भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 से 30 दिसंबर 1885 के मध्य बम्बई में तब हुई जब भारत की विभिन्न प्रेसीडेंसियों और प्रान्तों के 72 सदस्य बम्बई में एकत्र हुए| भारत के सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी एलेन ओक्टोवियन ह्युम ने कांग्रेस के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| उन्होंने पुरे भारत के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं से संपर्क स्थापित किया और कांग्रेस के गठन में उनका सहयोग प्राप्त किया| दादाभाई नैरोजी, काशीनाथ त्रयम्बक तैलंग,फिरोजशाह मेहता,एस. सुब्रमण्यम अय्यर, एम. वीराराघवाचारी,एन.जी.चंद्रावरकर ,रह्मत्तुल्ला एम.सयानी, और व्योमेश चन्द्र बनर्जी उन कुछ महत्वपूर्ण नेताओं में शामिल थे जो गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में शामिल हुए थे| महत्वपूर्ण नेता सुरेन्द्र नाथ बनर्जी इसमें शामिल नहीं हुए क्योकि उन्होंने लगभग इसी समय कलकत्ता में नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया था|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लक्ष्य और उद्देश्य -
• देशवासियों के मध्य मैत्री को प्रोत्साहित करना
• जाति,धर्म प्रजाति और प्रांतीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना
• लोकप्रिय मांगों को याचिकाओं के माध्यम से सरकार के सामने प्रस्तुत करना
• राष्ट्रीय एकता की भावना को संगठित करना
• भविष्य के जनहित कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करना
• जनमत को संगठित व प्रशिक्षित करना
• जटिल समस्याओं पर शिक्षित वर्ग की राय को जानना
भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशन -
वर्ष स्थान अध्यक्ष
1885 बम्बई डब्ल्यू सी बनर्जी
1886 कलकत्ता दादाभाई नौरोजी
1887 मद्रास सैयद बदरुद्दीन तैयबजी (प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष)
1888 इलाहबाद जॉर्ज यूले (प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष)
1905 बनारस जी के गोखले (स्वदेशी की मांग)
1906 कलकत्ता दादाभाई नौरोजी (‘स्वराज’ शब्द प्रयोग)
1907 सूरत रासबिहारी घोष (कांग्रेस विभाजन)
1908 मद्रास रासबिहारी घोष (कांग्रेस के लिए नया संविधान)
1916 लखनऊ ए सी मजूमदार (कांग्रेस का मुस्लिम लीग के साथ मिलना)
1917 कलकत्ता एनी बेसेंट (प्रथम महिला अध्यक्ष)
1923 दिल्ली अब्दुल कलम आजाद(सबसे काम उम्र के अध्यक्ष)
1924 बेलगाँव महात्मा गांधी
1925 कानपूर श्री मती सरोजिनी नायडू (प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष)
1927 मद्रास एम ए अंसारी
1929 लाहोर जवाहरलाल नेहरू
1933 कलकत्ता श्रीमती नलिन सेनगुप्ता
1936 लखनऊ जवाहरलाल नेहरू
1937 फैजपुर जवाहरलाल नेहरू (पहली बार गांव में सत्र हुआ)
1938 हरिपुरा सुभाषचन्द्र बोस
1939 त्रिपुरी सुभाषचन्द्र बोस (बॉस का त्याग पत्र, राजेंद्र प्रसाद का अध्यक्ष बनना)
1946 मेरठ जे बी कृपलानी
1947 दिल्ली राजेंद्र प्रसाद
No comments:
Post a Comment