मिस वर्ल्ड विजेताओं के नाम, वर्ष और उनके देश वर्ष 1951 - 2017
भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है. उनसे पहले ये खिताब 17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था.
मानुषी ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। फर्स्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को सेकेंड रनर अप बनाया गया। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाया। उन्होंने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली 6वीं भारतीय महिला हैं। उनसे पहले प्रियंका चौपड़ा (2000), युक्ता मुखी (1999), डायना हेडन (1997), एश्वर्या राय (1994) और रीता फारिया (1966) ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
मिस वर्ल्ड इन्कॉर्पेरेशन, लंदन हर वर्ष दिसम्बर में विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में से सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी सौंदर्य से संपन्न ‘विश्व सुंदरी’ (मिस वर्ल्ड) का चयन करता है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जो प्रतिवर्ष महिलाओं के लिये आयोजित की जाती है।इसकी शुरूआत वर्ष 1951 से हुई। इसमें पुरस्कार स्वरूप 50,000 पौंड दिये जाते है।
वर्ष 1951 से अब तक चुनी गई विश्व सुंदरियों की सूची:-
No comments:
Post a Comment