Wednesday, 28 February 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 फरवरी 2018


हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 फरवरी 2018

 

1. हाल ही में किस राज्य में संत गुरु रविदास सहायता योजना शुरू की गई है?

हरियाणा में संत गुरु रविदास सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत जरूरत मंद छोटे दस्तकार या महिला स्वरोजगार के लिए बैंक से 25 हजार रुपये का ऋण दिया जायेगा| इस ऋण का ब्याज हरियाणा सरकार द्वारा भरा जायेगा| इस योजना से छोटे हस्तशिल्प कारीगरों को सहायता प्राप्त होगी तथा राज्य में इस दिशा में सार्थक कार्य संभव होगा तथा स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा|

2. हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में जेरोम पॉवेल को नियुक्त किया गया है| पॉवेल इस पद पर नियुक्त होने वाले 16वें व्यक्ति है|

3. अग्नि-1 क्या है?

अग्नि-1 भारत की बैलिस्टिक मिसाइल है| यह मिसाइल भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है| इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक है| इस मिसाइल की ऊंचाई 15 मीटर है तथा इसे रेल मोबाइल लांचर से छोड़ा जा सकता है| इस मिसाइल का वजन 12 टन है| यह मिसाइल 1,000 किलो ग्राम तक का पारस्परिक एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है| हाल ही में अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया है|

4. भारतीय लघु उद्योग बैंक क्या है?

भारतीय लघु उद्योग बैंक भारत की एक स्वतंत्र वित्तीय संस्था है| इस संस्था को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के उद्देश्य से स्थापित किया गया है| यह वित्तीय संस्था लघु उद्योग क्षेत्र में संवर्द्धंन, वितोषण, विकास तथा इसी तरह की गतिविधियों में लगी अन्य संस्थाओं के कार्यो में समन्वयन के लिए प्रमुख वित्तीय संस्था है|

5. “अश्गाबाट” क्या है?

“अश्गाबाट” तुर्कमेनिस्तान का सबसे बड़ा औधोगिक क्षेत्र है| यह कराकम डेजर्ट और कोपेटडेग पर्वत रेंज के बीच स्थित है| 25 अप्रैल 2011 को ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच अन्तर्राष्ट्रीय परिवहन और ट्रांजिट कॉरिडोर की स्थापना पर एक समझौता किया गया, जिसे अश्गाबाट समझौते के रूप में जाना जाता है| इस समझौते का उद्देश्य मध्य एशियाई देशों, ईरानी और ओमानिया बंदरगाहों के बीच का सबसे छोटा व्यापार मार्ग करना है| हाल ही में यह समझौता भारतीय सरकार द्वारा ह्स्ताक्षरित किया गया है, जो भारत में 3 फरवरी 2018 से प्रभावी होगा|

6. डियाज बालार्ट कौन थे?

डियाज बालार्ट पूर्व सोवियत संघ में अध्ययन करने वाले परमाणु वैज्ञानिक थे| बालार्ट 1980 से 1992 तक क्यूबा के राष्ट्रीय परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख थे| वर्तमान में बालार्ट क्यूबा परिषद के वैज्ञानिक सलाहकार और क्यूबा एकेडमी ऑफ़ साइंसेज के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे| इन्होनें कैरेबिया के सबसे बड़े द्वीप पर परमाणु संयंत्र के विकास का नेतृत्व भी किया था| हाल ही इनका निधन हो गया है|

7. शेष आनंद मधुकर किस भाषा के लेखक है?

शेष आनंद मधुकर मगाही भाषा के प्रसिद्ध लेखक है| यह प्राचीन भाषा मगधारी प्राकृत से प्राप्त भाषा है, जिसे मगध साम्राज्य के दौरान बोला जाता था| वर्तमान में यह भाषा बिहार और झारखंड राज्य के पूर्वोतर क्षेत्रों में बोली जाती है|

8. ब्रैड हॉज का संबंध किस खेल से है?

ब्रैड हॉज का संबंध क्रिकेट से है| हॉज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम मे दिग्गज बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हॉज ने अपने क्रिकेट कॅरियर में छह टेस्ट, 25 वनडे और 15 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन्होनें अपने सभी प्रारूपों में 33 हजार रन बनाए है, जबकि घरेलू ट्वेंटी-20 क्रिकेट में इनके नाम 7406 रन दर्ज हैं, जो ओवर ऑल छठा सर्वाधिक स्कोर है। हाल ही में इन्होनें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|

9. हाल ही में ताज महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

ताज महोत्सव आगरा में आयोजित किया जा रहा है| मुगल संस्कृति पर आधारित ताज महोत्सव में पहली बार भगवान राम पर आधारित नृत्य-नाटिका होगी|

10. सर्वप्रथम चाँद पर गोल्फ किसने खेला था?

सर्वप्रथम चाँद पर गोल्फ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड ने 6 फरवरी 1971 में खेला था| इसी के साथ शेपर्ड विश्व में चांद पर गोल्फ खेलने वाले पहले इंसान बन गए थे। भारत का पहला चंद्रयान अक्टूबर, 2008 को प्रक्षेपित हुआ था यह यान अगस्त, 2009 तक सक्रिय रहा था|

 

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Defence Research and Development Organisation (DRDO) carried out the successful test flight of Rustom-2 drone at Chalakere in Karnataka’s Chitradurga district. Rustom-2 is a medium-altitude long-endurance unmanned aerial vehicle (UAV).

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चलाकेरे में रुस्तम-2 ड्रोन का सफल परीक्षण किया। रुस्तम-2 मध्यम ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भरने में सक्षम मानवरहित विमान (यूएवी) है।

2. Amit Panghal claimed his second consecutive international gold but the celebrated MC Mary Kom had to be content with a silver in the 69th Strandja Memorial boxing tournament for men and women.

अमित फंगल ने लगातार दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकाम को पुरूष और महिलाओं के 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

3. India shuttler Sameer Verma defeated former world No. 2 Jan O Jorgensen to clinch the men’s singles title at the Swiss Open Super 300 tournament.

भारतीय शटलर समीर वर्मा ने पूर्व विश्व नंबर दो जान ओ जोर्गेनसन को हराकर 150,000 डालर ईनामी राशि के स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरूष एकल का खिताब जीता।

4. Former Cabinet Secretary TSR Subramanian died. He was 79.

पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन का निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

5. Michael McCormack has been appointed as the new Deputy Prime Minister of Australia.

माइकल मैककॉरमेक को ऑस्ट्रेलिया के नए उप प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

6. Manganlal Shah, BJP MLA from Uttarakhand, passed away. He was 55.

उत्तराखंड से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का निधन हो गया । वह 55 वर्ष के थे ।

7. Indian gymnast Aruna Budda Reddy has become the first Indian to win an individual medal at the Gymnastics World Cup. She has won a bronze medal in the women’s vault event.

भारतीय जिमनास्ट अरुणा बुद्दा रेड्डी जिमनास्टिक्स विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी है। उन्होंने महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

8. Nitin Gadkari has laid the foundation stone for setting up of a National Technology Centre for Ports, Waterways and Coasts (NTCPWC), at IIT Chennai.

नितिन गडकरी ने आईआईटी चेन्नई में बंदरगाहों, जलमार्ग और कोस्ट के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र (एनटीसीपीडब्ल्यूसी) की आधारशील रखी।

9. 21st national conference on e-Governance has been started in Hyderabad.

ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में शुरू हुआ।

10. 20th Conference of the Commonwealth Education Ministers (20CCEM) was held in Nadi, Fiji. The theme of the Conference was “Sustainability and Resilience: Can Education Deliver?”

राष्ट्रकुल शिक्षा मंत्रियों के 20वें सम्मेलन (20सीसीईएम) का आयोजन फिजी के नादी में हुआ है। सम्मेलन की थीम थी ‘अनुकूलता एवं लचीलापन: क्या शिक्षा कारगर हो सकती है?

 

 

 

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रह्मण्यम का 79 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यन का उम्र 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

श्री सुब्रमण्यम 1 अगस्त, 1996 से मार्च 31, 1998 तक कैबिनेट सचिव रहे थे।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व कार्मिक राज्य मंत्री (एमओएस) जितेंद्र सिंह ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट लिया है।

 

 

Tuesday, 27 February 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25-26 फरवरी 2018


हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25-26 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस देश में इमरजेंसी लागू की गई है?

मालदीव के राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गय्यूम ने 15 दिन के लिए मालदीव में इमरजेंसी लागू की है| गय्यूम ने कहा कि विपक्षी नेताओं की रिहाई के आदेश देकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है। शीर्ष कोर्ट के शुक्रवार के इस आदेश को मानने से सरकार ने इनकार कर दिया था, जिससे संकट की स्थिति बन गई थी। सरकार ने सेना और पुलिस को भी अदालत के आदेश न मानने को कहा है। वहीं बहाल किए गए विपक्षी सांसदों को संसद में घुसने से रोकने के लिए सेना तैनात कर दी गई है। नवंबर 2015 के बाद यह इमरजेंसी लागू करने का दूसरा मौका है।

2. हाल ही में किस राज्य में दहेज़ प्रथा की समाप्ति हेतु योजना शुरू की गई है?

उत्तर प्रदेश में दहेज़ प्रथा की समाप्ति हेतु योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में गरीब लड़कियों के विवाह हेतु उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी| इस योजना के तहत प्रत्येक लड़की के विवाह में 35,000 रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी|

3. अपस्मार क्या है?

अस्प्मार मस्तिष्क का एक क्रोनिक रोग है, जिसे बराबर होने वाले दौरा पड़ने से पहचाना जाता है| व्यक्ति को न्यूरॉन्स में अचानक, असामान्य, एवं अत्यधिक विदुयत का संचार होने के कारण दौरा पड़ता है तथा जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति मूर्छित हो जाता है| यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है तथा इस रोग से पीड़ित हर उम्र के व्यक्ति की परेशानियाँ अलग-अलग हो सकती है|

4. अजीत सिंह कोहाड़ कौन थे?

अजीत सिंह कोहाड़ सीनियर अकाली नेता, पूर्व मंत्री और शाहकोट के विधायक थे| अजीत सिंह तीन बार कैबिनेट मंत्री तथा ट्रासंपोर्ट व रेवेन्यू जैसे विभागों में अपनी सेवाएँ दे चुके है| अजीत सिंह दोआबा में अकाली दल की सियासत के केंद्र बिंदु थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. “ऑन बिकमिंग लीडर” पुस्तक के लेखक कौन है?

“ऑन बिकमिंग लीडर” पुस्तक के लेखक वॉरेन बेनिस है| इस पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह लीडरशिप को हमें अपने जीवन में आदत की तरह शामिल करना चाहिए। इस पुस्तक में बेहद बारीक मुद्दों पर जोर दिया है।

6. हाल ही में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से श्याम बेनेगल को सम्मानित किया गया है| श्याम बेनेगल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं। अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों के लिये चर्चित बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार हैं। श्याम को पद्मश्री, पद्मभूषण तथा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| श्याम पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र फिल्म निर्देशक है|

7. ‘विश्व वेट लैंडस दिवस’ कब मनाया जाता है?

विश्व वेट लैंडस दिवस’ प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वेटलैंडस के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने तथा इस बारें में सकारात्मक और स्वीकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

8. हवाई जहाज से पार्सल भेजने की शुरुआत कब की गई थी?

हवाई जहाज से पार्सल भेजने की शुरुआत 3 फरवरी 1934 में की गई थी| बहाइं केलहे नाम के विमान से 70 किलो चिट्ठियां और पार्सेल श्टुटगार्ट लाए गए। फिर वहां से उन्हें फ्रांसीसी शहर मार्से से होते हुए स्पेन के सेविया पहुंचाया गया। सेविया में युंकर्सयू 2 नामक के विमान से पार्सल अफ्रीका पहुंचाएँ गए। फिर इन्हें गैंबिया के तट पर एक जहाज में डाला गया, जो दक्षिण अमेरिका जा रहा था। इस जहाज में एक विमान के टेकऑफ करने की सुविधा थी। गैंबिया से निकलने के बाद विमान ब्राजील के नाटाल पहुंचा।वहां पानी में तैरने वाले हवाई जहाज ने पार्सल संभाले और उन्हें ब्राजीली शहर रियोडे जानेरो और ब्यूनस आयर्स तक पहुंचाया। इस पूरी प्रक्रिया में छह दिन लगे थे|

9. थार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा कब प्रारंभ की गई थी?

थार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा 2006 में प्रारंभ की गई थी| थार एक्सप्रेस जोधपुर (भारत) और कराची (पाकिस्तान) को मुनाबाओ-खोखापार सीमा पार से जोडती है| यह ट्रेन केवल यात्री सेवा प्रदान करती है| यह से वामार्च 2018 में समाप्त की जानी थी, हाल ही में इसे 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है|

10. पृथ्वी पर मौजूद रासायनिक तत्वों को सुव्यवस्थित तालिका किसने बनाई थी?

पृथ्वी पर मौजूद रासायनिक तत्वों को सुव्यवस्थित तालिका डिमित्री एवेनोविच में डलीफने बनाई थी| 2 फरवरी 1907 में इनका निधन हो गया था|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Veteran Actress Sridevi has passed away recently. She was 54.

वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीदेवी का हाल ही में निधन हो गया है। वह 54 वर्ष की थीं।

2. Parupalli Kashyap has won the Men’s singles title of the Austrian Open International Challenge.

पारुपल्ली कश्यप ने ऑस्ट्रियाई ओपन इंटरनेशनल चैलेंज के पुरुष एकल का खिताब जीता है।

3. Commerce and Industry Ministry has appointed four institutes (IIFT, ICAI, ICSI, and NICMAR) to push India’s ranking in ease of doing business index.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में सुधार के लिए चार संस्थानों (आईआईएफटी, आईसीएआई, आईसीएसआई, एनआईसीएमएआर) को नियुक्त किया है।

4. Vice-President M Venkaiah Naidu has inaugurated Confederation of Indian Industry (CII) partnership summit in Visakhapatnam, Andhra Pradesh.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के भागीदारी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

5. Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat inaugurated the first tactile Sanitary Napkin production unit of Uttarakhand under the control of the women’s empowerment and child development department, established by CSR fund of Hindustan Zinc Limited, a unit located in Siddiqui Pant Nagar of Vedanta Group.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वेदांता समूह की सिडकुल पंतनगर में स्थित इकाई हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की सीएसआर निधि से स्थापित एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के नियंत्रणाधीन उत्तराखण्ड की प्रथम स्पर्श सैनेटरी नेपकिन उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया।

6. Chinese telecom gear firm Huawei unveiled the world’s first commercial 5G modem.

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनी हुआवेई ने दुनिया का पहला वाणिज्यिक 5जी मोडम पेश किया।

7. The Andhra Pradesh government signed a total of 364 memoranda of understanding with various business establishments, including Reliance Industries Limited.

आंध्र प्रदेश सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत विभिन्न कंपनियों के साथ 364 सहमति पत्रों पर दस्तखत किये।

8. Pyeongchang Olympics, the biggest Winter Olympic Games, concluded. Norway has topped these games by winning 39 medals including 14 gold, 14 silver and 11 bronze medals.

शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अब तक के सबसे बड़े प्योंगचांग ओलंपिक का समापन हो गया। नार्वे ने इन खेलों में 14 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक हासिल करके पहले स्थान पर रहा।

 

 

 

 

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हृदयघात के कारण निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं।

उन्होंने वर्ष 1978 में फिल्‍म "सोलवां सावन" से बॉलीवुड में शुरुआत की।

श्री अम्मा यंगर अय्यपन के रूप में जन्म लेने वाली श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों में आने से पहले तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया।

उन्हें वर्ष 2013 में चौथे सर्वश्रेष्‍ठ नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उनकी सबसे उल्लेखनीय फिल्मों में सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, चालबाज, मिस्‍टर इंडिया, नगीना, मवाली, तोहफा और गुमराह शामिल हैं।

 

Sunday, 25 February 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 फरवरी 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 फरवरी 2018

1. हाल ही में हवा से कार्बन-डाई -ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है?

हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कनाडा में स्थापित किया गया है| यह प्लांट 1 साल में करीब 10 लाख टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड को सोखेगा। जो कि करीब 2.5 लाख गाड़ियों से निकले कार्बन फुट प्रिंट के बराबर है। फर्म का लक्ष्य एक प्लांट से एक दिन में 10 हजार बैरल हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का है।

2. हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया है?

जापान ने दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया है| यह रॉकेट जेएएक्स एके एसएस-520 का एक सुधार हुआ संस्करण है| इसे पृथ्वी की सतह की तस्वीर लेने के लिए टोक्यो विश्वविधालय द्वारा विकसित किया गया है|

3. अगाथा क्रिस्टी कौन थी?

अगाथा क्रिस्टी प्रसिद्ध अग्रेंजी भाषा की लेखिका थी| इनकी द्वारा लिखी गई पुस्तकों पर 27 फ़िल्में बनाई जा चुकी है| गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज दुनिया की सबसे मोटी पुस्तक भी इन्ही के नाम है| इनके द्वारा लिखी कहानियों पर वीडियो गेम भी बनाया जा चुका है| ‘क्रिस्टी –द एबीसी मर्डर्स’ गेम 2016 में लांच किया गया था| इनका जन्म 15 सितंबर 1890 में तथा मृत्यु 12 जनवरी 1976 में हुई थी| अब तक इनकी 200 करोड़ से भी ज्यादा पुस्तकें बिक चुकी है|

4. हुकुम सिंह कौन थे?

हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद थे| हुकुम सिंह कैराना सीट से निर्वाचित हुए थे। हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से सात बार विधायक रहे और 2014 के चुनावों में लोकसभा में प्रवेश से पहले राज्य मंत्री पद पर कार्यरत थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब किस देश ने जीता है?

अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| भारतीय क्रिकेट टीम इस ख़िताब को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम बन गई है| इससे पहले भारत ने मुहम्मद कैफ (2002), विराट कोहली (2008), तथा उन्मुक्तचंद (2012) की कप्तानी में ये ख़िताब जीत चुके है|

6. हाल ही में इंडिया ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

इंडिया ओपन का ख़िताब अमेरिका की बेइवेन ने जीता है| बेइवेन ने इंडिया ओपन के फाइनल मुकाबले में भारत की बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु को 21-18, 11-21, 22-20 से हराकर यह ख़िताब जीता है| रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद से किसी टूर्नामेंट के फाइनल में यह सिंधु की पांचवीं हार है।

7. हाल ही में इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में किस खिलाडी ने स्वर्ण पदक जीता है?

इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत की सुप्रसिद्ध महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने स्वर्ण पदक जीता है| मैरीकॉम ने इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फ़िलिपींस की जो सीगबुको को 4-1 से हराकर यह स्वर्ण पदक जीता है|

8. रॉबर्ट मुगाबे को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कब नियुक्त किया गया था?

रॉबर्ट मुगाबे को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में 4 फरवरी 1980 में नियुक्त किया गया था| मुगाबे जिम्बाब्वे के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री थे| जिम्बाब्वे में श्वेत अल्पसंख्यकों का शासन खत्म होने के बाद यह पहला चुनाव था। उनकी अफ्रीकन नेशनल यूनियन पार्टी ने अश्वेतों के लिए आरक्षित 80 में से 57 सीटें जीती थीं।

9. नियाग्रा जल प्रपात कहाँ पर स्थित है?

नियाग्रा जल प्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है| यह जल प्रपात न्यूयॉर्क के बफेलो से 27 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कनाडा के टोरंटो (ओन्टारियो) से 120 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है।

10. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस कैस्पियन सागर के तट पर ईरानी शहर रामसर में आर्द्रभूमि समझौते को मंजूरी देने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| 2 फरवरी 1971 में आर्द्रभूमि समझौते को मंजूरी दी गई थी|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. Aditya Birla Idea Payments Bank began its operations. It became the fourth Payment Bank to start its operations after Bharti Airtel, Paytm and FINO Payments Bank.

आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक ने अपना परिचालन शुरू कर दिया। भारती एयरटेल, पेटीएम और फिनो भुगतान बैंक के बाद परिचालन शुरू करने वाला यह चौथा भुगतान बैंक बन गया है।

2. India successfully test-fired the nuclear-capable ‘Dhanush’ ballistic missile from a naval ship off Odisha coast. It has a strike range of 350 kms.

भारत ने ओड़िशा तट के पास एक नौसैनिक पोत से परमाणु-सक्षम धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है।

3. Former Madhya Pradesh minister and senior Congress leader Suresh Seth passed away. He was 86. He was popularly known as `Sher-e-Indore’.

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सेठ का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह ‘शेर-ए-इंदौर’ के नाम से मशहूर थे।

4. The Government of India and The Asian Development Bank (ADB) signed a $84 million loan for improvement and expansion of water supply in Bhagalpur and Gaya towns in Bihar.

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बिहार के भागलपुर और गया शहरों में पानी की आपूर्ति के सुधार और विस्तार के लिए 84 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

5. Swachh Bharat brand ambassador Kunwar Bai has passed away. She was 106.

स्वच्छ भारत ब्रांड एंबेसडर कुंवर बाई का निधन हो गया है। वह 106 वर्ष की थीं।

6. India and Germany has signed an agreement for technical cooperation in Sustainable Urban Development Programme and Smart Cities in India.

भारत और जर्मनी ने भारत में स्‍मार्ट शहरों तथा टिकाऊ शहरी विकास कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

7. Indian scientists have developed a super critical carbon di oxide Brayton test loop facility that would help generate clean energy from future power plants including solar thermal. The facility was inaugurated by Science & Technology Minister Dr Harsh Vardhan at the IISc campus in Bengaluru.

भारतीय वैज्ञानिकों ने उत्‍कृष्‍ट सूक्ष्‍म कार्बन डाईऑक्‍साइड ब्रेटन टेस्‍ट लूप सुविधा विकसित की है, जिससे सौर ताप सहित भविष्‍य के ऊर्जा संयंत्रों से स्‍वच्‍छ ऊर्जा उत्‍पादन में मदद मिलेगी। इस सुविधा का उद्घाटन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को बैंगलुरु में आईआईएस परिसर में किया।

8. Global Digital Health Partnership Symposium was held at Sydney, Australia.

वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी संगोष्ठी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित हुई।

9. Union Minister of Railways & Coal Piyush Goyal has launched the Digital Receipt Note, Receipted Challan & Digital Bill Submission to improve transparency.

केन्द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने पारदर्शिता में सुधार के लिए डिजिटल रसीद नोट, रसीद चालान और डिजिटल बिल प्रस्‍तुति की शुरूआत की।

10. The Government of India has signed a MoU with Canada’s International Development Research Centre (IDRC) to usher the “programme based research support” in addressing current and future global and local developmental challenges.

भारत सरकार ने वर्तमान और भविष्य की वैश्विक और स्थानीय विकास संबंधी चुनौतियों को संबोधित करने में “प्रोग्राम आधारित शोध समर्थन” का उपयोग करने के लिए कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय विकास अनुसंधान केंद्र (आईडीआरसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

11. A cultural festival ‘Ras Banaras – Swachhagrah – Bapu ko Kaaryaanjali’, organized by the Ministry of Culture, concluded successfully in Varanasi.

संस्‍कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव ‘रस बनारस-स्वच्छाग्रह-बापू को कार्यांजलि’ वाराणसी में संपन्न हुआ।

12. The 44th edition of Khajuraho Dance Festival was held at Khajuraho temple in Madhya Pradesh. It was inaugurated by Madhya Pradesh Governor Anandiben Patel.

खजुराहो नृत्य महोत्सव का 44 वां संस्करण मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।

 

 

 

नाडेज्‍़डा सर्गीयेवा को डोपिंग के कारण शीतकालीन ओलंपिक खेल से बाहर निकाला गया

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट के अनुसार डोपिंग टेस्ट में असफल होने के बाद रूस की नाडेज्‍़डा सर्गीयेवा को प्‍योंगचांग में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अदालत ने कहा कि उन्‍हें दिल की दवा ट्रिमेटाजाइडीन (trimetazidine) के सेवन का दोषी पाया गया और उन्‍होंने अपराध को स्‍वीकार कर लिया, यह प्‍योंगचांग ओलंपिक में चौथा और रूस से दूसरा डोपिंग का मामला है।

सर्गीयेवा, जो दो-महिलाओं के बाब्‍सलीज (bobsleigh) में 12 वें स्थान पर रहीं थीं, "प्‍योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेल 2018 से बाहर हो गईं हैं"।

डोपिंग में दोषी पाए जाने के बाद रूसी कर्लर अलेक्सांद्र क्रूशेलनितवस्की का प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेलों में जीता गया ब्रॉन्ज मेडल वापस ले लिया गया है. 

 

 

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...