| भुवनेश ने सही समय पर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाके उसकी जान बचाई थी|

9. हाल ही में “मैत्री यात्रा” समारोह कहाँ पर आयोजित किया गया है?

“मैत्री यात्रा” समारोह जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया गया है| यह समारोह जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को भारत के विभिन्न भागों की संस्कृति, भाषा और विकास की गाथाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|

10. हाल ही में “भारत पर्व” समारोह कहाँ पर आयोजित किया गया है?

“भारत पर्व” नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस आयोजन का उद्देश्य “भारत पर्व” के जरिये देशभक्ति की भावना, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना एवं आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करना है|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Noted thinker, writer and journalist Muzaffar Hussain died. He was 78.

जानेमाने चिंतक, लेखक और पत्रकार मुजफ्फर हुसैन का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

2. Union Minister of State (IC) for Power and New and Renewable Energy, R.K. Singh has inaugurated the ‘Indian Power Stations 2018’, an International Conference on Operations and Maintenance in New Delhi.

केन्‍द्रीय ऊर्जा तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), आर के सिंह ने नई दिल्ली में संचालन और रखरखाव पर आयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन – भारतीय ऊर्जा प्रतिष्‍ठान 2018 का उद्घाटन किया है।

3. Wipro and Tata Steel have been selected as the world’s most ethical companies for 2018 by the US-based think tank Ethisphere Institute.

विप्रो और टाटा स्टील को अमेरिका स्थित थिंक टैंक एथिस्फेयर इंस्टीट्यूट द्वारा 2018 के लिए विश्व की सबसे नैतिक कंपनियों के रूप में चुना गया है।

4. India-Russia Agriculture Business Summit was held in New Delhi. It was organized by the Ministry of Agriculture & Farmers Welfare.

भारत-रूस कृषि व्‍यापार सम्‍मेलन का आयोजन नई दिल्‍ली में हुआ। इस सम्मलेन का आयोजन कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा किया गया था।

5. Former union minister and Senior TDP leader Bolla Bulli Ramaiah died. He was 92.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ तेदेपा नेता बोल्ला बुल्लीरमैया का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

6. Vice President M. Venkaiah Naidu will inaugurate the 8th Global Theatre Olympics on 17th February, 2018 in New Delhi.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 17 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली में 8 वें ग्लोबल थियेटर ओलंपिक्स का उद्घाटन करेंगे।

7. Max Bupa Health Insurance has launched its digitally enabled new Health Insurance plan ‘Go Active’.

मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस ने अपनी डिजिटल रूप से सक्षम नई स्वास्थ्य बीमा योजना ‘गो एक्टिव’ लॉन्च की है।

8. The Indian cricket team has strengthened its position at the top and Afghanistan rose to 10th in the latest ICC One-Day rankings.

भारतीय क्रिकेट टीम ने नवीनतम आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और अफगानिस्तान की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गयी है।

9. The third international conference on pharmaceuticals industry and medical devices, ‘India Pharma & India Medical Device 2018’, will be held at Bengaluru from February 15-17, 2018.

फार्मास्युटिकल उद्योग और चिकित्सा उपकरणों पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘इंडिया फार्मा एंड इंडिया मेडिकल डिवाइस 2018’, 15-17 फरवरी, 2018 फरवरी से बेंगलुरू में आयोजित किया जायेगा।

 

 

 

तमिलनाडु ने वरिष्‍ठ महिला राष्‍ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप जीती

तमिलनाडु ने कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित वरिष्‍ठ महिला राष्‍ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप पहली बार जीती है।

तमिलनाडु ने मणिपुर को 2-1 से हराया।

कप्‍तान इंदुमती को उनके उत्कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए फाइनल मैच के साथ-साथ टूर्नामेंट प्‍लेयर का पुरस्‍कार प्रदान किया गया।

 

 

Sunday, 11 February 2018

Current Affairs In One Minute

Current Affairs In One Minute

1. The International Cricket Council (ICC) has appointed PepsiCo Chairman and CEO Indra Nooyi to the ICC Board. With this, she has become the organization’s first independent female director.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पेप्सिको के अध्यक्ष और सीईओ इंद्रा नूयी को आईसीसी बोर्ड में नियुक्त किया है। इसके साथ वह संगठन की पहली स्वतंत्र महिला निर्देशक बन गई है।

2. Union power and renewable energy minister, R.K Singh has launched a Web-based monitoring System and a Fly Ash mobile application named ASH TRACK.

केंद्रीय बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने वेब आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम और ऐश ट्रैक नामक फ्लाई एश मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

3. NITI Aayog released a comprehensive report titled, “Healthy States, Progressive India” in New Delhi. The report is the first of its kind, nation-wide analysis of health systems across the States, including Union Territories.

नीति आयोग ने नई दिल्ली में ‘स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत’ शीर्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की। यह अपनी तरह की पहली रिपोर्ट है जिसमें सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्वास्थ्य व्यवस्था का विश्लेषण किया गया है।

4. P. Radhakrishnan has inaugurated Third Global Procurement Summit in New Delhi.

पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में तीसरे वैश्विक सार्वजनिक खरीद सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

5. An eight-year-old Indian-origin schoolgirl, Sohini Roy Chowdhury has entered the UK’s ‘Mathletics Hall of Fame’. It is an online mathematics-based competitive tool aimed at primary school sudents.

भारतीय मूल की एक आठ साल की स्कूल छात्रा, सोहिनी रॉय चौधरी ने ब्रिटेन के ‘मैथेलैटिक्स हॉल ऑफ फेम’ में जगह बनायी है। यह प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए गणित का प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन मंच है।

6. The Competition Commission of India (CCI) imposed a fine of Rs 136 crore on internet giant Google for unfair business practices for online search in India.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल पर भारत में आनलाइन खोजबीन (सर्च) में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

7. Forbes has released its first ever list of richest people in cryptocurrency, which is topped by Ripple co-founder Chris Larsen, with an estimated crypto net worth of USD 7.5-8 billion.

फोर्ब्स ने पहली बार क्रिप्टो करेंसी रखने वाले अमीरों की सूची जारी की है। 7.5-8 अरब अमरीकी डालर के अनुमानित क्रिप्टो नेट वर्थ के साथ रिपल के सह- संस्थापक क्रिस लार्सन इस सूची में शीर्ष स्थान पर है।

8. Emirates Group signed a MoU with the Andhra Pradesh Government to establish a framework for collaboration in the aviation sector.

एमिरेट्स ग्रुप ने विमानन क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

9. Haryana became the team champion of the first Khelo India School Games. Haryana won 38 gold, 26 silver and 38 bronze medals.

हरियाणा पहले खेलो इंडिया स्कूल खेलों का टीम चैंपियन बना। हरियाणा ने 38 स्वर्ण, 26 रजत और 38 कांस्य पदक जीते।

 

 

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 फरवरी 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 फरवरी 2018

1. हाल ही में जारी की गई समावेशी विकास सूचकांक की रैंकिंग में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

समावेशी विकास सूचकांक की रैंकिंग में भारत को 62वां स्थान दिया गया है| इस सूची में नार्वे के बाद आयरलैंड, लग्जमबर्ग, स्विट्ज़रलैंड और डेनमार्क शीर्ष पांच में शामिल है| इस सूची में जर्मनी 12वें, कनाडा 17वें, फ़्रांस 18वें, रूस 19वें, ब्रिटेन 21वें, अमेरिका 23वें, जापान 24वें, इटली 27वें ब्राज़ील 37वें, और दक्षिण अफ्रीका को 69वें स्थान पर रखा गया है|

2. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू विकसित किये है?

जर्मनी के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू विकसित किये है| इसकी सहायता से गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को हाथों से जेस्चर से कंट्रोल किया जा सकता है| इसे इतना पतला बनाया गया है कि यह आपकी स्किन पर एकदम से चिपक जायेगा| इसमें ऐसे सेंसर लगे है, जो मग्नेटिक फिल्ड क्रिएट कर देते है|

3. हाल ही में किस देश में युद्ध संबंधी ड्रिल की गई है?

जापान में युद्ध संबंधी ड्रिल की गई है| जापान ने दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार किसी युद्ध संबंधित ड्रिल की है| इस ड्रिल के दौरान तेज सायरन बजाया गया तथा इसमें कहा गया कि दुश्मन ने हमारे ऊपर मिसाइल लांच कर दी है| हमें तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाना होगा| जापानी सेना ने दूसरे विश्वयुद्ध के युद्ध न लड़ने का संकल्प लिया था| इसलिए इस तरह की ड्रिल पहले कभी नही हुई थी|

4. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो क्या है?

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो भारत सरकार की प्रमुख जांच एजेंसी है| यह अपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की जांच करने के लिए लगाई जाती है| यह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है|

5. भारतीय चुनाव आयोग क्या है?

भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत एवं अर्ध-न्यायिक संस्था है| इसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रतिनिधिक संस्थानों में जन प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया है| वर्तमान में आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते है|

6. हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

राष्ट्रपति पुरस्कार से हेड कांस्टेबल मनोज साहेबराव राजपूत को सम्मानित किया गया है| मनोज साहेबराव 2008 में शहर में हुए बम कांड की जांच कर रही कमेटी के सदस्य है| वर्तमान मनोज साहेबराव राजपूत क्राइम ब्रांच में कार्यरत है|

7. हाल ही में स्वीडिश ओपन जूनियर का ख़िताब किसने जीता है?

स्वीडिश ओपन जूनियर का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी सिद्धार्थ सिंह ने जीता है| सिद्धार्थ ने स्वीडिश ओपन जूनियर के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफर्सन को हराकर यह ख़िताब जीता है|

8. हाल ही में अशोक चक्र से किसे सम्मानित किया गया है?

अशोक चक्र से वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जे.पी. निराला को सम्मानित किया गया है| निराला 18 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे| अशोक चक्र पुरस्कार भारत की रक्षा के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|

9. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है| यह दिवस देश में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने तथा नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

10. फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत कब की गई थी?

फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत 21 मार्च 1954 में की गई थी| इस फिल्मफेयर पुरस्कार में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे| जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेठ संगीत के लिए नौशाद को सम्मानित किया गया था|

 

 

 

 

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...