वर्ष 2017 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची
नोबेल फाउंडेशन ने 02 अक्टूबर 2017 को वर्ष 2017 के लिए चिकित्सा श्रेणी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की है।
अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (बॉयलोजिकल क्लॉक) विषय पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए साल 2017 के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। बॉयलोजिकल क्लॉक को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है।
इन्होंने अपने शोध में बताया कि किस तरह पौधे, जानवर और मनुष्य धरती पर होने वाली क्रांतियों या बदलाव के साथ-साथ बॉयोलॉजिकल रिदम को प्राप्त करते हैं या उसके साथ तारतम्य बिठाते हैं। हमारे शरीर का बॉयोलॉजिकल क्लॉक हमारे नींद के पैटर्न, खानपान, ब्लड प्रेशर और हार्मोन के स्राव को नियंत्रित करता है। सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया जाएगा।
अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1895 में नोबल पुरस्कार की स्थापना की थी। आरंभ में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार इसमें शामिल नहीं था। स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने 1968 में इसकी घोषणा की थी। नोबल पुरस्कार विजेता को पिछले सालों तक 8 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 6 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते मिलते थे, परन्तु इस साल इसे बढ़ाकर 9 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 7 करोड़ रुपये) कर दिया गया है। गौरतलब है कि समिति ने 2011 में प्राइज मनी को 10 मिलियन से घटाकर 8 मिलियन स्वीडिश क्रानर कर दिया था. ऐसा कॉस्ट सेविंग्स के कारण किया गया था। अब चूंकि फाउंडेशन के पास आवश्यश्क वित्तीय साधन है तो इस प्राइज मनी को एक बार फिर बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
चिकित्सा श्रेणी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:
1. जेफरी. सी. हॉल: जेफरी. सी. हॉल का जन्म 03 मई 1945 को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। अमेरिकी शोधकर्ता जेफरी सी हॉल यूनिवर्सिटी ऑफ मेने में बतौर जेनेटिसिस्ट जुड़े हुए हैं। 72 वर्षीय हॉल ने 1971 में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से जेनेटिक्स में पीएचडी किया। और इसके बाद 1974 में ब्रांडिज़ यूनिवर्सिटी की फैकल्टी का हिस्सा बन गए।
क्रोनोबायोलॉजी के क्षेत्र में शानदार कार्य के चलते उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में भी शामिल किया गया। हॉल को वर्ष 2003 में जेनेटिक्स सोसायटी ऑफ अमेरिका मेडल, 2011 में लुइस ग्रोस हॉविट्ज़ प्राइज, 2012 में कनाडा गेयरडनर इंटरनेशनल अवॉर्ड, 2013 में शॉ और विले जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
2. माइकल रोसबाश: अमेरिका के कनकास सिटी में 07 मार्च, 1944 को जन्मे माइकल रोजबस दुनिया के मशहूर जेनेटिसिस्ट और क्रोनोबायोलॉजिस्ट हैं। वह ब्रांडिज़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
वर्ष 1998 में उन्होंने ड्रोसोफिला में साइकिल जीन, क्लॉक जीन और क्रिप्टोक्रोम फोटोरिसेप्टर की खोज की। वर्ष 2003 में उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के लिए चुना गया। अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस में फेलो (2007) और अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में सदस्य (1997) के तौर पर भी वह जुड़े रहे। अपने तमाम शोधकार्यों के लिए उन्हें बायोमेडिकल साइंस में वार्षिक विले प्राइज (2013), मेस्री प्राइज (2012) जैसे कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
3. माइकल डब्ल्यू यंग: माइकल डब्ल्यू यंग का जन्म 28 मार्च, 1949 को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में हुआ था। रॉकफेलर यूनिवर्सिटी से जुड़े माइकल डब्ल्यू यंग ने तीन दशकों से भी ज्यादा समय ड्रोसोफिला मेलानोगास्टर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रिसर्च में लगाया। उन्होंने ड्रोसोफिला मेलानोगास्टर के भीतर सोने और जागने को नियंत्रित करने वाले आनुवांशिक पहलुओं पर अध्ययन किया।
वर्ष 2007 में उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस का सदस्य बनाया गया। इस वर्ष वह अमेरिकन एकेडमी ऑफ माइक्रोबायोलॉजी के फेलो भी रहे। वर्ष 2011 में उन्हें लुइसा ग्रॉस हॉर्विट्ज़ और 2012 में मेस्री पुरस्कार मिला। वर्ष 2012 में उन्हें कनाडा गेयरडनर इंटरनेशनल अवॉर्ड, वर्ष 2013 में शॉ और विले पुरस्कार मिला।
No comments:
Post a Comment