विश्व की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रेखाएँ और महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची
प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है। इस सीमा को पार करना देश की सीमा में घुसपैठ माना जाता है। इन सीमाओं के निर्धारण का एक फायदा यह भी है कि देशों को यह बात पता होती है कि उन्हें कहां तक अपने राज्य की सीमा का विस्तार करना है। ऐसी ही कुछ प्रमुख सीमाओं का वर्णन इस लेख में किया गया है।
विश्व की मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं:
डूरंड रेखा (Durand Line): अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर 2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते हैं। यह रेखा सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हई एक सहमती का नतीजा है। इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था।
मैकमोहन रेखा (Macmahon Line): 700 किमी. लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था।
रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line): रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमाओं का निर्धारण करती है। यह सीमा 3310 किमी लम्बी है। 15 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था।हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line): यह रेखा जर्मनी और पोलैंड के मध्य स्थित है। प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी रेखा से लौटी थी।
मैनरहीन रेखा: मैनरहीन रेखा सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है।
मैगीनाट रेखा (Maginot Line): मैगीनाट रेखा फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है। यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है। इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था
17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel): 17 वीं समानांतर रेखा उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिण वियतनाम के बीच स्थित थी। वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नही है क्योंकि वियतनाम अब संयुक्त हो गया है।
24वीं समानांतर रेखा (24th Parallel): 24वीं समानांतर रेखा रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है। पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।
38वीं समानांतर रेखा (38th Parallel): 38वीं समानांतर रेखा उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है।
1410 पश्चिमी देशांतर रेखा: 1410 पश्चिमी देशांतर रेखा अलास्का (USA) और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है।
49वीं समानांतर रेखा (49th Parallel): 49वीं समानांतर रेखा उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line): ओडरनीसे रेखा पूर्व जर्मनी तथा पोलैंड के बीच स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line): सीजफ्राइड रेखा जर्मनी तथा फ्रांस के बीच है और इसे जर्मनी ने बनाया है।
No comments:
Post a Comment