Monday, 11 September 2017

GK Trick : भारत के दर्रे

Trick –– ""फिर जोक बाबु उमानीली हीरो के पास बशी""

• फिर –  पीरपंजाल दर्रा  – j&k

• जो – जोजिला  दर्रा – j&k

• क – काराकोरम दर्रा – j&k

• बा – बनिहाल दर्रा – j&k

• बू – बुर्जिल दर्रा – j&k

• उ – इस शब्द का उपयोग वाक्य बनाने के लिए किया गया है

• मा – माना दर्रा – उत्तराखंड

• नि – निति दर्रा – उत्तराखंड

• ही – इस शब्द का उपयोग वाक्य बनाने के लिए किया गया है

• रो – रोहतांग दर्रा – हिमाचल प्रदेश

• के पास  – इस शब्द का उपयोग वाक्य बनाने के लिए किया गया है

• ब – बोमदिला दर्रा – अरुणाचल प्रदेश

• शी – शिपकिला दर्रा – हिमाचल प्रदेश

 

 

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 सितंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 सितंबर 2017

1. हाल ही में किस देश में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है?

नेपाल में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है| इस योजना का उद्देश्य हिम तेंदुए के निवास स्थान और हिम तेंदुए की खतरे में पड़ती प्रजातियों की रक्षा करना है| नेपाल यह परियोजना शुरू करने वाला पहला देश है| यह योजना दुनिया में बर्फ तेंदुए संरक्षण के लिए पहली जलवायु-स्मार्ट परिद्दश्य प्रबंधन योजना है|

2. हाल ही में राष्ट्रीय खनिज निति के लिए गठित की गई समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राष्ट्रीय खनिज निति के लिए गठित की गई समिति के अध्यक्ष के रूप में के. राजेश्वरा राव को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राजेश्वरा राव खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत है| यह समिति खनिजों की खोज तथा सर्वेक्षण में सुधर लाने के उपाय, खनिज संसाधनों का डाटाबेस, खनन का वैज्ञानिक तरीका, मानव श्रम विकास, ढांचागत विकास, खनन को वियी मदद तथा खनन में शोध आदि पर सुझाव भी देगी|

3. भारत क्यूआर सिस्टम क्या है?

भारत क्यूआर पेमेंट सिस्टम QR कोड यानि क्विक रिसपॉन्स कोड पर आधारित कैशलेस पेमेंट सिस्टम है, जिसमें केवल क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा और बड़ी आसानी से किसी को भी पेमेंट हो जायेगा| इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन, मास्टर कार्ड और वीजा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है|

4. ब्रायन अल्डिस कौन थे?

ब्रायन अल्डिस विपुल और प्रभावशाली विज्ञान कथा लेखक थे| इन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के साथ भारत और बर्मा में अपनी सेवाएं दी थी| इन्हें साइंस फिक्शन एंड फेटेसी राइटर ऑफ़ अमेरिका द्वारा ग्रैंड मास्टर के ख़िताब से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. जय थॉमस कौन थे?

जय थॉमस हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे| इन्हें ‘मर्फी ब्राउन’ में जेरी गोल्ड की भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें हिट धारावाहिक ‘लव एंड वॉर’ में भी अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में इंटरनेशनल हाल ऑफ़ फेम पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

इंटरनेशनल हाल ऑफ़ फेम पुरस्कार से भूपेन्द्र धवन को सम्मानित किया गया है| धवन को उनकी उपलब्धियों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

7. हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

अर्जुन पुरस्कार से भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया है| कौर को यह पुरस्कार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया गया है| कौर ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में मात्र 115 गेंद पर 20 चौके तथा 7 छक्के लगाकर 171 बनाये थे|

8. हाल ही में दुनिया का सबसे लंबा क्रेयॉन बनाया गया है?

दुनिया का सबसे लंबा क्रेयॉन न्यूयॉर्क में बनाया गया है| यह क्रेयॉन 17 फीट 5 इंच लंबा है| इसका व्यास 46 सेमी तथा वजन नौ सौ किलो है| इसका निर्माण 62 वर्षीय आश्रिता फरमैन द्वारा किया गया है|

9. लुआंग नेशनल पार्क की थाम गुफा कहाँ पर स्थित है?

लुआंग नेशनल पार्क की थाम गुफा थाईलैंड में स्थित है| यह गुफा 1,780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| थाईलैंड के स्थानीय लोग इस गुफा को नेचरल वंडर कहते है| यहां गुफाओं के अंदर गुफाएँ है| इनमे रोशनी क्रॉस होकर पंहुचती है| 17वीं सदी में रत्नकोसी राजवंश ने यहां मंदिर की स्थापना की थी। इसी कारण आज वहां भगवान बुद्ध की दर्जनों मूर्तियां स्थापित हैं।

10.जर्मनी में सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना कब की गई थी?

जर्मनी में सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना 31 अगस्त 1945 में की गई थी| इस नियंत्रण परिषद को जर्मनी में नई सरकार बनने तक शासन चलाना था| इस परिषद के तीन प्रमुख सदस्य सोवियत संघ, अमेरिका और ब्रिटेन थे| बाद में इसमें फ़्रांस भी शामिल हो गया था| इस परिषद का कार्यालय बर्लिन के शोएनेबेर्ग में बनाया गया था| 12 सितंबर 1990 में चारों मित्र राष्ट्रों और पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच हुए समझौते के साथ सैन्य नियंत्रण भी कम होने लगा और 15 मार्च 1991 में पूरी तरह खत्म हो गया था|

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 सितंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 सितंबर 2017

1. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में धर्मेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है| धर्मेन्द्र कुमार 1984 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा मिजोरम (केंद्र शासित प्रदेशों) एजीएमयूयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी है| इनके कार्यों एवं इनके त्वरित फैसलों के कारण इन्हें दिल्ली में आयरन मैन के नाम से भी जाना जाता है| वर्तमान में धर्मेन्द्र कुमार सीआईएसएफ के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस देश ने चीन-रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है?

अमेरिका ने उत्तर कोरिया की मदद करने के लिए चीन-रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है| इसके अलावा 6 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है| यह प्रतिबंध उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु हथियारों के कार्यक्रम को व्यापार के माध्यम से आगे बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से लगाया गया है|

3. ‘एसयू 57’ क्या है?

‘एसयू 57’ रूस की पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है| इसे पहले प्रोस्पेटिव एयरबोर्न काम्पेल्क्स ऑफ़ फ्रंटलाइन एविएशन (पीएकेएफए) या सुखोई-50 कहा जाता है| यह एकल सीट, जुड़वाँ इंजन वाला मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर है| यह उन्नत एविओनिक्स सिस्टम और एयरबोर्न एक्टिव फेज्ड एरे रडार से लैस है|

4. स्टीव बैनन कौन है?

स्टीव बैनन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार है| बैनन ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| बैनन एक दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी है, लेकिन वे अपने प्रतिद्धंद्धी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नही कर पा रहे है थे| इस कारण हाल ही में इन्हें अपने पद से हटा दिया गया है|

5. जानुस ग्लोवॉकी कौन थे?

जानुस ग्लोवॉकी प्रसिद्ध पोलिश अमेरिकी लेखक थे| ग्लोवॉकी न्यूयॉर्क और पोलिश कलात्मक और बौद्धिक हलकों में लोकप्रिय ग्लोवॉकी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था| इन्होनें समकालीन दुनिया में क्लासिक थीम स्थापित की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को सम्मानित किया गया है| राव को यह पुरस्कार किसानों और कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रदान की गई उनकी अभिनव सेवाओं के लिए दिया गया है|

7. ‘मै एचआइवी पॉजिटिव हूं, तो क्या?’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘मै एचआइवी पॉजिटिव हूं, तो क्या?’ पुस्तक के लेखक मणिपुर के बॉडी बिल्डर प्रदीपकुमार सिंह है| इस पुस्तक में बहादुर व्यक्ति के कैरियर और घृणीत HIV वायरस के खिलाफ लगातार संघर्ष के बारें में जानकारी दी गई है|

8. ‘आई डू वॉट आई डू: ऑन रिफॉर्म , रेटोरिक एंड रेसोल्व’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘आई डू वॉट आई डू: ऑन रिफॉर्म , रेटोरिक एंड रेसोल्व’ पुस्तक के लेखक भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व और चर्चित गवर्नर रघुराम राजन है| यह पुस्तक रघुराम राजन के आलेखों तथा भाषणों पर आधारित है| इस पुस्तक में सहिष्णुता तथा राजनितिक आजादी तथा संपन्नता के बीच संबंध जैसे मुद्दों का वर्णन किया गया है|

9. हाल ही में गुजरात रणजी क्रिकेट टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

गुजरात रणजी क्रिकेट टीम के कोच के रूप में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को नियुक्त किया गया है| दास ने विदर्भ के लिए 2012 तक रणजी ट्रॉफी मैचों में खेले थे| इन्होनें घरेलू क्रिकेट में 10908 रन बनाए है, इसमें 24 शतक तथा इनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 300 रन नॉट आउट भी शामिल है|

10. हाल ही में पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने जीता है| एक्सेलसन ने पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीन के लिन डैन को हराकर यह ख़िताब जीता है| एक्सेलिसन यह चैम्पियनशिप जीतने वाले डेनमार्क के तीसरे खिलाडी है| एक्सेलिसन 16 साल बाद विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले डेनमार्क के पहले खिलाडी है|

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 सितंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 सितंबर 2017

1. हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में अश्विनी लोहानी को नियुक्त किया गया है| लोहानी ने नई दिल्ली में रेल म्यूजियम तथा मध्यप्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कमीशनर और प्रबंध निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे चुके है| वर्तमान में लोहानी एयर इंडिया के सीएमडी के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में एयर इंडिया के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एयर इंडिया के चेयरमैन के रूप में राजीव बंसल को नियुक्त किया गया है| राजीव बंसल नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में बंसल पेट्रोलियम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में किस राज्य में महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन ‘181’ शुरू की गई है?

तेलंगाना में महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन ‘181’ शुरू की गई है| यह हेल्पलाइन परिवार समुदाय, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों में उत्पीडन, आघात और हिंसा से प्रभावित महिलाओं का समर्थन तथा हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सेवा प्रदान करेगी|

4. ‘कार्बन नैनोट्यूब’ क्या है?

‘कार्बन नैनोट्यूब’ मानव बाल के मुकाबले 50,000 गुना पतला है| इसके द्वारा समुद्री जल से नमक को अलग किया जायेगा| यह प्रक्रिया वैश्विक जल संकट को हल में मदद करेगी| वर्तमान में 4 अरब लोगों के लिए पानी की कमी उत्पन्न हो गयी है|

5. रिशांग कीशिंग कौन थे?

रिशांग कीशिंग मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और पहली लोकसभा के सदस्य थे| कीशिंग देश के सबसे उम्रदराज सांसद भी रह चुके है| इन्होनें 1964 में जवाहरलाल नेहरु के आग्रह पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. जेरी लुईस कौन थे?

जेरी लुईस प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता के अलावा प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर थे| इन्हें डीन मार्टिन के कॉमेडी पार्टनर के रूप में पहचान बनाई थी| इन्होनें ‘द नॉटी प्रोफ़ेसर’, ‘द बेलबॉय’ और ‘लेडीज मैन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था| इन्हें अमेरिकन कॉमेडी पुरस्कार, लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन और वेनिस फिल्म फेस्टिवल सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. फ्लॉयड मेवेदर का संबंध किस खेल से है?

फ्लॉयड मेवेदर का संबंध बॉक्सिंग से है| हाल ही में मेवेदर ने कोनोर मेकग्रेगोर को 10वें राउंड में हराकर करियर की 50वीं बॉक्सिंग तथा दुनिया की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है|

8. हाल ही में चाइल्ड जीनियस का ख़िताब किसने जीता है?

चाइल्ड जीनियस का ख़िताब भारतीय मूल राहुल दोषी ने जीता है| राहुल ने यह पुरस्कार ब्रिटेन में टेलीविजन क्विज प्रतियोगिता में जीता है| ऐसा समझा जाता है की इसका आईक्यू अल्बर्ट आइन्स्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है| राहुल ने चैनल फॉर के शो ‘चाइल्ड जीनियस’ फाइनल मुकाबले में रोनन को 10-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

9. हाल ही में सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप किसने जीती है?

सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप भारत ने जीती है| भारत ने सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में नेपाल को 2-1 से हराकर यह चैम्पियनशिप जीती है| इस भारतीय टीम में अखिल भारतीय खेल महासंघ की क्षेत्रीय अकादमी के खिलाडी शामिल थे|

10. दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 23 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड द्वारा अपने संकल्प 29 सी/ 40 के माध्यम से घोषित किया गया था| यह दिन सांतो डोमिंगो द्वीप के पश्चिमी भाग में गुलामों और महिलाओं के 1791 के विद्रोह की सालगिरह का प्रतीक है| इसे अब हैती कहा जाता है|

सॉफ्टवेयर क्या है ?

सॉफ्टवेयर क्या है ?

सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग भाषा द्वारा लिखे गये निर्देशों की श्रृंखला है, जिसके अनुसार दिए गये डेटा का प्रोसेस होता है । बिना सॉफ्टवेयर के कम्प्यूटर कोई भी कार्य नहीं कर सकता है । इसका प्राथमिक उद्देश्य डाटा को सूचना में परिवर्तित करना है । सॉफ्टवेयर के निर्देशों के अनुसार ही हार्डवेयर भी कार्य करता है । इसे प्रोग्राम भी कहते हैं । हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच संचार स्थापित करने को इंटरफेस कहते हैं ।

सभी सॉफ्टवेयर लाइसेंस के माध्यम से संरक्षित तथा प्रतिवेधित रहते हैं । सॉफ्टवेयर लाइसेंस सॉफ्टवेयर के निर्माता तथा उपयोगकर्त्ता के बीच कानूनी एग्रीमेंट है, जिसके अन्तगर्त एक से अधिक कम्प्यूटर पर सॉफ्टवेयर को ईस्टॉल करना, कोड में किसी तरह का रूपान्तरण और सॉफ्टवेयर में किसी तरह का बदलाव करना निषेद्य है । यह सॉफ्टवेयर के उपयोग को प्रतिबंधित करता है ।

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर विभिन्न तरह के होते हैं । सामान्यतः इसे तीन वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है :

सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)

यह कम्प्यूटर हार्डवेयर को नियंत्रित करता है कि अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर अच्छी तरह से चल सके । जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राइवर, विंडोज सिस्टम आदि ।

अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर (Application Software)

यह यूजर को एक या एक से अधिक कोई विशेष कार्य पूरा करने की अनुमति देता है । उच्च स्तरीय की कम्प्यूटर भाषाओं का उपयोग कर अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर बनाये जाते हैं । सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा जाता है, अतः यूजर आसानी से कम्प्यूटर का उपयोग कर सकता है । जैसे - वर्ड प्रोसेसर, औद्योगिक स्वचालन, व्यापार सॉफ्टवेयर और चिकित्सा सॉफ्टवेयर आदि ।

प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर (Programming Software)

यह आमतौर पर कम्प्यूटर प्रोग्राम लिखने में एक प्रोग्रामर की सहायता करने के लिए उपकरण प्रदान करता है, जैसे - पाठ संपादक, कम्पाइलर, डि-बगर, इन्टरप्रेटर आदि ।

​​​​​​​

विश्व के प्रमुख खेल और उनके खिलाडियों की संख्या

विश्व के प्रमुख खेल और उनके खिलाडियों की संख्या

सम्पूर्ण विश्व में कई प्रकार के खेल खेले जाते है और हर खेलो में उनके खिलाड़ियों की संख्या निर्धारित होती है। दुनिया में लोग तरह-तरह के खेल खेलते है, कुछ खेलो को घर में, कुछ खेलो को खेलने के लिए खुले मैदान की आवश्यकता होती है।

खेल, कई नियमों एवं रिवाजों द्वारा संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहां प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम (जीत या हार) का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है, लेकिन यह शब्द दिमागी खेल (कुछ कार्ड खेलों और बोर्ड खेलों का सामान्य नाम, जिनमें भाग्य का तत्व बहुत थोड़ा या नहीं के बराबर होता है) और मशीनी खेल जैसी गतिविधियों के लिए भी प्रयोग किया जाता है, जिसमें मानसिक तीक्ष्णता एवं उपकरण संबंधी गुणवत्ता बड़े तत्व होते हैं।

सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें प्रतिबद्धता तथा निष्पक्षता होती है। कुछ देखे जाने वाले खेल इस तरह के गेम से अलग होते है, क्योंकि खेल में उच्च संगठनात्मक स्तर एवं लाभ शामिल होता है। आइये पढ़े विश्व के प्रमुख खेल और उनके खिलाडियों की संख्या के बारे में:-

विश्व के प्रमुख खेल और उनके खिलाडियों की सूची:

खेल.                  खिलाडियों की संख्या
नेटबॉल.            7
पोलो.                 4
बास्केटबॉल.     5
बैडमिन्टन.         1 या 2
जिम्नास्टिक.        8
कबड्डी.            7
रग्बी फुटबॉल.        15
क्रिकेट.               11
लॉन टेनिस।         1 या 2
वॉलीबॉल।            6
वाटरपोलो।           7
हॉकी।                  11
टेबल टेनिस।          1 या 2
खो-खो।                9
बेसबॉल।             9
फुटबॉल।           11
टेनिस।             1 या 2
स्नूकर।              1
बॉक्सिंग।             1
चेस।                      2
ताश का खेल।         2
क्रॉकेट (ईद्भोकेट)           13 या 15

 

 

Sunday, 10 September 2017

भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश- सर्वे

भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश- सर्वे

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भ्रष्ट देशों की सूची में भारत को एशिया का सबसे भ्रष्ट देश घोषित किया गया है. अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने यह आंकड़े ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के हालिया सर्वे के बाद जारी किए हैं. सर्वे में डेनमार्क में भ्रष्‍टाचार सबसे कम बताया गया है.  

फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में एशिया के पांच देशों के नाम हैं, जिन्हें सर्वाधिक भ्रष्ट देश बताया गया है. ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल और एंटी करप्शन ग्लोबल सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार देश को भ्रष्टाचार से मुक्त होने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा. 

ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार घूसखोरी के मामले में भारत ने वियतनाम, पाकिस्तान और म्यांमार को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. केंद्र सरकार नोटबंदी और अन्य दूसरे तरीकों से भ्रष्टाचार पर काबू करने के दावे कर रही है, जो पर्याप्त नहीं है. 

हालांकि, फोर्ब्स मैगजीन में छपे आर्टिकल में पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई की प्रशंसा की गई. फोर्ब्स मैगजीन के आर्टिकल के अनुसार पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई ने अपने निशान बनाए है.

ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देश के 53 प्रतिशत लोग मानते हैं कि मोदी सही कर रहे हैं और इससे लोगों में अपने पास ताकत होने का अहसास आया है वहीं 63 प्रतिशत लोग मानते हैं कि साधारण लोग ही बदलाव ला सकते हैं.

फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में वियतनाम का नाम भारत के बाद है जहां घूसखोरी की दर 65 प्रतिशत है, जबकि पाकिस्तान 40 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है.
ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल द्वारा 16 देशों के 20,000 लोगों पर सर्वे किया, जिसे पूरा करने में 18 महीने लगे.

पिछले वर्ष बर्लिन स्थित वाचडॉग ने भी भ्रष्टाचार पर सर्वे किया, इसमे भारत को 168 देशों में 76 वें स्थान पर रखा गया. सर्वे के अनुसार भारत में ज्यादा घूस स्कूलों में (58%) और स्वास्थ्य सेवाओं में (59%) दी जाती है.

ब्रिक्स देशों के पांच बैंको ने क्रेडिट लाइन के लिए समझौते किए

ब्रिक्स देशों के पांच बैंको ने क्रेडिट लाइन के लिए समझौते किए

ब्रिक्स बैंक सहकारिता व्यवस्था के पांच बैंक राष्ट्रीय मुद्राओं में ऋण देने और क्रेडिट रेटिंग पर सहयोग देने पर सहमत हो गए हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले इस आशय के समझौते पर चीन के ज़ियामेन शहर में हस्ताक्षर किए गए।

ब्राजीलियन डेवलपमेंट बैंक, विनेश-इकोनोम-बैंक, भारतीय आयात-निर्यात बैंक, चाइना डेवलपमेंट बैंक और डेवलपमेंट बैंक ऑफ साउथ अफ्रीका ने बीजिंग में इस पर हस्ताक्षर किए।

क्रेडिट रेटिंग पर समझौते से आंतरिक क्रेडिट रेटिंग और रेटिंग के आकलन के बारे में सूचना साझा करने में मदद मिल सकेगी।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक- एन डी बी ने एक अरब 40 करोड़ अमरीकी डॉलर के ऋण भारत रूस और चीन में सतत विकास की परियोजनाओं के लिए मंजूर किए।

भारत के लिए एन डी बी ने 47 करोड़ डॉलर का ऋण मध्य प्रदेश की बहु-ग्राम ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजना के लिए दिया जा रहा है।



 भारत, चीन ने संयुक्त रूप से व्यापार-विकृत कृषि सब्सिडी का विरोध किया

भारत और चीन ने संयुक्त रूप से विकसित देशों द्वारा दी जाने वाली कृषि सब्सिडी को व्यापार बिगाडऩे वाली सबसे सबसे खराब व्यवस्था बताते हुए विश्व व्यापार संगठन से इसे वापस लिए जाने की मांग की है।

भारत व चीन ने संयुक्त रूप से एक प्रस्ताव डब्ल्यूटीओ को सौंपा है जिसमें विकसित देशों द्वारा दी जा रही कृषि सब्सिडी को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। इस प्रस्ताव में सब्सिडी को कृषि सब्सिडी का सबसे अधिक व्यापार ख़राब करने वाला रूप बताया गया है। डब्ल्यूटीओ की भाषा में इस प्रकार की सब्सिडी को 'एग्रीगेट मेजरमेंट आफ सपोर्ट (एएमएस)' या 'एंबर बाक्स' सब्सिडी कहा जाता है।  

दोनों देशों का संयुक्त प्रस्ताव इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि दिसंबर में ब्यूनस आयर्स में 11वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है। 

संयुक्त पत्र में अमेरिका, यूरोपीय संघ और कनाडा सहित विकसित देशों का हवाला दिया गया है, जो अपने किसानों को कारोबार बिगाडऩे वाली सब्सिडी लगातार मुहैया करा रहे हैं, जो विकासशील देशों के लिए तय की गई सीमा की तुलना में बहुत ज्यादा है।

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...