Tuesday, 6 March 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 मार्च 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 मार्च 2018

1. हाल ही में “आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान किस देश में चलाया गया है?

“आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान मिस्र में चलाया गया है| यह अभियान सिनाई प्रायद्वीप, नाइल डेल्टा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी रेगिस्तान में गतिविधियाँ कर रहे सशस्त्र समूहों को बाहर करने के लिए एक योजना का क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से चलाया गया है|

2. हाल ही में किस देश में “पैडमेन” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है?

पाकिस्तान में “पैडमेन” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है| पाकिस्तान के केंद्रीय सेंसर बोर्ड ने इसके प्रदर्शन को मंजूरी देने से मना कर दिया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि यह फिल्म पाकिस्तानी परंपराओं और संस्कृति के विरुद्ध है।

3. हाल ही में किस अभिनेता ने बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?

अभिनेता मुकेश खन्ना ने बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें बच्चों की फिल्मों को सिनेमाघर तक पहुँचाने में समर्थन की कमी और संस्था को पार्यप्त कोष नही होने का आरोप लगाया है|

4. चंद्रशेखर रथ कौन थे?

चंद्रशेखर रथ ओडिशा भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे| इनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में की गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ह्वांग प्योंग कौन है?

ह्वांग प्योंग उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख है| हाल ही में इन्हें सेना प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया है| ह्वांग को भ्रष्टाचार के चलते पद से बर्खास्त किया गया है|

6. पॉलिटिकल ब्यूरो किस देश की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था है?

पॉलिटिकल ब्यूरो उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था है| इस सैन्य संस्था में करीब 13 लाख सैनिक है| उत्तर कोरिया के अधिकारीयों की तैनाती यही संस्था करती है|

7. माइकल मधुसुदन दत्ता ने ईसाई धर्म कब अपनाया था?

माइकल मधुसुदन दत्ता ने ईसाई धर्म 9 फरवरी 1824 में अपनाया था| दत्ता उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार थे|

8. मार्टिन रॉबिसन डेलने को अमेरिकी सेना का मेजर कब बनाया गया था?

मार्टिन रॉबिसन डेलने को अमेरिकी सेना का मेजर 8 फरवरी 1865 में बनाया गया था| मार्टिन अमेरिकी सेना के मेजर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति थे|

9. अमेरिकी सांसद मैकार्थी ने कम्युनिस्टों के खिलाफ मुहीम कब शुरू की थी?

अमेरिकी सांसद मैकार्थी ने कम्युनिस्टों के खिलाफ मुहीम 9 फरवरी 1950 में शुरू की थी| मैकार्थी ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय में 200 लोग कम्युनिस्ट हैं। ये लोग नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं। इन्होनें संसद में लगभग छह घंटों तक भाषण दिया और 81 लोगों के बारे में बिना उनके नाम लिए जिक्र किया। अमेरिका के 25 राज्यों ने कानून बनाकर कम्युनिस्ट संगठनों को गैर कानूनी घोषित किया था|

10. ‘सेन्सो-जी टे’ मंदिर कहाँ पर स्थित है?

‘सेन्सो-जी टे’ मंदिर टोक्यो में स्थित है| यह टोक्यो का सबसे पुराना बौद्ध मंदिर है| यह बौद्ध मंदिर जापानियों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहले इस मंदिर में सभी को आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह सभी के लिए खोल दिया गया है|

 

 

 

Current Affairs In One Minute

1. The famous Chameli Devi Jain Award, given to women journalists for special contribution, will be given to the TV journalist Uma Sudhir this year.

महिला पत्रकारों को विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला प्रसिद्ध चमेली देवी जैन पुरस्कार इस साल टीवी पत्रकार उमा सुधीर को प्रदान किया जाएगा ।

2. India’s exposure to US government securities rose sharply to a high of USD 144.7 billion at the end of 2017, according to latest official data. The country remained the 12th largest overseas holder of such securities.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश 2017 के आखिर में बढ़कर 144.7 अरब डालर की उंचाई को छू गया। इसके अनुसार इन प्रतिभूतियों मे भारत 12वां सबसे बड़ा विदेशी धारक रहा।

3. Roger Bannister, the first man to run a mile in under four minutes, died. He was 88.

एक मील की दूरी चार मिनट से कम समय में पूरी करने वाले दुनिया के पहले धावक रोजर बैनिस्टर का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे।

4. Union Minister of Food Processing Industries, Harsimrat Kaur Badal, inaugurated the first Mega Food Park of Maharashtra ‘Satara Mega Food Park Pvt. Ltd.’ at Degaon, Satara.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिम्रत कौर बादल ने देगांव, सातारा में महाराष्ट्र के पहले मेगा फूड पार्क ‘सातारा मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड ‘का उद्घाटन किया।

5. The Union Cabinet has approved the signing of a Memorandum of Understanding (MoU) between India and Jordan on Cooperation in the Field of Manpower.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रमशक्ति के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और जॉर्डन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है।

6. India, Bangladesh and Russia have signed tripartite memorandum of understanding (MoU) for cooperation in construction of Rooppur nuclear power plant near Dhaka, Bangladesh.

भारत, बांग्लादेश और रूस ने ढाका, बांग्लादेश के निकट रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में सहयोग के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

7. Sri Lankan Golfer, Mithun Perera won the Chennai Open 2018 Golf Championship.

श्रीलंकाई गोल्फर मिथुन परेरा ने चेन्नई ओपन 2018 गोल्फ चैम्पियपशिप का खिताब जीता।

8. Indian shooter Shahzar Rizvi clinched the gold medal with a world record score in a memorable maiden ISSF World Cup appearance, while Jitu Rai and Mehuli Ghosh bagged a bronze each.

भारतीय निशानेबाज शहजार रिजवी ने अपने पहले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि जीतू राय और मेहुली घोष ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाले।

 

 

 

 

अनुभवी साहित्‍यकार, इतिहासकार प्रफुल्‍ल दास का निधन

अनुभवी साहित्यकार, इतिहासकार और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्ल दास का उनके मूल गांव राजकणिका, ओडिशा में निधन हो गया।

उन्हें अपनी पुस्तक "बहनीमन" के लिए प्रतिष्‍ठित सरला सम्‍मान से सम्मानित किया गया था।

पुस्तक "बहनीमन" प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती मालती चौधरी के जीवन पर लिखी गई थी।

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और ओडिशा की भूमिका पर भी कईं पुस्‍तकें लिखीं।

 

 

Monday, 5 March 2018

वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

ियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

आर्थिक और व्यापार सहयोग पर समझौता ज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और वियतनाम के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के बीच वर्ष 2018-2022 के लिए कार्य योजना।

वैश्विक परमाणु ऊर्जा भागीदारी, भारत (जीसीएनईपी) और वियतनाम परमाणु ऊर्जा संस्थान (वीनाटॉम) के बीच सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

स्मरणीय बिंदु

वियतनाम, आधिकारिक तौर पर समाजवादी वियतनाम गणराज्य दक्षिणपूर्व एशिया में इंडोचाइना प्रायद्वीप पर सबसे पूर्वी देश है।

ट्रॅन दाई क्वांग वियतनाम के राष्ट्रपति हैं। गुयेन जुआन फुक वियतनाम के प्रधान मंत्री हैं।

हनोई वियतनाम की राजधानी है जबकि डोंग मुद्रा है।

 

 

अर्मेन सरकिशियन अगले अर्मेनियाई राष्ट्रपति निर्वाचित

आर्मेनिया की संसद ने 2 मार्च को देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में अर्मेन सरकिशियन का चुनाव किया।

नब्बे सांसदों ने 64 वर्षीय पूर्व प्रधान मंत्री और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में देश के राजदूत सरकिशियन के पक्ष में मतदान किया।

सरकिशियन सर्ज सरकिसियन की जगह लेंगे, जो अब प्रधान मंत्री बन सकते हैं और सत्ता का संचालन जारी रख सकते हैं।

स्मरणीय बिंदु

अर्मेनिया यूरेशिया के दक्षिण काकेशस क्षेत्र में एक देश है।

येरेवन वियतनाम की राजधानी है जबकि ड्राम मुद्रा है।

 

 

भारत में दुनिया के अरबपतियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या

हुरून की वैश्विक रिच लिस्ट 2018 में 31 नए भारतीयों के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है।

हालांकि, 819 नामों के साथ चीन और 571 के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका अरबपतियों की संख्या में बेहद आगे है।

इस सूची में भारतीयों की कुल संख्या 131 है, लेकिन यदि भारतीय मूल को भी शामिल किया जाये तो यह संख्या 170 तक बढ़ जाएगी।

हूरून रिच लिस्ट 2018 में 68 देशों और 2,157 कंपनियों से 2,69 अरबपतियों को शामिल किया गया है।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम में लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार जीता

भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्नूकर टीम विश्व कप जीता

पंकज आडवाणी और मनन चंद्रा की भारतीय जोडी ने पहले आईबीएसएफ स्नूकर टीम विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एक उल्लेखनीय जीत दर्ज की।

फाइनल में 0-2 से पिछडने के बाद, भारत तीसरे फ्रेम में 0-30 से पीछे था, लेकिन मैच को जीतने के लिए भारत ने अगले तीन सेट जीते।

 

 

प्रसिद्ध ओडीया भजन गायक अरबिंद मुदुली का निधन

प्रसिद्ध ओडीया भजन गायक अरबिंद मुदुली का हृदय रोग का निधन हो गया। वह 56 साल के थे

एक संगीतकार, गायक और गीतकार, मुदुली ने भक्ति गीतों के साथ दर्शकों को आनंदित किया और ओडिशा और अन्य जगहों पर लाखों लोगों के दिलों को जीता।

1 सितंबर, 1961 को खोरदा जिले के खानती में जन्मे मुदुली भगवान जगन्नाथ के भक्त थे और केवल भजन ही गाते थे।

वह पौराणिक भजन गायक भिकारी लाल के शिष्य थे।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम में लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार जीता

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लंदन में ब्रिटेन के संसद परिसर में एक समारोह में कला और राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

'राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के पुरस्कार' का 12वां संस्करण उन लोगों की पहचान करता हैं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है या उनके स्थानीय समुदायों में बदलाव लाया है।

1960 के दशक के अंत में अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सिन्हा ने 225 हिंदी फीचर फिल्मों के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में कई फिल्में की हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा के एक सदस्य, वह संसद के निचले सदन में लोकसभा में बिहार राज्य के पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

 

Sunday, 4 March 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 मार्च 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 मार्च 2018

1. हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में भारत के किस राज्य को पहला स्थान दिया गया है?

नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में केरल को पहला स्थान दिया गया है| इस सूची में तमिलनाडु को दूसरा तथा पंजाब को तीसरा स्थान दिया गया है|

2. हाल ही में “सौर शहरों का विकास” योजना में कितने शहरों को चुना गया है?

“सौर शहरों का विकास” योजना में 60 शहरों को चुना गया है| इस योजना का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठानों और ऊर्जा दक्षता उपायों के माध्यम से शहर की परंपरागत ऊर्जा की अनुमानित मांग कम करना है|

3. “क्यू प्रीए विदस मैटाली डुरेंस” क्या है?

“क्यू प्रीए विदस मैटाली डुरेंस” एक जीवाणु है| जो विषाक्त धातु के यौगिकों को निगलकर/खाकर साइड इन्फेक्ट के रूप में सोने के छोटे अंशो का निर्माण करता है|

4. “बहुभाषी पघावली अमरावती पोयटिक प्रिज्म” क्या है?

“बहुभाषी पघावली अमरावती पोयटिक प्रिज्म” 948 कविताओं का 85 भाषाओँ में अनुवाद सहित एक अनूठा बहुभाषी संकलन है| इसे हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में लांच किया गया है|

5. राचेल मॉरिसन कौन है?

राचेल मॉरिसन अमेरिका की सिनेटोग्राफर है| राचेल मॉरिसन ऑस्कर में मनोनीत होने वाली दुनिया की एकमात्र महिला सिनेमेटोग्राफर हैं। 90 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी महिला का इस श्रेणी में मनोनयन हुआ है। इन्हें अपने टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री के लिए एमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है|

6. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है?

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है| अमिताभ बच्चन को यह उपाधि इनके द्वारा दिए गये कला और फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दी गई है|

7. हाल ही में टफगाई मैराथन कहाँ पर शुरू की गई है?

टफगाई मैराथन पेटर्न में शुरू की गई है| इस मैराथन में प्रतिभागी आग, अंधरे भरी सुरंगों और कटीली तारों से गुजरते है| इसमे 20 तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है| इस मैराथन में जीती हुई इनामी राशि चैरिटी में दी जाती है|

8. हाल ही में काला घोडा कला महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?

काला घोडा महोत्सव महाराष्ट्र में आयोजित किया गया है| इस महोत्सव को आयोजन करने का उद्देश्य देश की प्राचीन विरासत और कला को बनाए रखना है| इस वर्ष काला घोडा कला महोत्सव का विषय “हरा घोडा पर्यावरण मित्रता और स्थिरता पर केन्द्रित” रखा गया है|

9. हाल ही मे भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक उत्सव कर्नाटक में मनाया जा रहा है| भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक 12 वर्षों में एक बार किया जाता है| यहां पर एक ही पत्थर से निर्मित भगवान बाहुबली की 57 फुट की प्रतिमा स्थापित है| यह स्थान जैन समुदाय का प्रमुख तीर्थस्थल है|

10. यूरोपीय देशों ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कब किये थे?

यूरोपीय देशों ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर 7 फरवरी 1992 में किये थे| मैत्री संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ था|

 

 

 

27 वां सुल्‍तान अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट इपोह में शुरु हुआ

आज, 27 वां सुल्‍तान अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट मलेशिया के इपोह शहर में शुरु हुआ।

छह देश (भारत, मेजबान मलेशिया, पूर्व विजेता इंग्‍लैण्‍ड, ऑस्‍ट्रेलिया, अर्जेंटीना और आयरलैण्‍ड) इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

भारत अपने शुरुआती राउंड-रॉबिन मैच में विश्‍व नंबर 2 अर्जेंटीना से भिड़ेगा।

नोट:

सुल्‍तान अज़लान शाह कप मलेशिया में आयोजित होने वाला एक वार्षिक अंतर्राष्‍ट्रीय पुरुष फील्‍ड हॉकी टूर्नामेंट है।

इसकी प्रगति और लोकप्रियता को देखते हुए वर्ष 1998 के बाद से यह टूर्नामेंट वार्षिक आयोजित किया जाने लगा।

इस टूर्नामेंट को मलेशिया के नौवें यांग डि पेरटुआन अगोंग (राजा) सुल्‍तान अज़लान शाह के नाम पर रखा गया है, जो फील्‍ड हॉकी के लोकप्रिय प्रशंसक थे।

 

 

Saturday, 3 March 2018

Current affairs 02.03.18

विनय कुमार अफगानिस्तान के लिए राजदूत नियुक्त

वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार को रणनीतिक रूप से प्रमुख अफगानिस्तान में मनप्रीत वोहरा की जगह भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

1992 के बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी श्री कुमार वर्तमान में विदेश मंत्रालय मुख्यालय में संयुक्त सचिव (दक्षिण) के रूप में सेवा कर रहे हैं।

श्री कुमार ने कई पदों पर काम किया है और उन्होंने न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काम किया है।

 

 

ईएसईएल भारत के सभी हवाई अड्डों पर ऊर्जा कुशल एलआईडी स्थापित करेगा

ऊर्जा दक्षता सेवा केंद्र (ईईएसएल) ने भारत भर में एएआई के स्वामित्व वाले हवाई अड्डों, भवनों और सुविधाओं पर ऊर्जा कुशल एलईडी लाइट स्थापित करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

ईईएसएल परियोजना पर 24.41 करोड़ का संपूर्ण पूंजी निवेश करेगा।

भवन ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम (बीईईपी) के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

 

 

मंत्रिमंडल ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय सूचना प्राधिकरण की स्‍थापना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय सूचना प्राधिकरण (एनएफआरए) की स्‍थापना और एनएफआरए के लिए अध्‍यक्ष के एक पद, पूर्णकालिक सदस्‍यों के तीन पदों व एनएफआरए के लिए सचिव का एक पद के प्रस्‍ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

इस निर्णय का उद्देश्‍य लेखापरीक्षा के कार्य, जोकि कंपनी अधिनियम, 2013 द्वारा लाए गए परिवर्तनों में से एक है, इसके लिए एक स्‍वतंत्र विनियामक के रूप में एनएफआरए की स्‍थापना करना है।

वित्‍त संबंधी स्‍थायी समिति की विशिष्‍ट सिफारिशों (उसकी 21वीं रिपोर्ट) में यह प्रावधान करना शामिल था।

 

 दिल्ली सरकार राज्य संस्कृत शिक्षा परिषद की स्थापना करेगी

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में औपचारिक शिक्षा को सुधारने के लिए अपनी संस्कृत शिक्षा परिषद स्थापित करने का निर्णय लिया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि स्कूलों और कॉलेजों में संस्कृत शिक्षा से संबंधित दिल्ली सरकार द्वारा प्राप्त विभिन्न अभ्यावेदनों की जांच की जाए।

 

 

42वें सिविल लेखा दिवस पर वित्‍त मंत्री ने जीपीएफ तथा ईपीएफओ मोड्यूल का उद्घाटन किया

केंद्रीय वित्‍त तथा कार्पोरेट मामलों के मंत्री श्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार की अपनी लेखा पद्धति की प्रतिबद्धता पर कभी भी कोई सवाल नहीं उठना चाहिए।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 42वें सिविल लेखा दिवस समारोह पर उद्घाटन भाषण के दौरान वित्‍त मंत्री ने कहा कि जहां सरकारी विभाग पर्याप्‍त शुद्धता से काम कर सकते है वहीं लेखा विभाग ऐसा है जिसमें कोई गलती स्‍वीकार्य नहीं हो सकती क्‍योंकि एक छोटी सी गलती गहरी छाप छोड़ सकती है।

 

 

Friday, 2 March 2018

Current Affairs In One Minute


Current Affairs In One Minute

1. Moody’s Investors Service has estimated that India will grow at 7.6 per cent in calendar year 2018.

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.6% रहने का अनुमान जताया है।

2. The Defence Ministry has started the process to set up the country’s first defence industrial corridor linking Chennai with four other cities of Tamil Nadu to promote industries manufacturing weapons and military equipment. This ‘Quad’ or quadrilateral corridor will connect Chennai, Hosur, Coimbatore, Salem and Tiruchirappalli.

रक्षा मंत्रालय ने चेन्नई से तमिलनाडु के चार अन्य शहरों से जोड़ने के लिए देश का पहला रक्षा औद्योगिक गलियारा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि हथियार और सैन्य उपकरण बनाने वाले उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके। यह ‘क्वाड’ या चतुर्भज गलियारा चेन्नई, होसुर, कोयंबतूर, सलेम और तिरुचिरापल्ली को जोड़ेगा।

3. Reliance Jio Infocomm (Jio) along with its technology partner Cisco has been awarded with the “Best Mobile Operator Service for Consumers award” at the ongoing Mobile World Congress (MWC) in Barcelona, Spain.

बार्सिलोना, स्पेन में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रिलायंस जियो व उसकी प्रौद्योगिकी भागीदार सिस्को को “उपभोक्ताओं के लिए श्रेष्ठ मोबाइल आपरेटर सेवा अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

4. Jayendra Saraswathi, the senior seer of Kancheepuram Sankara Mutt, passed away. He was 82.

कांची शंकर मठ के प्रमुख शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

5. According to a report by HDFC Bank, India’s GDP growth rate will be 6.5 percent in the current financial year and it will increase to 7.3 percent in the next financial year 2018-19.

एचडीएफसी बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी और यह अगले वित्त वर्ष 2018-19 में बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

6. Chennai will host the World Junior Squash Championship (men and women’s category) and the WSF Men’s Junior Team Championship.
चेन्नई विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप (पुरूष और महिलाओं वर्ग) तथा डब्ल्यूएसएफ पुरूष जूनियर टीम चैम्पियनशिप की मेज़बानी करेगा।

7. India has been ranked 47th out of 86 countries on the Inclusive Internet Index by the Economist Intelligence Unit (EIU).

अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा जारी समावेशी इंटरनेट सूचकांक में भारत को 86 देशों में से 47 वां स्थान दिया गया है।

8. Sajeev Krishnan has been appointed as the Director of Dhanlaxmi Bank.

सजीव कृष्णन को धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

9. Second India-Korea Business Summit was Held in New Delhi.

दूसरा भारत-कोरिया व्यापार सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित आयोजित हुआ।

10. Karnataka defeated Saurashtra to win the Vijay Hazare Trophy for the third time.

कर्नाटक ने सौराष्ट्र को हराजर तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती।

 

 

 

रोजर फेडरर ने वर्ष 2017 का वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड जीता

20 बार के टेनिस ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने वर्ष 2017 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर और कमबैक ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।

36 वर्षीय स्विस ने वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन के खिताब जीता था, जो लगभग पांच साल बाद प्रमुख खिताब था।

सेरेना विलियम्स ने 2017 में अपने 23 वें ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमन ऑफ़ द इयर पुरस्कार जीता।

फार्मूला 1 कन्स्ट्रक्चर चैंपियन मर्सिडीज ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम, और व्हीलचेयर एथलीट मार्सल ह्यूग ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

 

 

Thursday, 1 March 2018

Current Affairs In One Minute


Current Affairs In One Minute

1. According to the Economic think-tank, National Council of Applied Economic Research (NCAER), the Indian economy is projected to grow at 6.7 per cent in the current financial year 2017-18 and 7.5 percent in 2018-19.

आर्थिक शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ़ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहेगी, जबकि 2018-19 में यह 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

2. Samina Baig, Pakistan’s first woman to climb Mount Everest, has been appointed as the goodwill ambassador of the United Nations Development Programme (UNDP).

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली पाकिस्तानी महिला समीना बेग को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया।

3. China has been elected as vice chair of Financial Action Task Force (FATF), a global body mandated to combat terror financing and money laundering.

चीन को आतंकवादी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए वैश्विक निकाय, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) का उपाध्यक्ष चुना गया।

4. Google announced a deeper integration with the State Bank of India (SBI) for its digital payment app “Tez” that will allow users to now create a SBI UPI Id — @oksbi and get access to exclusive offers for the SBI customers.

गूगल ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ अपने डिजिटल भुगतान एप “तेज” के गहन एकीकरण की घोषणा की है जो यूजर्स को अब एसबीआई यूपीआई आईडी –@ओकेएसबीआई बनाने और एसबीआई ग्राहकों के लिए विशेष पेशकश मुहैया कराने में सक्षम करेगा।

5. Catholic Syrian Bank Ltd (CSB) has tied up with Celebrus Capital Ltd (Celebrus) to offer CSB’s customers online trading and Demat Services.

कैथोलिक सीरियन बैंक लिमिटेड (सीएसबी) ने सीएसबी के ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग और डीमैट सेवाएं देने के लिए सेलेब्रस कैपिटल लिमिटेड (सेलिब्रस) के साथ करार किया है।

6. Union Drinking Water and Sanitation minister Uma Bharti has launched the Swajal pilot project at Village Bhikampura in Karauli, Rajasthan.

केन्द्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने राजस्थान के करौली में ग्राम भिकंपुरा में स्वजल पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।

7. Union Minister for Road Transport & Highways, Shipping, Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation Nitin Gadkari inaugurated a Truck Parking Terminal at the V.O. Chidambaranar Port, Tuticorin under the ambitious Sagarmala Project.

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने महत्‍वाकांक्षी सागरमाला परियोजना के तहत तूतीकोरिन के वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर एक ट्रक पार्किंग टर्मिनल का उद्घाटन किया।

8. Council of Scientific & Industrial Research (CSIR) has entered into a MoU with the Regional Center for Science and Technology Transfer (RCSTT) of Indian Ocean Rim Association (IORA) for designating Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants, Lucknow (CSIR-CIMAP) as Coordinating Center on Medicinal Plants.

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने केंद्रीय औषधीय और सुगंधित वनस्पति संस्थान, लखनऊ (सीएसआईआर-सीआईएमएपी) को समन्वय केंद्र बनाने के लिए हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संघ (आईओआरए) के विज्ञान और प्रौद्योगिकी अंतरण के लिए क्षेत्रीय केंद्र (आरसीएसटीटी) के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

9. National Science Day (NSD) is celebrated every year on 28 February. The Theme for this year is ‘Science and technology for a sustainable future’.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम ‘एक स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है।

10. Chilika Lake in Odisha has emerged as the single largest habitat of Irrawaddy dolphins in the world with 155 Irrawaddy dolphins.

ओडिशा की चिलिका झील 155 इराबदी डॉल्फ़िन के साथ विश्व में इराबदी डॉल्फ़िन का सबसे बड़ा आवास बन गयी है।

 

 

 

 

भारत ने स्‍ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्‍सिंग टूर्नामेंट में 11 पदक जीते

भारत ने बुल्गारिया में आयोजित 69 वें स्‍ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्‍सिंग टूर्नामेंट में 11 पदक(पांच पुरुषों और छह महिला मुक्केबाजों द्वारा) हासिल किए।

कुल मिलाकर, इस दल ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते।

विकास कृष्णन (75 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक), इस टूर्नांमेंट के सर्वश्रेष्‍ठ मुक्‍केबाज के रूप में चुने गए।

एक अन्य स्वर्ण पदक अमित पंघाल (49 किलोग्राम में) ने डिवीजन फाइनल ने हासिल किया।

एम. सी. मैरी कॉम, सीमा पूनिया और गौरव सोलंकी ने अपनी-अपनी श्रेणियों में रजत पदक जीता।

मीना कुमारी देवी, एल. सरिता देवी, स्‍वीटी बूरा और भाग्यवती काचरी ने अपनी-अपनी श्रेणियों में कांस्य पदक हासिल किया।

 

 

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...