राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2017 घोषित
पैरा ओलंपियन देवेन्द्र झाझरिया और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार को चार वर्ष की अवधि में मैदान में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दिया जाता है।
क्रिकेटरों हरमनप्रीत कौर और चेतेश्वर पुजारा, शूटर पीएन प्रकाश, बाक्सर एल देवेंद्र सिंह और टेनिस खिलाड़ी साकेत मायनेनी सहित 17 खिलाड़ियों को इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आर गांधी (एथलेटिक्स), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी), जी.एस.एस.वी. प्रसाद (बैडमिंटन), ब्रज भूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पी.ए.रैपल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (शूटिंग) और रोशन लाल (कुश्ती) को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
ध्यान चंद पुरस्कार भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल) और सुमराई टेटे (हॉकी) को दिया जाएगा।
पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यान चन्द पुरस्कार विजेताओं को पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार चार वर्षों तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को दिया दिया जाता है,जबकि ध्यानचंद पुरस्कार खेल के विकास में जीवनपर्यंत योगदान के लिए दिया जाता है।
No comments:
Post a Comment