Thursday, 28 September 2017

OPEC (तेल निर्यातक देशों का संगठन) Countries

OPEC (तेल निर्यातक देशों का संगठन) Countries

OPEC मुख्य तथ्य - 

ओपेक यानी तेल निर्यातक देशों का संगठन (Organization of the Petroleum Exporting Countrie). इसमें एशिया, अफ्रीका तथा दक्षिण अमेरिका के प्रमुख तेल उत्पादक व निर्यातक देश शामिल हैं जिनकी दुनिया के कुल कच्चे तेल में लगभग 77 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. 

संगठन की स्थापना हुई 14 सितंबर 1960 में इराक की राजधानी बगदाद में तथा छह नवंबर 1962 को संयुक्त राष्ट्र ने पंजीकृत किया. 

ओपेक का सचिवालय पहले जिनोवा में था जिसे अब वियना कर दिया गया है.

ओपेक की बैठक सामान्यत साल में दो बार मार्च एवं सितंबर में  होती है. तेल आयात व उपभोग के लिहाज  से अमेरिका शीर्ष पर है जबकि उत्पादक व निर्यातक के रूप में साउदी अरब.

ओपेक के पांच संस्‍थापक देशों में ईरान, इराक, कुवैत, सउदी अरब व वेनेजुएला है. इसके बाद संगठन में कतर, इंडोनेशिया, लीबिया, संयुक्‍त अरब अमीरात, अल्‍जीरिया, नाइजीरिया, इक्‍वाडोर, गेबोन व अंगोला शामिल हुए. इंडोनेशिया जनवरी 2009 में संगठन से हट गया. कुल मिलाकर अभी इसके 12 सदस्‍य हैं.

संगठन फिलहाल हर दिन तीन करोड़ बैरल प्रतिदिन का उत्‍पादन करता है. सउदी अरब सबसे बड़ा उत्‍पादक देश है. यह भारत के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता भी है.

No comments:

Post a Comment

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...