Tuesday, 12 September 2017

रसायन विज्ञान - Chemistry


विज्ञान की वह शाखा जो पर्दार्थों के विभिन्न प्रकार के गुणों, उनका वर्गीकरण, उनकी संरचना, विभिन्न प्रकार की उर्जाओं के प्रभाव से उनमें होने वाली क्रियाओं एवं पारस्परिक अभिक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्ध रखती है, रसायन विज्ञान कहलाती है।

दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व

हमारे दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का बहुत महत्व है। हम रसायनों द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं। जिस शक्ति से हम प्रतिदिन काम करते हैं, वह शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं के कारण ही है। धातुकर्म (metallurgy) पर किये गए प्रयोगों के परिणामस्वरूप सोना, चांदी, एल्युमिनियम, जस्ता आदि धातु तथा इनके मिश्रधातु प्राप्त किये गए हैं। ये धातु और इनके मिश्रधातु हमारे प्रतिदिन जीवन में प्रयुक्त होते हैं। रसायनों के कारण ही कृषि में क्रान्तिकारी प्रगति हो रही है। अनेक प्रकार के उर्वरकों आदि जिनसे खेतों की उर्वरा शक्ति बढती है और फसलों का विनाश करने वाले कीटाणुओं को नष्ट करने वाले बहुत से कीटनाशी बने हैं।

कला तथा उद्योग धंधों में विकास लाने के लिए रसायनों के आधुनिक ज्ञान का उपयोग बहुत क्षमता से किया जा रहा है। फोटोग्राफी का सामान, कांच कृत्रिम रबड़, प्लास्टिक, सीमेंट आदि का निर्माण हुआ है। खनिज तेल से अनेक उपोत्पाद (byproducts) प्राप्त किये जा रहे हैं।

हमें स्वस्थ और निरोग रखने के लिए हारमोनों, विटामिनों एवं अनेक बलवर्धक औषधियों का निर्माण (Tonics) हुआ है।

परमाणु उर्जा से चलने वाले जलयानों का युग आरम्भ हो गया है। आज उच्चकोटि का ईंधन (fuel) तैयार कर लिया गया है। इसी के फलस्वरूप पृथ्वी से भेजे गए उपग्रह अन्तरिक्ष में चक्कर लगा रहे हैं। यह सब रसायन विज्ञान के विकास तथा खोजों के परिणामस्वरूप ही संभव हो सका है।

रसायन विज्ञान की शाखाएं

रसायनशास्त्र के विकास के साथ-साथ इसके विशाल क्षेत्र को अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से कई शाखाओं में विभाजित कर दिया गया है।

भौतिक रसायन Physical Chemistry

रसायन विज्ञान की प्रत्येक शाखा से सम्बंधित विभिन्न नियमों और सिद्धांतों, पदार्थों का परिवर्तन तथा उर्जा और पदार्थ के संबंधों का अध्ययन इसके अंतर्गत करते हैं।

कार्बन रसायन Organic Chemistry

इसके अंतर्गत कार्बनिक यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।

अकार्बनिक रसायन Inorganic Chemistry

कार्बन और उसके यौगिकों के अतिरिक्त अन्य सब तत्वों और यौगिकों का अध्ययन इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है।

जीव रसायन Bio Chesmistry

जीव जंतुओं और पेड़-पौधों में होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं के अध्ययन का विषय जीव-रसायन (Biochemistry) है।

नाभिकीय रसायन Nuclear Chemistry

इसमें परमाणु के नाभिक का संगठन, नाभिकीय अभिक्रियाएं समस्थानिकों व रेडियोधर्मी पदार्थों का ध्ययान किया जाता है।

वैश्लेषिक रसायन Analytical Chemistry

इसके अंतर्गत पदार्थों की पहचान और उसके गुणात्मक व मात्रात्मक विश्लेषणों का अध्ययन किया जाता है।

औद्योगिक रसायन Industrial Chemistry

इसमें वस्तुओं की वृहद् मात्रा में औद्योगिक निर्माण की विधियों एवं नियमों का पालन किया जाता है।

कृषि रसायन Agricultural Chemistry

कृषि तथा उसके उपयोगी पदार्थों, उर्वरकों, खनिज लवणों आदि का अध्ययन इसके अंतर्गत किया जाता है।

 

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Current Affairs 27.9.17

राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मार्श ऑर्बिटर मिशन (MOM), ने मंगल ग्रह की कक्षा में इतने वर्ष पूरे कर लिए है -  तीन भार...